Bollywood Highlights: बड़े पर्दे पर होगा Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3, सारा का नया प्यार!

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आज 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं- सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। एक तरफ सिंघम में पूरा कॉप यूनिवर्स एक साथ नजर आने वाला है तो वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया में पहली बार माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की कमाल की जोड़ी देखने को मिलेगी।

सारा काफी विनम्र स्वभाव वाली हैं साथ ही विभिन्न धर्मों में उनकी रुचि आए दिन दिख ही जाती है। वह अक्सर भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मस्जिदों और मंदिरों में जाती हुई नजर आती हैं। वह बहुत आध्यात्मिक है और अक्सर देखा गया है कि वो केदारनाथ जाती हैं। अब, केदारनाथ यात्रा से उनकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है। उन्हें किसी आदमी के साथ देखा गया है और लोग गेस कर रहे हैं कि यह कौन है। वैसे, सारा अली खान को मॉडल-राजनेता अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि वह उन्हें डेट कर रही हैं।

LIVE Feed
  • Nov 1, 2024 12:57 PM

    Ayushmann Khurrana के साथ जमेगी Rashmika Mandanna की जोड़ी

    'स्त्री 2' के मेकर्स ने अब नई फिल्म 'थामा' (Thama) का अनाउंसमेंट किया है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ रोमांसट करती दिखेंगी. मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए 'थामा' की रिलीज डेट भी अनाउंस की है.

  • Nov 1, 2024 12:56 PM

    Ibrahim Ali Khan की Diler में हुई इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री

    पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिनेश विजान इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दिलेर' में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे. बता दें कि दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडडॉक फिल्म्स के बैनर तले 'स्त्री' और 'भेड़िया' समेत कई हॉरर कॉमेडी फिल्में बन चुकी हैं और अब हाल ही में 'थामा' फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म की अनाउंसमेंट ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है.

  • Nov 1, 2024 12:55 PM

    Salman Khan से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा

    बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से ही सलमान खान (Salman Khan) के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. हाल ही में एक शख्स ने फोन पर सलमान खान से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था. इसी बीच सलमान खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुंबई के बांद्रा से इस शख्स को धर दबोचा है. इस शख्स का नाम मोहम्मद मुस्तफा बताया जा रहा है जिसने सलमान खान को व्हाट्स एप पर धमकी दी थी.

  • Nov 1, 2024 12:55 PM

    Baby John से Varun Dhawan का फर्स्ट लुक आया सामने

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ कीर्थि सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल निभाएंगी. वहीं इस फिल्म में एक्टर सलमान खान भी कैमियो करेंगे. कालीस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेबी जॉन' के मेकर्स ने दिवाली के मौके पर एक बड़ा सरप्राइज दिया है. दरअसल फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिससे वरुण धवन का लुक सामने आया है.

  • Nov 1, 2024 10:40 AM

    Sara Ali Khan को फिर हो गया है प्यार?

    Sara Ali Khan Dating Rumors: सारा अली खान ने समय के साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया है। इस हसीना ने एक से एक फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सारा अली खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

    Sara Ali Khan को फिर हो गया है प्यार?
  • Nov 1, 2024 10:39 AM

    Abhishek Bachchan को डेट करने पर पहली बार बोलीं Nimrat Kaur

    निमरत ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। निमरत ने कथित तौर पर टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अफवाहों को रोकना उनके बस में नहीं है, और इसलिए, उन्होंने पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

    Abhishek Bachchan को डेट करने पर पहली बार बोलीं Nimrat Kaur
  • Nov 1, 2024 9:46 AM

    शादी के दो महीने बाद ही इस हसीना ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

    Amy Jackson and Ed Westwick Announces Pregnancy: अक्सर कई सितारे समय के साथ काफी मॉडर्न हो गए हैं, विदेश में शादी से पहले प्रेग्नेंसी का ऐलान करना एक आम चलन है और अब धीरे-धीरे ये चलन बॉलीवुड की ओर भी रुख कर रहा है। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं और शादी के तुरंत बाद उन्होंने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

    शादी के दो महीने बाद ही इस हसीना ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप
  • Nov 1, 2024 9:45 AM

    पहले दिन ही इतिहास रच सकती है Ajay Devgn की फिल्म

    फिल्मीबीट से खास बातचीत के अनुसार, प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस स्पेशलिस्ट गिरीश जौहर ने कहा कि 'सिंघम अगेन' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी और यह टिकट खिड़कियों पर धूम मचा देगी। उन्होंने कहा, "सिंघम अगेन बड़ी होगी। इसमें कई कलाकार हैं और बजट के मामले में यह लगभग दोगुना है। मुझे उम्मीद है कि यह 30-35 करोड़ रुपये के आसपास होगी।"

    पहले दिन ही इतिहास रच सकती है Ajay Devgn की फिल्म
  • Nov 1, 2024 9:43 AM

    Kartik Aaryan की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है ये फिल्म

    फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी। फिल्मीबीट से खास बातचीत में प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस स्पेशलिस्ट गिरीश जौहर ने कहा, "अगर यह 20-25 करोड़ रुपये के आसपास ओपन होती है तो मुझे खुशी होगी। दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति है। देश के कुछ हिस्से 31 तारीख को और कुछ हिस्से 1 तारीख को जश्न मना रहे हैं। इसलिए यह पूरी तरह से छुट्टी नहीं है। अगर फिल्म 20-25 करोड़ रुपये के आसपास ओपन होती है तो यह काफी अच्छा होगा।"

    Kartik Aaryan की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है ये फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X