..................... Malaika Arora Rocks Sexy Bralette in The Archies Show got shy when she saw boney kapoor - Hindi Filmibeat

देर रात Malaika Arora तोड़ रही थीं बोल्डनेस की सारी हदें, तभी होने वाले ससुर को सामने देख यूं ढंकी इज्जत

malaika arora

Malaika Arora Video: मंगलवार को मुंबई में प्रतिष्ठित बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज़ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए फिल्म उद्योग में सुर्खियां बटोरीं।

फिल्म को लेकर प्रत्याशा उस समय चरम पर पहुंच गई जब रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज मौजूद थे। बच्चन परिवार से लेकर कपूर खानदान तक, यहां हर कोई मौजूद दिखा। खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म थी तो उनके पिता, बहनें और भाई भी इस पार्टी में उन्हें चियर करने के लिए आए थे। साथ ही आई थीं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस बार अलग-अलग आए थे। अर्जुन अपने परिवार के साथ आए थे और मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता और करण जौहर के साथ आई थीं। मलाइका इस इवेंट में काफी बोल्ड आउटफिट पहनकर आई थीं। मलाइका ने काले रंग का पैंटसूट पहना हुआ था, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्रैलेट के साथ पेयर किया। उन्होंने अपने बालों को बड़े करीने से पोनीटेल में बांधा था और मेकअप को हल्का और सिंपल रखा था। एक्ट्रेस का ये आउटफिट काफी बोल्ड लग रहा था क्योंकि उन्होंने ब्लेजर के बटन खोले थे, जिससे उनका फिगर कैमरे पर साफ कैप्चर हो रहा था।

इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा करण जौहर के साथ मस्ती कर रही होती हैं और तभी वहां से अर्जुन कपूर के पिता यानी बोनी कपूर गुजर रहे होते हैं और उस समय मलाइका अरोड़ा थोड़ा असहज हो जाती हैं और ब्लेजर से अपनी बोल्डनेस को ढकने की कोशिश करती हैं।

आपको बता दें, इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर एक साथ मंच शेयर कर चुके हैं। हाल ही में बोनी कपूर को झलक दिखला जा का स्पेशल गेस्ट बनाया गया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा एक जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में अर्जुन ने अपने पिता के लिए खास मैसेज भी भिजवाया था, जिसे सुनकर बोनी कपूर इमोशनल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X