..................... Animal Movie Controversy created over a dialogue related to women menstruation cycle - Hindi Filmibeat

Animal के पैड बदलने वाले इस डायलॉग ने बढ़ाई मुसीबतें, भड़कीं महिलाओं ने फिल्म के खिलाफ काटा बवाल

Animal

Animal Controversial Dialogue: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' का इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज चल रहा है। ये फिल्म रोज कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। रणबीर का कड़क अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी सामने आई हैं।

'एनिमल' का धुआंधार एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है लेकिन इन सबके बीच एनिमल का एक डायलॉग चर्चा का विषय बन गया है और लोग रणबीर कपूर और फिल्म के मेकर्स को काफी ट्रोल कर रहे हैं। ये डायलॉग महिलाओं के मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़ा है। इस सेंसेटिव मुद्दे को लेकर मेकर्स की बेकद्री लोगों को पसंद नहीं आ रही है, खासतौर पर महिलाओं को ये डायलॉग पसंद नहीं आ रहा है।

दरअसल, फिल्म के एक सीन में रणबीर विजय के रोल में अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी गीतांजलि, जिसका किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है, के साथ तीखी बहस हो जाती है। डायलॉग तब शुरू होता है जब विजय पीरियड्स के बारे में शिकायत करने के लिए गीतांजलि को सुनाता है।रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना से बोलते हैं, महीने में 4 बार पैड बदलने में इतना करती है तू, यहां में एक दिन में 50 बदल रहा हूं। इस डायलॉग पर डायरेक्ट संदीप रेड्डी वांगा पर लोग भड़ास निकाल रहे हैं।

इससे पहले भी एक और सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस सीन में, रणबीर कपूर का किरदार विजय सिंह, तृप्ति डिमरी द्वारा अभिनीत जोया रियाज़ से अपने प्यार को साबित करने के लिए अपने जूते चाटने के लिए कहता है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने भी एनिमल की अपनी लंबी समीक्षा में इस विशेष दृश्य के बारे में बात की है। "केवल एक बार जब मैंने विजय के कैरेक्टर को नापसंद किया, जब वह लड़की को अपने जूते चाटने के लिए कहता था।"

Read more about: animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X