Arjun Kapoor ने अपने पिता बोनी कपूर को रुलाया, पास बैठी होने वाली बहू Malaika Arora लगीं मुस्कुराने

Boney Kapoor Video

Boney Kapoor Video: डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' इस वक्त काफी धूम मचा रहा है। कई सितारे अपने डांस का टैलेंट दिखाने के लिए इस शो में आ रहे हैं और इस कॉम्पटीटिव माहौल में लोगों को अपने टैलेंट की झलक दिखा रहे हैं। इस बीच शो से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हालिया एपिसोड में बोनी कपूर शो के स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। ये एपिसोड इसलिए भी काफी खास था क्योकिं टीवी पर पहली बार मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर एक ही फ्रेम में नजर आए थे। इस एपिसोड का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि ऋत्विक धनजानी और गौहर खान बोनी कपूर से बोलते हैं कि उनके पास बोनी के लिए एक गिफ्ट है। उसके बाद स्क्रीन पर अर्जुन कपूर नजर आते हैं, जिन्होंने अपने पिता को एक मैसेज भेजा होता है। उसमें अर्जुन बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि- 'उम्मीद करता हूं कि आप शो को इंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा दुनिया के सबसे सेल्फलेस व्यक्ति हैं। वो दूसरों को अपना दिल और अपनी जान दे देते हैं लेकिन खुद के लिए कुछ नहीं रखते। मैं कहना चाहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत इज्जत करता हूं फिर वो चाहे प्रोफेशनल मामले में हो, निजी मामलों में हो या फिर इंसानियत के मामले में हो।'

इस वीडियो को देखने के बाद बोनी कपूर काफी इमोशनल हो जाते हैं और मलाइका भी उन्हें मुस्कुरा कर देखने लग जाती हैं। बोनी कपूर को संभालने के लिए फराह खान आगे आती हैं और वो जैसे-तैसे बोनी को चुप कराती हैं। इसके बाद फराह कहती हैं कि ये बोनी की किस्मत है कि इनके सारे बच्चे इन्हें इतना ज्यादा प्यार करते हैं। बोनी को इमोशनल देखकर गौहर भी खुद के आंसू नहीं रोक पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X