Taapsee Pannu ने संगीत में मचाया धमाल, पुराने गानों पर यूं मटकाई कमर

Taapsee Pannu Sangeet Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कुछ समय पहले गुपगुप शादी रचा ली थी। फैन्स को एक्ट्रेस की शादी का तब पता चला जब एक्ट्रेस की होली की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। बता दें कि होली की तस्वीरों में तापसी पन्नू मांग भरे नजर आ रही थीं। जिसके बाद से ही उनकी शादी की खबरें तेज हुई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस की शादी का एक अनसीन वीडियो सामने आया था वहीं अब एक्ट्रेस के संगीत नाइट का भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पुराने गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही मैथियास बो के साथ के साथ अंग्रेजी डांस भी करती नजर आ रही हैं।
वायरल हुआ संगीत का वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू पहले तो दिल तो पागल है के गाने मुझको हुई ना खबर चोरी-चोरी चुप-चुप कर पर जमकर डांस करती नजर आईं। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ अंग्रेजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। बता दें कि इस खास मौके पर कपल ट्यूनिंग सेट करता दिखा जहां तापसी पन्नू पिंक कलर के शॉर्ट कुर्ता प्लाजो में दिखीं तो वहीं Mathias boe उसी कलर का कोट पैंट पहने दिखाई दिए।
शादी का वीडियो वायरल
इससे पहले शादी का वीडियो वायरल हुआ था जहां तापसी पन्नू लाला रंग के सूट में नजर आ रही थीं। बालों में परांदा, आंखों पर काला चश्मा लगाए एक दम पंजाबी दुल्हन लग रही थीं। इस खास मौके पर तापसी डांस करती नजर आईं। और उन्होंने डांस करते हुए ही मैथियास बो के गले में वरमाला डाल दी थी। आपको बता दें कि मैथियास बो बैडमिंटर प्लेयर हैं। दोनों की मुलाकात साल 2014 में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications