..................... Article 370 Yami Gautam movie earned alot on eighth day vidyut jamwal crakk earned only 12.57 crore - Hindi Filmibeat

Article 370 BO COLLECTION DAY 8: यामी गौतम की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, क्रैक का हुआ बुरा हाल

Article 370

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 8: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) जब से रिलीज हुई है शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म कम बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म की कहानी डायलॉग्स और आर्टिस्ट की एक्टिंग लोगों का दिल जीत रही है। वहीं दूसरी तरफ विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) भी रिलीज हुई है, लेकिन शानदार एक्टिंग और स्टोरी के बाद भी फिल्म अपना जादू बिखेर नहीं पा रही है।

आर्टिकल 370 ने अब तक इतनी की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3 करोड़ रुपये

आठवें दिन इतना हुआ कलेक्शन
वहीं फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 38.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 53.2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

क्रैक जीतेगा तो जिएगा ने इतना किया कलेक्शन
अपने दमदार अंदाज और एक्शन के लिए पॉपुलर एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) भी आर्टिकल 370 के साथ ही 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में देखने को मिल रहे हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 12.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आठवें दिन फिल्म ने मात्र 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X