Taapsee Pannu Wedding Video: तापसी के वेडिंग वीडियो ने मचाया धमाल, पंजाबी डांस करते हुए पहनाई वरमाला

Taapsee Pannu Unseen Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने लुक और स्टाइल के साथ ही इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइम लाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी कर ली है। हालांकि तापसी ने अभी तक अपनी शादी की ना तो कोई तस्वीर शेयर की है और ना ही उन्होंने कोई वीडियो, लेकिन हाल ही में तापसी पन्नू का एक वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
तापसी पन्नू की शादी का वीडियो वायरल
तापसी पन्नू के वायरल हो रहे वेडिंग वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू लाला रंग के सूट में नजर रही हैं। बालों में परांदा, आंखों पर काला चश्मा लगाए नई दुल्हन काफी जोश में दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू को उनके परिवार वाले और दोस्त लेकर आते हैं उनके सिर पर रीति रिवाजों के मुताबिक चादर तान रखी है जहां तापसी डांस करती नजर आती हैं। वे जैसे ही अपने दूल्हे के पास आती हैं वे जोर से उन्हें गले लगाकर किस करती हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को जयमाल पहनाकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि मैथियास बो साइकल की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूल्हे राजा शादी में साइकल से आए थे।
ये दोस्त आए थे शादी में
आपको बता दें कि तापसी की शादी में केवल परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप और पावेल गुलाटी जो उनके को-स्टार रह चुके हैं ये दो ही दोस्त एक्ट्रसे की शादी में शामिल हुए थे। फिलहाल तो इन तस्वीरों को देक यूजर्स कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। काम की बात करें तो तापसी पन्नू अब जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म 8 सितंबर 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'डेयर एंड लवली' में नजर आएंगी इस फिल्म को गिप्पी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही तापसी पन्नू वो लड़की है कहां ? में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications