Bollywood Highlights: थम ही नहीं रही है रणबीर कपूर की आंधी, दो दिन में तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

Bollywood News In Hindi

Bollywood News In Hindi Live Updates, 03 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' काफी धूम मचा रही है। इस मूवी को दर्शकों और फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाका किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन ये कमाई 66 करोड़ रुपये रही। ये कलेक्शन अर्ली एस्टीमेट है और साथ ही सभी भाषाओं का मिलाकर है। वहीं दोनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 129.80 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि पहले दिन सिर्फ हिंदी में फिल्म की कीमाई 54.75 करोड़ रुपये रही थी।

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'एनिमल' अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) के बारे में एक कहानी है, जो अपने पिता को किसी भी हद को पार करके प्रभावित करना चाहता है। इस फिल्म में एक बेटे और बाप के बीच के रिश्ते को बेहद जुनूनी तरीके से दिखाया गया है, जहां रणबीर अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक कुछ भी कर सकते हैं। बाद में, उसका ये जुनूनी प्यार ही उसे एक खतरनाक इंसान में बदल देता है।

LIVE Feed
  • Dec 3, 2023 7:24 PM

    कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए सलमान खान

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए। मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान शादी के दौरान उन्हें गले लगा रहे हैं। 'दबंग' स्टार शादी में ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इवेंट में धमाकेदार एंट्री की।

  • Dec 3, 2023 6:24 PM

    रैपर एबेल टेस्फये ने गाजा में लोगों की मदद के लिए दान में दिए 21 करोड़ रुपये

    रैपर एबेल टेस्फये उर्फ द वीकेंड ने गाजा में विश्व खाद्य कार्यक्रम की मानवीय प्रतिक्रिया में सहायता के लिए अपने एक्सओ ह्यूमैनिटेरियन फंड से 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपये) का निर्देशन करने के लिए प्रशंसा अर्जित की। मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और पूर्वी यूरोप क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएफपी के निदेशक कोरिन फ्लेशर ने कहा, ''इस संघर्ष ने मानवीय तबाही मचा दी है। डब्ल्यूएफपी गाजा में सहायता प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है, लेकिन हम जो भूख का भयावह स्तर देख रहे हैं, उसे दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम करने की जरूरत है।"

  • Dec 3, 2023 5:52 PM

    शाहरुख खान की लाडली ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

    Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में द अर्चिज से डेब्यू करने वाली सुहाना खान ने अपनी कुछ फोटो शेयर की है। इस फोटोज में सुहाना थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 3, 2023 5:15 PM

    पहली बार ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर संग दिखीं मलाइका अरोड़ा, यूजर बोले- 'शरमा गई ससुर के सामने'

    मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो झलक दिखला जा में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। हर हफ्ते शो को स्पेशल बनाने के लिए मेकर्स नए-नए गेस्ट को इंवाइट करते हैं । इस बार शो में जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर नजर आए । इस दौरान मलाइका काफी खुश दिखाई दी ।

  • Dec 3, 2023 4:39 PM

    डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर पाक एक्ट्रेस के साथ नजर आए Badshah, दोनों की प्राइवेट तस्वीरें हुई लीक

    Badshah and Hania Aamir: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने गानों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से खबर है कि बादशाह शायद पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। इसी बीच रैपर और एक्ट्रेस की कुछ प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिससे रूमर्ड को और हवा मिल गई है।

    डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर पाक एक्ट्रेस के साथ नजर आए Badshah, दोनों की प्राइवेट तस्वीरें हुई लीक
  • Dec 3, 2023 4:14 PM

    मुदस्सर खान के वेडिंग रिसेप्शन में सादगी भरे अंदाज में शामिल हुए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

    सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पड़े सितारों में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, अभिनेता अपने सादगी की वजह से काफी मशहूर हैं। हाल ही में सलमान ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुदस्सर ने समारोह से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेता उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Dec 3, 2023 4:01 PM

    Urvashi Rautela: हसीना ने अपने बोल्ड स्टाइलिश से फैंस परर चलाया अपने हुस्न का जादू, वीडियो हुआ वायरल

    Urvashi Rautela: अपने स्टाइल, अपने फैशनसेंस और अपनी फिटनेस के साथ साथ अपनी खुबसूरती के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार एक्ट्रेस का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक्ट्रेस का जलवा देखने लायक है। अपने इस नए और बोल्ड लुक के चलते एक्ट्रेस खबरों में बनी हुई है।

  • Dec 3, 2023 3:06 PM

    अंगिरा धर ने किया धमाका, तस्वीरें वायरल

    लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये आखिर कौन है? हालांकि थोड़ा स्क्रॉल करने पर पता चलेगा कि ये और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री अंगिरा धर हैं। अंगिरा को लेकर मशहूर है कि वो अपने अभिनय के साथ साथ बोल्डनेस को लेकर भी छाई रहती हैं।

    अंगिरा धर ने किया धमाका, तस्वीरें वायरल
  • Dec 3, 2023 2:28 PM

    चलती ट्रेन में मचल मचल कर डांस करने लगी कमसिन लड़की

    दिल्ली मेट्रो को पीछे करते हुए भारतीय रेलवे इस वक्त चर्चा में आ गई है। आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि हैरान करने के लिए काफी होते हैं। कुछ लोग हैरान होकर ट्रेन का नाम पूछते हैं तो कुछ लोग कहते हैं एक टिकट में दो दो मजे मिल रहे हैं।

  • Dec 3, 2023 1:35 PM

    'एनिमल' के सामने 'सैम बहादुर' ने दूसरे दिन मारी उछाल

    अपने पहले दिन करीब 6.25 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली विक्की कौशल की इस फिल्म ने दूसरे दिन कुछ उछाल मारी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन यानि को सैम बहादुर ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • Dec 3, 2023 1:00 PM

    उर्फी का अकाउंट हुआ पहले सस्पेंड और फिर...

    अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहने वाली अदाकारा उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम ने आज सुबह-सुबह शॉक दे दिया। अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टास्टोरी शेयर कर फैंस को बताया कि उनका इंस्टाग्राम एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन अदाकारा ने कुछ ही देर बाद एक दूसरी इंस्टास्टोरी शेयर कर बताया कि उनका एकाउंट रिवाइव हो गया है।

  • Dec 3, 2023 12:06 PM

    सुहाना खान ने दिखाया अपना किलर लुक

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान अपने नए लुक में दिखाई दीं। सुहाना खान का ये नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले आई ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैँ। इस आउटफिट में सुहाना खान अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

  • Dec 3, 2023 10:52 AM

    दयाबेन के नाम पर दर्शकों को बार-बार बेवकूफ बना रहे 'तारक मेहता' के मेकर्स, इस बार तो पार कर दी हद

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। अब तक शो के लगभग 4000 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। असित मोदी द्वारा निर्मित यह शो वर्ष 2008 में शुरू हुआ और अभी भी चल रहा है। जेठालाल, दयाबेन, तारक मेहता, पोपटलाल और शो के कई अन्य किरदार घर-घर में मशहूर हो गए हैं।

    दयाबेन के नाम पर दर्शकों को बार-बार बेवकूफ बना रहे 'तारक मेहता' के मेकर्स, इस बार तो पार कर दी हद
  • Dec 3, 2023 10:20 AM

    CID का ये एक्टर लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, 20 सालों तक एक ही शो में किया था काम

    Dinesh Phadnis Hospitalised: क्राइम शो CID देश के सबसे ज्यादा चलने वाले शोज में से एक है। और हाल की आ रही खबरों के मुताबिक, सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए और काफी प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    CID का ये एक्टर लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, 20 सालों तक एक ही शो में किया था काम
  • Dec 3, 2023 9:43 AM

    Bigg Boss 17: कभी हाथ जोड़े... कभी जमीन पर गिरे... कान भी पकड़े, सनी अरुण की दोस्ती देखकर हर किसी के निकले आंसू

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में बीता एपिसोड काफी इमोशनल था। शो को खूब प्यार मिल रहा है और इस बार का वीकेंड का वार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। करण जौहर शो के होस्ट थे और उन्होंने शो में हर सही विषय को उठाया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हर विषय पर ध्यान दिया गया है।

    Bigg Boss 17: कभी हाथ जोड़े... कभी जमीन पर गिरे... कान भी पकड़े, सनी अरुण की दोस्ती देखकर हर किसी के निकले आंसू
  • Dec 3, 2023 9:06 AM

    Arjun Kapoor ने अपने पिता बोनी कपूर को रुलाया, पास बैठी होने वाली बहू Malaika Arora लगीं मुस्कुराने

    Boney Kapoor Video: डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' इस वक्त काफी धूम मचा रहा है। कई सितारे अपने डांस का टैलेंट दिखाने के लिए इस शो में आ रहे हैं और इस कॉम्पटीटिव माहौल में लोगों को अपने टैलेंट की झलक दिखा रहे हैं। इस बीच शो से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    Arjun Kapoor ने अपने पिता बोनी कपूर को रुलाया, पास बैठी होने वाली बहू Malaika Arora लगीं मुस्कुराने
  • Dec 3, 2023 8:26 AM

    आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे बॉबी, लोगों ने चुप कराने की कोशिश लेकिन एक्टर रोक ना पाए बहते आंसू

    Bobby Deol Cried: रणबीर कपूर, बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' इन दिनों कमाल कर रही है। ये फिल्म जब से रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म के एक्शन सीन से लेकर रोमांटिक सीन हर किसी की खूब तारीफ हो रही है। 'एनिमल' की इस सक्सेस के बीच बॉबी देओल स्पॉट हुए और उन्हें इमोशनल होते हुए भी देखा गया।

    आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे बॉबी, लोगों ने चुप कराने की कोशिश लेकिन एक्टर रोक ना पाए बहते आंसू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X