शादी के दो महीने बाद ही इस हसीना ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, पहले भी एक्स बॉयफ्रेंड के बच्चे की बनी थी मां

amy jackson

Amy Jackson and Ed Westwick Announces Pregnancy: अक्सर कई सितारे समय के साथ काफी मॉडर्न हो गए हैं, विदेश में शादी से पहले प्रेग्नेंसी का ऐलान करना एक आम चलन है और अब धीरे-धीरे ये चलन बॉलीवुड की ओर भी रुख कर रहा है। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं और शादी के तुरंत बाद उन्होंने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी आता है, जिनका शादी के चंद दिनों बाद ही बेबी बंप दिखने लगा था और सात महीने बाद उन्होंने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने शादी के दो महीने बाद ही अपना बेबी बंप दिखा दिया है।

Amy Jackson की दूसरी प्रेग्नेंसी

एमी जैक्सन और गॉसिप गर्ल स्टार एड वेस्टविक, जिन्होंने हाल ही में रोम में एक शानदार शादी की, वे माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें एक्ट्रेस को अपना बेबी बंप दिखाते हुए देखा जा सकता है।

एक्स बॉयफ्रेंड के बच्चे की बन चुकी हैं मां

एमी और एड द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को एक खूबसूरत सफेद गाउन पहने देखा जा सकता है और उनके पति एड को सफेद टीशर्ट और काली जींस में उनके साथ देखा जा सकता है। इन फोटोज को देखकर इस कपल के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमी जैक्सन अपने एक्स बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ जो कि एक होटल बिजनेसमैन हैं उनके बच्चे की भी मां बन चुकी हैं। एमी जैक्सन 5 साल के लड़के की मां हैं जिसका नाम एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ है।

Amy और Ed के बारे में

एमी और एड की मुलाकात साल 2022 में एक गेम के दौरान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल अगस्त में इस जोड़े ने शादी कर ली। वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी को जहां 'एक दीवाना था', 'आई' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, वहीं एड वेस्टविक को हॉलीवुड फिल्म 'गॉसिप गर्ल' में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: amy jackson ed westwick
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X