Bollywood Hindi News Live: 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, गुस्से में लाल हुए अनुभव सिन्हा

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

20 दिन बाद भी मैडॉक फिल्म्स की 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार को अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 492.80 करोड़ रुपये हो गई है। 'स्त्री 2' ने पठान से बेहतर परफॉर्म किया है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ़ 4.10 करोड़ कमाए थे। शाहरुख खान की फिल्म 20 दिन बाद 475.95 करोड़ पर थी और इसी के साथ श्रद्धा की फिल्म ने शाहरुख का ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

अनुभव सिन्हा की फेमस वेब सीरीज इन दिनों विवादों का हिस्सा बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर कई ऐसे फैक्ट्स सामने आ रहे हैं, जिसने डायरेक्टर साहब को मुसीबत में डाल दिया है। अब हाल ही में जर्नलिस्ट से हुए कुछ सवाल-जवाब के सेशन के दौरान अनुभव काफी गुस्सैल अंदाज में नजर आए।

बीते दिन मंगलवार, 3 सितंबर को 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के मेकर्स ने शो के एक्टर्स के साथ मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब एक जर्नलिस्ट ने सीरीज के विवाद पर सवाल किया और ISI के रोल को ढंग से नहीं दिखाए जाने के विवाद पर सवाल उठाए, तो पहले अनुभव (Anubhav Sinha) ने बात करने से इनकार किया। बाद में उनकी बहस हो गई और उन्होंने गुस्से में जर्नलिस्ट से पूछा कि क्या वो उन पर आरोप लगा रहे हैं? आगे अनुभव ने तिलमिलाते हुए जर्नलिस्ट से पूछा- "आपने सीरीज देखी है? सीरीज देखिए। मैं बात नहीं कर सकता आपसे, आपने सीरीज नहीं देखी।"

LIVE Feed
  • Sep 4, 2024 6:51 PM

    ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की शाहिद कपूर स्टारर "देवा" की शूटिंग हुई पूरी!

    ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली फिल्म 'देवा' जिसमें शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं, बता दें कि देवा के मेकर्स ने शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने एक एनर्जेटिक सॉन्ग सीक्वेंस के साथ इसे रैप किया है, जिसे पिछले चार दिनों में मुंबई में शूट किया गया था। बता दें कि इस सॉन्ग को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। इससे फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है।

  • Sep 4, 2024 6:10 PM

    देवोलीना भट्टाचार्य को हो रही है प्रेग्नेंसी क्रेविंग, बच्चे के पसंद का खा रही हैं खाना

    देवोलीना भट्टाचार्य ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना भट्टाचार्य को प्रेग्नेंसी क्रेविंग हो रही है। वह अपने बेबी बंप पर हाथ रखती हैं और उसके बाद बच्चे के पसंद का खाना खाती हैं उनका ये वीडियो देख फैन्स जमकर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

  • Sep 4, 2024 5:12 PM

    Urfi Javed के साथ 15 साल के लड़के ने कर दी ऐसा हरकत, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    उर्फी ने अपने इंस्टा हैंडल की एक स्टोरी पर बीता रात का हादसा शेयर किया है। उर्फी बताती हैं कि बीती रात एक 15 साल का लड़का उनके सामने से गुजरा उसी समय लड़के ने सबके सामने चिल्लाते हुए सभी से पूछा कि तुम्हारा बॉडी काउंट क्या है ? जिसने यह सवाल किया वह चेहरे से 15 साल का मालूम पड़ रहा था। उस छोटे बच्चे ने मेरी मां और परिवार पर भी भद्दे कमेंट किए।

  • Sep 4, 2024 4:06 PM

    Sapna Choudhary की बायोपिक 'मैडम सपना' का पोस्टर हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट सपना चौधरी पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। वहीं अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई है। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म 'मैडम सपना' का पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा- अपने पोस्टर को शेयर करने के साथ ही सपना चौधरी अपने इंस्टा पोस्ट में लिखती हैं- जिन्दगी कभी आसान नहीं होती, ये हम सब जानते हैं। लेकिन हमारे संघर्ष, हमारी लड़ाइयां, हर किसी के लिए अलग-अलग होती हैं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरा सफर कभी भी फूलों की सेज नहीं रहा। फिर भी, आज मैं मजबूती से खड़ी हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।

  • Sep 4, 2024 3:41 PM

    राहा के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर वायरल

    राहा के जन्म से पहले ही अभिनेता ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। वो अपनी पोती को नहीं देख पाए थे। लेकिन इस वक्त एक तस्वीर सामने आई है और इसमें ऋषि कपूर को राहा के गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है। दादा और पोती की इस तस्वीर के सामने आते ही लोग हैरान हैँ। बता दें कि ये रियल तस्वीर नहीं है क्योंकि राहा के जन्म से पहले ही ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था।

    राहा के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर वायरल
  • Sep 4, 2024 3:05 PM

    MeToo in Mollywood: अधेड़ उम्र की महिला को तीन दिन तक कमरे में रखा बंद, देते रहे ड्रग्स और करते रहे रेप

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry) में रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और इसी कड़ी में एक और #MeToo खुलासे ने मॉलीवुड को पूरी तरह से चौंका कर रख दिया है। हाल ही में एक महिला ने मलयालम फिल्मों के जाने-माने स्टार निविन पॉली (Nivin Pauly) पर रेप का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद एक बार फिर से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है।

  • Sep 4, 2024 2:34 PM

    ऑटो वाले ने उर्फी जावेद को पहचानने से किया इंकार

    इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि उर्फी एक ऑटो वाले से पूछ रही हैं, ''भइया लगा सकती हूं ना, आप भी मुझे नहीं जानते। ऑटो वाला कहता है नहीं।'' ऑटो वाला कहता है, 'नहीं।' इसके बाद लोग लगातार उनको लेकर रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने उनसे बात की। एक मुल्ला जी ने उर्फी जावेद के सामने शायरी की और एक शख्स से उर्फी फॉलो कर लो यार कहलवाती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Sep 4, 2024 1:56 PM

    Sunny Leone का ऐसा हाल देख दंग रह गए फैन्स, बिगड़ गया पूरा चेहरा, खून से लथपथ एक्ट्रेस बोलीं- ये मेहनत का...

    अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर सनी लियोनी ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, सनी की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया है वह खून से लथपथ नजर आ रही हैं। उनके पूरे चेहरे से खून टपक रहा है। जगह-जगह पर चोट के भी निशान हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही सनी कैप्शन में लिखती हैं- ये मेहनत का खून है मेरा ब्रांड' खून, पसीना, आंसू - इसी तरह आप एक ब्रांड को एक ब्रांड बनाते हैं।

  • Sep 4, 2024 1:23 PM

    IC 814 The Kandahar Hijack के विवाद पर बुरी तरह भड़के Anubhav Sinha

    अनुभव सिन्हा की फेमस वेब सीरीज इन दिनों विवादों का हिस्सा बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर कई ऐसे फैक्ट्स सामने आ रहे हैं, जिसने डायरेक्टर साहब को मुसीबत में डाल दिया है। अब हाल ही में जर्नलिस्ट से हुए कुछ सवाल-जवाब के सेशन के दौरान अनुभव काफी गुस्सैल अंदाज में नजर आए।

    IC 814 The Kandahar Hijack के विवाद पर बुरी तरह भड़के Anubhav Sinha
  • Sep 4, 2024 1:21 PM

    Seema Haider जल्द बनने वाली हैं मां, बोली- 'मैं एक और बच्चा करूंगी, जल्द ही गोदभराई की रस्म होगी'

    सीमा हैदर के आए दिन वीडियोज सामने आते रहते हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उनकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने बताया कि मेरे और मीणा जी के मोहब्बत की निशानी इस दुनिया में आएगी। चार हमारे और अब एक और आएगा।

    Seema Haider जल्द बनने वाली हैं मां, बोली- 'मैं एक और बच्चा करूंगी, जल्द ही गोदभराई की रस्म होगी'
  • Sep 4, 2024 1:19 PM

    जरीन खान और शिवाशीष का हुआ ब्रेकअप

    जरीन खान और शिवाशीष का ब्रेकअप हो गया है। जरीन और शिवाशीष बीते तीन साल से रिश्ते में हैं, लेकिन अब दोनों की राहें हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गई हैं।

  • Sep 4, 2024 1:19 PM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा को होगा महासंगम

    टीवी सीरियल अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम होने वाला है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों शो के स्टार्स साथ दिख रहे हैं।

  • Sep 4, 2024 1:18 PM

    काव्या एक जुनून एक जज्बा होगा बंद

    टीवी सीरियल काव्या एक जुनून एक जज्बा बंद होने वाला है। दावा है कि शो को मिल रही खराब टीआरपी के बाद मेकर्स ने ये सख्त फैसला लिया है। वह शो बंद होने वाला है।

  • Sep 4, 2024 1:17 PM

    समय रैना संग रिश्ते पर बोलीं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर समय रैन संग रिश्ते पर बात की है। उर्फी ने बताया कि वह समय के काफी क्लोज हैं। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत है।

  • Sep 4, 2024 1:17 PM

    अर्जुन बिजलानी ने ठुकराया बिग बॉस 18

    अर्जुन बिजलानी का नाम बिग बॉस 18 के साथ जोड़ा जा रहा था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह शो का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने ये शो ठुकरा दिया है।

  • Sep 4, 2024 1:16 PM

    अपना जाकिर में श्वेता तिवारी और सोनू सूद ने मचाई धूम

    आपका अपना जाकिर शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में श्वेता तिवारी और सोनू सूद शो के गेस्ट बने दिख रहे हैं। दोनों आकर शो में धमाल मचाने वाल हैं।

  • Sep 4, 2024 1:16 PM

    पत्नी महजबीन संग रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन संग एक तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस फोटो में मुनव्वर अपनी लेडीलव के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

  • Sep 4, 2024 11:00 AM

    प्रीति जिंटा का आईवीएफ के दिनों पर छलका दर्द

    प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट होने की कोशिश की थी। इस प्रोसेस के दौरान वह टूट गई थीं। इसको लेकर एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस का दर्द छलका है।

  • Sep 4, 2024 10:59 AM

    अजय देवगन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी

    अजय देवगन ने अपनी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है। अजय देवगन इस प्रॉपर्टी के लिए हर महीने 7 लाख रुपये किराया लेंगे। अजय देवगन की ये प्रॉपर्टी सिग्नेचर टावर में है।

  • Sep 4, 2024 10:59 AM

    यट्यूब पर देखे सकेंगे द लेडी किलर

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म द लेडी किलर पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस फिल्म को फ्री में टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

  • Sep 4, 2024 10:58 AM

    कॉल मी बे का दूसरा गाना रिलीज

    अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे का दूसरा गाना चुराइयां रिलीज कर दिया गया है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 सितंबर को रिलीज होगी।

  • Sep 4, 2024 10:57 AM

    स्काईफोर्स को मिली नई रिलीज डेट

    अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स 2 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली थी। पहले बताया जा रहा था कि इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब खबर आई है कि ये 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।

    स्काईफोर्स को मिली नई रिलीज डेट
  • Sep 4, 2024 10:48 AM

    आईसी 814: द कंधार हाईजैक को लेकर नेटफ्लिक्स ने जारी किया बयान

    नेटफ्लिक्स ने वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक के विवाद पर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि भोला और शंकर आतंकियों के कोड नेम थे। अब डिस्क्लेमर में आतंकियों के असली नाम दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X