Bollywood News In Hindi Live- अनंत राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना का परफॉर्मेंस, सितारों के लुक्स वायरल

bollywoodliveupdates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की... इस वक्त बॉलीवुड का हर सितारा जामनगर में मौजूद है। बीती रात प्री-वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार रिहाना की डांस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया। उनके कुछ शानदार डांस वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान रिहाना ने ना सिर्फ परफॉर्म किया बल्कि होने वाले दुल्हा और दुल्हन को शादी की बधाई दी। रिहाना ने यहां परफॉर्म करने के लिए 74 करोड़ रुपए लिए हैं।

इसके अलावा बात करें सितारों के लुक्स की तो वो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और एमएस धोनी जैसे सितारे शामिल हैं। इन सितारों ने प्री-वेडिंग नाइट के लिए जो लुक्स लिए थे वो काफी शानदार हैं। सितारों ने इस महफिल में चार चांद लगा दिए हैं। इस दौरान नीता अंबानी के लुक्स का हर कोई दीवाना रहा।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 2, 2024 2:48 PM

    अनंत राधिका के प्री-वेडिंग में पहुंचे अमेरिकी सिंगर Akon

    राधिका-अनंत का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है। बीती रात हॉलीवुड सिंगर रिहाना की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। रिहाना के परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर Akon को देखा गया। जी हां, दोनों के प्री-वेडिंग में Akon भी परफॉर्म करने वाले हैं।

  • Mar 2, 2024 1:32 PM

    Article 370 V/S Crakk- बॉक्स ऑफिस पर छाई यामी गौतम की फिल्म, क्रैक का हुआ बुरा हाल

    Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 8: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक जीतेगा तो जिएगा 23 फरवरी को एक साथ रिलीज हुई थीं। जहां आर्टिकल 370 शानदार कमाई कर रही है वहीं क्रैक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) की बात करें तो फिल्म ने अब तक 12.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आठवें दिन फिल्म ने मात्र 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

    Article 370 V/S Crakk- बॉक्स ऑफिस पर छाई यामी गौतम की फिल्म, क्रैक का हुआ बुरा हाल
  • Mar 2, 2024 1:28 PM

    Surbhi Chandna ने बॉयफ्रेंड साथ की सगाई, रोमांटिक डांस ने खींचा फैन्स का ध्यान

    Surbhi Chandna Engagement: इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) 2 मार्च को यानी कि आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं बीती रात एक्ट्रेस ने करण के साथ सगाई भी की थी। अपने इस स्पेशल डे पर ब्लैक कलर का डिजाइनर आउटफिट पहना है। साथ ही में करण शर्मा ने भी सुरभि के साथ ट्यूनिंग सेट की है। बता दें कि इसी रात उनका संगीत भी था। जहां उनके रोमांटिक डांस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    Surbhi Chandna ने बॉयफ्रेंड साथ की सगाई, रोमांटिक डांस ने खींचा फैन्स का ध्यान
  • Mar 2, 2024 1:01 PM

    डांस करते वक्त इस जगह से फट गई Rihanna की ड्रेस?

    एक तस्वीर सामने आई है और इस तस्वीर में रिहाना के साथ नीता अंबानी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि डांस के दौरान अंडरआर्म के पास से उनकी ड्रेस फटी हुई है।

    डांस करते वक्त इस जगह से फट गई Rihanna की ड्रेस?
  • Mar 2, 2024 12:05 PM

    ब्लैक आउटफिट में सोनम का जलवा

    अनंत राधिका की प्री-वेडिंग नाइट में कई सितारों के लुक्स सामने आए हैं। अब सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोनम कपूर हमेशा की तरह बेहद शानदार लग रही हैं।

  • Mar 2, 2024 11:27 AM

    'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर तीसरी बार बने पिता

    जी हां, शोएब अख्तर की पत्नी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है और इसके बाद से ही फैंस को उनको लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखने वाले इस सितारे के घर में बेटी आई है। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर खुद एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो तीसरी बार पिता बने हैं।

  • Mar 2, 2024 10:57 AM

    नीता अंबानी के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की हसीनाएं

    नीता अंबानी ने जिस तरह के लुक अपनाया है वो काफी शानदार है। उनको देखकर कोई नहीं कहेगा की वो राधिका की होने वाली सासू मां हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोग हैरान हैं और लगाकार उनका तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

    नीता अंबानी के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की हसीनाएं
  • Mar 2, 2024 9:52 AM

    अक्षय कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कसी कमर?

    मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इसी महीने अक्षय कुमार बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार को बीजेपी दिल्ली से चुनाव लड़वाना चाहती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार को बीजेपी की तरफ से दिल्ली के चांदनी चौक से टिकट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता एक्टर के कॉन्टेक्ट में है। लेकिन अभी लोगों को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।

  • Mar 2, 2024 9:18 AM

    शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ दिखे ब्रावो

    अनंत राधिका की प्री-वेडिंग से अब शाहरुख खान और रणवीर सिंह की तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों डीजे ब्रावो के साथ नजर आ रहे हैं। इस फंक्शन के दौरान खेल और अदाकारी की दुनिया के कई सितारे नजर आए थे।

  • Mar 2, 2024 7:27 AM

    रिहाना ने पुलिस ऑफिसर्स के साथ पोज

    रिहाना का एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो महिला पुलिस और पैपराजी के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।

  • Mar 2, 2024 7:25 AM

    सितारों के लुक्स भी आए सामने

    प्री-वेडिंग के दौरान सैफ अली खान से लेकर अक्षय कुमार तक के लुक्स सामने आए हैं। धोनी भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

  • Mar 2, 2024 7:24 AM

    रिहाना की परफॉर्मेंस

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग नाइट में रिहाना ने स्टेज पर आग लगा दी। उनका डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X