इस फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

Junior Mehmood Passes Away

Junior Mehmood Passes Away: मनोरंजन जगत से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का कल रात 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। अभिनेता ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया।

आपको बता दें, दो हफ्ते पहले ही पता चला था कि वह स्टेज 4 के कैंसर से लड़ रहे हैं और कल रात उनकी हालत बिगड़ गई। उनका निधन मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ। जूनियर महमूद की मृत्यु की जानकारी उनके करीबी दोस्त सलीम काजी ने दी। जूनियर महमूद नईम सैय्यद का स्टेज नाम था, वह कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच सहित कई हिट फिल्मों का हिस्सा थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'नौनिहाल' से की, जिसमें संजीव कुमार, अनुभवी अभिनेता बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी ने अभिनय किया था। 1967 में रिलीज हुई 'नौनिहाल' से लेकर अब तक एक्टर ने अपना नाम जूनियर महमूद ही रखा। 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, अभिनेता ने कई मराठी फिल्मों का भी प्रोडक्शन किया था।

हाल ही में कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर ने जूनियर महमूद से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई। दोनों कलाकारों ने उनसे मुलाकात की। दिग्गज अभिनेता ने जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर के साथ कई फिल्मों में काम किया।

सचिन और जूनियर महमूद ने 'बचपन', 'गीत गाता चल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिल्मों के अलावा वह भारत और विदेशों में कई स्टेज शो का हिस्सा रहे।

More from Filmibeat

Read more about: junior mehmood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X