आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे Bobby Deol, लोगों ने लाख की चुप कराने की कोशिश लेकिन एक्टर रोक ना पाए बहते आंसू

Bobby Deol

Bobby Deol Cried: रणबीर कपूर, बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' इन दिनों कमाल कर रही है। ये फिल्म जब से रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म के एक्शन सीन से लेकर रोमांटिक सीन हर किसी की खूब तारीफ हो रही है। 'एनिमल' की इस सक्सेस के बीच बॉबी देओल स्पॉट हुए और उन्हें इमोशनल होते हुए भी देखा गया।

बॉबी देओल ने हालिया रिलीज 'एनिमल' में एक निगेटिव रोल निभाया है और लोग बॉबी की एक्टिंग देखकर काफी हैरान हैं और एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वो इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं और हाल ही में तो उनके आंसू तक निकल आए। बॉबी देओल अपनी इस सफलता पर खूब आंसू बहाते नजर आए।

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाका किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन ये कमाई 66 करोड़ रुपये रही। ये कलेक्शन अर्ली एस्टीमेट है और साथ ही सभी भाषाओं का मिलाकर है। वहीं दोनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 129.80 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि पहले दिन सिर्फ हिंदी में फिल्म की कीमाई 54.75 करोड़ रुपये रही थी।

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'एनिमल' अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) के बारे में एक कहानी है, जो अपने पिता को किसी भी हद को पार करके प्रभावित करना चाहता है। इस फिल्म में एक बेटे और बाप के बीच के रिश्ते को बेहद जुनूनी तरीके से दिखाया गया है, जहां रणबीर अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक कुछ भी कर सकते हैं। बाद में, उसका ये जुनूनी प्यार ही उसे एक खतरनाक इंसान में बदल देता है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त काफी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके रिकॉर्ड बना दिया है। साथ ही वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इसी के साथ फिल्म देकर दर्शक अपनी खुशी जता रहे हैं, जाहिर है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर का अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। 'एनिमल' रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म है।

Read more about: bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X