Bollywood Hindi News Live: पांचवे दिन ढली करीना की 'क्रू', भाई का दूसरी बार रोका करवाने भारत आई थीं प्रियंका

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 03 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' की ने शुरुआत धमाकेदार की है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 4 दिनों में ही अपने बजट से आगे की कमाई कर चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने शुरुआत 9.25 करोड़ की कमाई से की और रविवार को इसने सबसे अधिक 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन सोमवार को ये नीचे खिसकी और मंगलवार को और नीचे आ चुकी है। इस फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को केवल 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और इस तरह 5 दिनों में इसने 37.20 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉलीवुड से अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों मुंबई में थीं। अदाकारा यहां अपने परिवार पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग पहुंची थीं। अदाारा प्रियंका चोपड़ा इस दौरान कम ही मीडिया के सामने आईं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का ये दौरा काफी ट्रेडिशन रहा था। जहां अदाकारा कई दफा ट्रेडिशनल साड़ी में स्पॉट हुईं। अब इसकी खास वजह का खुलासा हो चुका है। दरअसल, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इस दौरान अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सरेमनी में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

आपको बता दें, सिद्धार्थ चोपड़ा का नीलम उपाध्याय से रोका होने से पहले इशिता कुमार से रिश्ता जुड़ा था। वहीं दोनों के साल 2019 में रोका सेरेमनी में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं। हालांकि दोनों ने रजामंदी से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।

LIVE Feed
  • Apr 3, 2024 8:14 PM

    तापसी पन्नू ने संगीत में किया पुराने गाने पर डांस, वीडियो देख फैन्स की जमकर तारीफ

    Taapsee Pannu Sangeet Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के संगीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां वे पुराने गानों पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू पहले तो दिल तो पागल है के गाने मुझको हुई ना खबर चोरी-चोरी चुप-चुप कर पर जमकर डांस करती नजर आईं। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ अंग्रेजी गाने पर जांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।

    तापसी पन्नू ने संगीत में किया पुराने गाने पर डांस, वीडियो देख फैन्स की जमकर तारीफ
  • Apr 3, 2024 8:09 PM

    जन्मदिन से पहले डॉग्स को केके खिलाती दिखीं रुपाली गांगुली, लोगों ने किया ट्रोल

    अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अपने अभिनय के लिए खास पसंद की जाती हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली का 5 अप्रैल को जन्म दिन है। बीते साल उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया था। वहीं इस बार रुपाली गांगुली जन्मदिन से पहले ही डॉग्स के साथ केक करती दिखीं इतना ही नहीं उन्होंने केक तो काटा ही साथ ही में डॉग्स को केक खिलाया भी। ऐसे में रुपाली को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा डॉग्स को मीठा मत खिलाओ हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है तो वहीं दूसरे ने कहा आप डॉग को पसंद करती हो, लेकिन ये नहीं पता की इतना मीठा नहीं देना चाहिए।

  • Apr 3, 2024 5:36 PM

    Taapsee Pannu Unseen Wedding Video Viral: तापसी पन्नू का वेडिंग वीडियो वायरल, यूं धूमधाम से हुई शादी

    Taapsee Pannu Unseen Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। वेडिंग वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू लाला रंग के सूट में नजर रही हैं। बालों में परांदा, आंखों पर काला चश्मा लगाए नई दुल्हन काफी जोश में दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू को उनके परिवार वाले और दोस्त लेकर आते हैं उनके सिर पर रीति रिवाजों के मुताबिक चादर तान रखी है जहां तापसी डांस करती नजर आती हैं। वे जैसे ही अपने दूल्हे के पास आती हैं वे जोर से उन्हें गले लगाकर किस करती हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को जयमाल पहनाकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं।

    Taapsee Pannu Unseen Wedding Video Viral: तापसी पन्नू का वेडिंग वीडियो वायरल, यूं धूमधाम से हुई शादी
  • Apr 3, 2024 4:00 PM

    कंगना- आलिया के विवाद पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

    वो बोले, “हाईवे में काम करते हुए मेरा आलिया के साथ अच्छा बॉन्ड बन गया था। मुझे नहीं पता कि क्या यह उसके लिए भी वैसा ही था या नहीं। मैं केवल खुद के लिए बात कर सकता हूँ। मैंने देखा है कि वह हमेशा नई चीजें करने की कोशिश करती हैं।'' इसके अलावा रणदीप बोले, ''मैं सिर्फ इसलिए आलिया के लिए खड़ा हुआ था क्योंकि उसको उसके साथ गलत हो रहा था।'' रणदीप हुड्डा का ये बयान चर्चा का विषय है।

  • Apr 3, 2024 3:38 PM

    सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोगों ने जमकर बनाया मजाक

    इस वीडियो को देखते ही लोग मजे ले रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इससे अधिक बदसूरत पोशाक नहीं देखी।'' एक ने लिखा, ''हाहा ये क्या है? रेनकोट प्रकार की पोशाक।'' एक ने लिखा, ''बुक लॉन्च पर आई तो बुक कवर पहन के ही आ गई क्या।'' एक ने लिखा, ''मतलब कुछ बी पहनलो चाहे अच्छा लगे या ना लगे।'' एक का कहना था, ''ये तो हैंगर टहल रहा है।'' एक ने लिखा, ''दशहरा की रावण की पोशाक लग रही है।'' एक ने लिखा, ''पहली नजर में लगा कि सम्राट किलविश कहा से आ गया, अंधेरा कायम रहे।'' एक ने लिखा, ''उसे सभ्य कपड़े पहने हुए देखकर अच्छा लगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Apr 3, 2024 2:58 PM

    विजय देवरकोंडा ने मृणाल ठाकुर की ऐसे की तारीफ

    उनका चेहरा बिना कुछ कहे भावनाओं को प्रकट करता है। उसकी नाक, होंठ और आँखों की ज्योमिट्री है... इसमें कुछ ऐसा है कि भाषा न जानने पर भी भावनाएँ अच्छी तरह प्रकट होती हैं। उनके साथ काम करना बहुत आसान था।'' इस दौरान अभिनेता एक इंटरव्यू में थे और मृणाल की तारीफों के पुल बांध दिए थे।

  • Apr 3, 2024 2:18 PM

    Chef Kunal kapoor क्रूरता के आधार पर पत्नी से लेंगे तलाक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

    आपको बता दें कि इस फैसले को जस्टिस सुरेश कुमार और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सुनाते हुए यह कहा कि अगर आपके जीवनसाथी का एक दूसरे के प्रति इस तरह का स्वभाव है। तो यह विवाह के मूल भावनाओं का निरादर करती है। और इस वजह से दोनों को एक साथ रहकर यातना सहने के लिए बाध्य नहीं होना चाहिए। यानी कि कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी पत्नी को पति की गरिमा की परवाह ही नहीं है और ना ही वह उसके लिए सहानुभूति रखती हैं। ऐसे में असर दोनों के रिश्ते पर पड़ता है। दोनों को रिश्ते में रहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने कुणाल को तलाक लेने की अनुमति दी है।

  • Apr 3, 2024 1:14 PM

    रोजा अफ्तार में शाकाहारी खाना ढूंढती दिखीं रवीना टंडन

    रवीना टंडन को इस वीडियो में एक शख्स इफ्तारी परोसता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वो कुछ लेकर आता है और रवीना टंडन कंफ्यूज हो जाती हैँ। वो बगल वाली महिला से पूंछती है कि क्या ये वेज है? दरअसल रवीना का कहना था कि वो सिर्फ शाकाहारी ही खाती हैं और वो वही वो ढूंढ रही हैं। ये वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। हालांकि रवीना टंडन को शायद ही पता होगा कि लोग क्या कर रहे हैं।

  • Apr 3, 2024 12:12 PM

    नागिन 7 में होगी शहजादा धामी की एंट्री

    दावा है कि नागिन 7 (Naagin 7) के मेकर्स ने शहजादा धामी को अपने शो के लिए अप्रोच किया है, जिससे वह लीड रोल में नजर आ सकते हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक, शहजादा को कलर्स टीवी का शो ऑफर हुआ है, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। बता दें कि नागिन 7 कलर्स टीवी पर ही आता है। इसी वजह से शहजादा की एंट्री नागिन 7 में पक्की मानी जा रही है।

  • Apr 3, 2024 12:10 PM

    रणवीर सिंह न छुपाया डॉन 3 का लुक?

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्टर के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रणवीर एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने यूनिक लुक में ही दिखे। एक्टर ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना हुआ था और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी। इन सबके बीच, रणवीर के मेस मास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने पैपराजी को कुछ सेकंड का समय जरूर दिया, लेकिन उन्होंने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। इसी वजह से अब फैंस का मानना है कि एक्टर डॉन 3 (Don 3) का लुक फैंस और पैपराजी सबसे छुपा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग रणवीर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं।

  • Apr 3, 2024 10:07 AM

    फिल्म जेएनयू की रिलीज डेट टली

    फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू)' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये फिल्म इस डेट पर नहीं रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है और नई डेट का अनाउंसमेंट जल्द करेंगे। फिल्म में उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन, विजयराज और सिद्धार्थ बोडके नजर आएंगे।

  • Apr 3, 2024 10:06 AM

    फिल्म दो और दो प्यार का नया गाना रिलीज

    बॉलीवुड स्टार्स विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इस फिल्म का नया गाना 'तू है कहां' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'दो और दो प्यार' का बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मिस्टर एंड मिस्टर माही' और फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से क्लैश होने वाला है।

  • Apr 3, 2024 10:05 AM

    वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन पर दिया अपडेट

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है जिसने लोगों के ध्यान खींचा है। अब वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही वरुण धवन ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'बेबी जॉन' की 70 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं।

  • Apr 3, 2024 10:05 AM

    आयुष्मान खुराना को चुनाव आयोग ने दी ये जिम्मेदारी

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को भारत के चुनाव आयोग ने एक बड़ी जिम्मेदारी ही। दरअसल, आयुष्मान खुराना को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं से मतदान करने के लिए जागरूक और वोट करने की अपील करने के लिए चुना गया है। आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X