Surbhi Chandna ने बॉयफ्रेंड साथ की सगाई, संगीत में किया रोमांटिक डांस, देखें VIDEO

Surbhi Chandna Engagement: इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) 2 मार्च को यानी कि आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सुरभि जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। बीते दिनों उनके मेहंदी के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हुए थे। वहीं बीती रात एक्ट्रेस ने करण के साथ सगाई की थी साथ ही में उसी रात उनका संगीत भी रखा गया था। एक्ट्रेस के सगाई और संगीत के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
सामने आईं सगाई की तस्वीरें
एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें और वीडियो ने फैन्स के क्रेजी कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने इस स्पेशल डे पर ब्लैक कलर का डिजाइनर आउटफिट पहना है। साथ ही में करण शर्मा ने भी सुरभि के साथ ट्यूनिंग सेट की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल परिवार के सामने रिंग एक्सचेंज करता नजर आ रहा है। आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती भी दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देख एक फैन ने लिखा कूल ब्राइड। तो वहीं दूसरे ने कहा सुरभि अपना हर फंक्शन खुलकर इंजॉय कर रही है। आपको बता दें कि सुरभि की शादी अटेंड करने के लिए टीवी इंडस्ट्री से भी कई मेहमान गए हैं।
कपल ने किया रोमांटिक डांस
बता दें कि इंगेजमेंट की नाइट को ही संगीत रखा गया था। कपल गजल के साथ ही पंजाबी गाने पर भी डांस करता नजर आ रहा है वहीं एक वीडियो और सामने आ रहा है जहां सुरभि करण को गले से लिपटाए नजर आ रही हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैन्स के होश उड़ा रहा है। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को 13 सालों से डेट कर रहे थे। पिछली साल ही दोनों का रोका हुआ था। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं।


Click it and Unblock the Notifications











