..................... bollywood news in hindi live updates 06 December Pankaj Tripathi viral memes animal controversy - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: पंकज त्रिपाठी को मीम्स की वजह से जानते हैं लोग, एनिमल का ये डायलॉग हो रहा ट्रोल

Bollywood News In Hindi

Bollywood News In Hindi Live Updates, 06 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नेशनल अवॉर्ड विनर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया है और बताया है कि लोग उन्हें उनके काम से ज्यादा मीम्स की वजह से जानते हैं। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया कि उनके गांव दो बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने आए थे क्योंकि उन्होंने पंकज को रील्स और मीम में देखा था। पंकज ने बताया कि वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से उनका 'शाबाश बेटा' मीम कितना वायरल हो रहा है।

पंकज ने आगे कहा कि उन्हें उस वक्त काफी हैरानी हुई जब उन्हें पता चला कि नॉर्थ ईस्ट, बंगाल और पहाड़ी इलाकों में भी उन्हें लोग जानते हैं। ऐसे में वो लोगों से ये जरूर पूछते हैं कि उन्होंने उनकी कौनसी फिल्म सीरीज देखी है या नहीं।

एक तरफ एनिमल की कमाई धुआंधार हो रही है, दूसरी तरफ फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर बवाल मच गया है। फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस फिल्म की खामिया लोगों को नजर आ रही है और हाल ही में पैड बदलने को लेकर दिए गए डायलॉग पर कॉन्ट्रोवर्सी होने लगी है।

LIVE Feed
  • Dec 6, 2023 7:58 PM

    कृति सेनन ने अपने प्रोडक्शन 'दो पत्ती' का मनाली शेड्यूल किया पूरा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने मनाली में अपने पहले प्रोडक्शन 'दो पत्ती' का शेड्यूल पूरा कर लिया है और फिल्म की शूटिंग के कुछ 'बिहाइंड द सीन्स' शेयर किए हैं। एक्ट्रेस अब अपने पहले प्रोडक्शन के साथ दर्शकों के लिए नई कहानियां लाने के लिए तैयार है, जो कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह अपने टैलेंट का प्रदर्शन करेगी।

  • Dec 6, 2023 7:14 PM

    शाहरुख खान की 'डंकी' ट्रेलर को नेटिजन्स ने बताया 'बोरिंग', कहा- 'कहानी में कुछ भी नया नहीं है'

    बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का मंगलवार को ट्रेलर जारी किया गया, लेकिन लगता है कि ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, खासकर इस साल रिलीज हुई शाहरुख की दो ब्लॉकबस्टर हिट 'पठान' और 'जवान' के बाद।

  • Dec 6, 2023 7:13 PM

    छोटे पर्दे पर डेब्यू कर रही शेफाली जरीवाला, कहा- ''शैतानी रस्में' जैसी कहानी का इंतजार था'

    'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जो अपकमिंग शो 'शैतानी रस्में' से टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं, ने कहा कि वह पहले टीवी रोल्स पर विचार करने के लिए बहुत मनमौजी थी, वह टीवी शो के स्टोरी और कॉन्सेप्ट के मोनोटोनी से जुड़ नहीं पाती थी। शेफाली ने अपने टीवी डेब्यू और इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह पर चर्चा की।

  • Dec 6, 2023 6:16 PM

    प्रेग्नेंट बीवी Rubina Dilaik का ऐसे ध्यान रख रहे हैं अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस ने अपने शो में किया खुलासा

    बीते दिनों इस शो को पहला एपिशोड रिलीज हुआ था। वहीं अब दूसरा भी टेलिकास्ट हो चुका है। इस बार शो में रुबीना के साथ उनकी दोस्त भारती सिंह भी नजर आई। जो काफी मजेदार रहा। इस दौरान रुबीना ने भारती सिंह को बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी में उनके पति अभिनव शुक्ला उनका ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि, एक रात मैं अभिनव का नाम लेकर जोर से चिल्लाई। अभिनव सो रहे थे और वह एकदम से उठे। उन्हें लगा कि मुझे अस्पताल ले जाने का समय आ गया है। मैंने उनसे कहा कि ये मांसपेशियों में ऐंठन है। एक घंटे तक वो मेरे पैरों की मालिश करते रहें।

  • Dec 6, 2023 5:43 PM

    'एनिमल' से बॉबी देओल उर्फ 'अबरार' की एंट्री वाला धांसू गाना 'जमाल कुडू' जारी

    निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' के कई दृश्य सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वहीं इसका एक गाना 'जमाल कुडू' भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा था। यह वही ट्रैक है,जो फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री के दौरान बजता है। अब इस पूरे गाने को रिलीज कर दिया गया है, जो यकीनन प्रशंसकों की पहली पसंद बनने वाला है। इस पारंपरिक ईरानी गाने को शबीना, आभिक्य, ऐश्वर्या दसरी और मेघना नायडू ने अपनी आवाज दी है।

  • Dec 6, 2023 5:27 PM

    तलाक से परेशान होकर Angelina Jolie छोड़ने जा रही हैं हॉलीवुड, बताया परिवार के साथ कहां होंगी शिफ्ट

    एंजेलिना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है । इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू के चलते काफी सुर्खियों में आ गई है। अदाकारा ने अपने इंटरव्यू में हॉलीवुड को छोड़ने की बात कही हैं। उन्होंने कहा है कि सही समय आने पर वह कंबोडिया में चली जाएंगी ।

    तलाक से परेशान होकर Angelina Jolie छोड़ने जा रही हैं हॉलीवुड, बताया परिवार के साथ कहां होंगी शिफ्ट
  • Dec 6, 2023 5:09 PM

    'मैं हमेशा हाथ थामने के लिए मौजूद रहूंगा...'भांजे अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुए मामा अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपने भांजे अगस्त्य को तैयार होने में मदद करते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक ने दिल छू लेने वाले नोट में लिखा है, “आपको बस पहुंचना है और मैं आपका हाथ पकड़ने के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेरे डियरेस्ट अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है!”

  • Dec 6, 2023 4:54 PM

    राज कुंद्रा के लिए आई राहत भरी खबर, ईडी को नहीं मिला पोर्नोग्राफी केस में सीधा संबंध

    शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ा जानकारी सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में एक कथित पोर्नोग्राफी रैकेट में मुंबई पुलिस की ओर से उनको आरोपी बनाए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। अब इसी मामले में नया अपडेट सामने आया है। ईडी को कुंद्रा और पोर्नोग्राफी रैकेट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला है।

    राज कुंद्रा के लिए आई राहत भरी खबर, ईडी को नहीं मिला पोर्नोग्राफी केस में सीधा संबंध
  • Dec 6, 2023 4:25 PM

    दो पत्ती शेड्यूल पूरा करने के बाद मनाली की खूबसूरती देखने निकलीं कृति, पोस्ट साझा कर कही यह बात

    अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' के एक शेड्यूल के शूट को पूरा करने की जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ मनाली से जुड़ी कई सारी फोटो साझा की। मनाली की खूबसूरती से कायल हो कर कृति ने लिखा कि, मनाली तुम खूबसूरत हो।' उन तस्वीरों में कृति की खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है।

  • Dec 6, 2023 4:06 PM

    बेटी को हॉट ड्रेस में देखकर Shah Rukh Khan का 12 साल पुराना सपना हुआ साकार

    शाहरुख ने बेटी की डेब्यू मूवी के प्रीमियर पर काले रंग के ब्लेजर के साथ एक स्पेशन 'द आर्चीज' टी-शर्ट पहनी थी, वहीं सुहाना एक चमकदार और फिटेड लाल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बातचीत करते समय शाहरुख ने उनका हाथ पकड़ा, पैपराजी के लिए पोज दिया और स्क्रीनिंग के लिए थिएटर की ओर चले गए।

  • Dec 6, 2023 3:41 PM

    ममता बैनर्जी के साथ महेश भट्ट के डांस ने लूटी महफिल

    दरअसल बंगाल की मुख्यमंत्री को बॉलीवुड के सितारों के साथ स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान ममता बैनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर मेगास्टार सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

  • Dec 6, 2023 3:39 PM

    सनी देओल के फैंस ना देखें ये वीडियो

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि लड़खड़ाते कदमों के साथ सनी देओल सड़क पार कर रहे है। ऐसा लग रहा है, या तो वो गिरेंगे या फिर वो किसी गाड़ी से टकरा जाएंगे। इतने में एक ऑटो वाला आता है जो कि अब तक सनी देओल को पहचान चुका था। वो आता है और सनी देओल को सहारा देते हुए ऑटो में बिठा लेता है। इस बीच जो शख्स वहां पर वीडियो बना रहा था उसे ऑटो वाला दूर हटने के लिए और वीडियो ना बनाने के लिए कहता है। हालांकि अब ये वीडियो वायरल हो चुका है और लोग हैरान हैं।

  • Dec 6, 2023 2:35 PM

    बिना पैंट, घूंघट वाली ड्रेस पहनकर Urfi Javed पहुंची एयरपोर्ट

    सुबह सुबह उर्फी जावेद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान अजीब सी ड्रेस पहने उर्फी जावेद ने धमाका कर दिया है। जब वो कार से उतरीं तो घूंघट बना रखा था और एक बार के लिए ऐसा लगा था कि वो आज मीडिया के सामने ही नहीं आएंगी।

    बिना पैंट, घूंघट वाली ड्रेस पहनकर Urfi Javed पहुंची एयरपोर्ट
  • Dec 6, 2023 1:53 PM

    Priyanka Chopra भी हुईं 'डीपफेक' का शिकार

    इस वीडियो प्रियंका चोपड़ा की आवाज को एडिट किया गया है। वीडियो में आप अभिनेत्री को कहते हुए सुन सकते हैं कि उन्होने साल 2023 कितने रुपयों की कमाई की है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं कि, 'हैल्लो, मैं एक एक्टर हूं, मॉडल हूं और सिंगर हूं।

  • Dec 6, 2023 1:09 PM

    जल्द वापस आएगी दयाबेन

    शो के बीते कुछ एपिसोड में ऐसा माहौल बनाया गया, जिसमें दयाबेन की वापसी पर लगातार चर्चा होती दिखी। जब शो में दयाबेन नहीं लौटी तो फैंस काफी ज्यादा भड़क गए। अब इस ट्रोलिंग के बीच सीरियल के निर्माता असित मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दयाबेन को जल्द ही वापस लाने का वादा कर रहे हैं।

  • Dec 6, 2023 12:35 PM

    मुनव्वर ने मनारा से तोड़ी दोस्ती

    ‘बिग बॉस 17’ के नए प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मुनव्वर ने मन्नारा से दूरी बना ली है, और बात करना भी बंद कर दिया है। मन्नारा, मुनव्वर को रोकती हैं और बोलती हैं कि अब तुम मेरे वो फ्रेंड नहीं रहे।

  • Dec 6, 2023 12:33 PM

    अभिषेक ने अगस्त्य के लिए लिखा प्यारा सा नोट

    अगस्त्य नंदा सुहाना खान और ख़ुशी कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म द आर्चीज़ की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, अभिषेक बच्चन ने एक स्वीट नोट के साथ नवोदित अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की। अभिषेक ने लिखा, "आपको बस पहुंचना है और मैं आपका हाथ थामने के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेरे प्यारे अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है! #TheArchies #TheArchiesOnNetflix #ProudMamu"

  • Dec 6, 2023 11:21 AM

    300 करोड़ से इंच भर दूर रह गई 'एनिमल'

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 283 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है और अब भारत में 300 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।

  • Dec 6, 2023 11:20 AM

    एनिमल की सक्सेस के बाद 'सोल्जर 2' में नजर आएंगे बॉबी देओल?

    बॉबी देओल, जो एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे हैं, से हाल ही में पूछा गया कि क्या उनकी लोकप्रिय फिल्म सोल्जर का सीक्वल बनने जा रहा है। इस पर उन्होंने पिंकविला से कहा, "बहुत समय हो गया यार! शायद अभी एनिमल के बाद मेरे साथ रमेश जी (रमेश एस तौरानी) टिप्स के मालिक मेरे साथ पार्ट 2 बनाने के बारे में सोचेंगे।"

  • Dec 6, 2023 10:12 AM

    देर रात मलाइका तोड़ रही थीं बोल्डनेस की सारी हदें, तभी होने वाले ससुर को सामने देख यूं ढंकी इज्जत

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस बार अलग-अलग आए थे। अर्जुन अपने परिवार के साथ आए थे और मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता और करण जौहर के साथ आई थीं। मलाइका इस इवेंट में काफी बोल्ड आउटफिट पहनकर आई थीं। मलाइका ने काले रंग का पैंटसूट पहना हुआ था, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्रैलेट के साथ पेयर किया। उन्होंने अपने बालों को बड़े करीने से पोनीटेल में बांधा था और मेकअप को हल्का और सिंपल रखा था। एक्ट्रेस का ये आउटफिट काफी बोल्ड लग रहा था क्योंकि उन्होंने ब्लेजर के बटन खोले थे, जिससे उनका फिगर कैमरे पर साफ कैप्चर हो रहा था।

    देर रात मलाइका तोड़ रही थीं बोल्डनेस की सारी हदें, तभी होने वाले ससुर को सामने देख यूं ढंकी इज्जत
  • Dec 6, 2023 9:03 AM

    Animal के पैड बदलने वाले इस डायलॉग ने बढ़ाई मुसीबतें, भड़कीं महिलाओं ने फिल्म के खिलाफ काटा बवाल

    Animal Controversial Dialogue: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' का इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज चल रहा है। ये फिल्म रोज कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। रणबीर का कड़क अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी सामने आई हैं।

    Animal के पैड बदलने वाले इस डायलॉग ने बढ़ाई मुसीबतें, भड़कीं महिलाओं ने फिल्म के खिलाफ काटा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X