Sara Ali Khan को फिर हो गया है प्यार? इस मॉडल के साथ जुड़ा नाम, Kedarnath यात्रा में भी साथ आए नजर!

Sara Ali Khan Dating Rumors: सारा अली खान ने समय के साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया है। इस हसीना ने एक से एक फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सारा अली खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
Sara Ali Khan का डेब्यू
सारा अली खान ने 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनके डेब्यू ने ही लोगों के बीच जगह बना ली थी और उसी साल, उन्होंने रणवीर सिंह के साथ सिम्बा भी की। उन्होंने दोनों फिल्मों में कमाल का काम किया। उनका काम देखकर तो लोगों ने उन्हें सबसे टैलेंटेड स्टार किड बता दिया था।
बेहद धार्मिक हैं Sara Ali Khan
सारा काफी विनम्र स्वभाव वाली हैं साथ ही विभिन्न धर्मों में उनकी रुचि आए दिन दिख ही जाती है। वह अक्सर भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मस्जिदों और मंदिरों में जाती हुई नजर आती हैं। वह बहुत आध्यात्मिक है और अक्सर देखा गया है कि वो केदारनाथ जाती हैं।
Sara Ali Khan को इस शख्स के साथ देखा गया
अब, केदारनाथ यात्रा से उनकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है। उन्हें किसी आदमी के साथ देखा गया है और लोग गेस कर रहे हैं कि यह कौन है। वैसे, सारा अली खान को मॉडल-राजनेता अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि वह उन्हें डेट कर रही हैं।
Sara Ali Khan ने केदारनाथ ट्रिप की फोटोज शेयर कीं
सारा और अर्जुन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रिप की तस्वीरें अलग-अलग शेयर की हैं। उन्होंने साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा, "जय श्री केदार मंदाकिनी का बहना..आरती की आवाज बादलों के पार एक दूधिया सागर अगली बार तक #जयभोलेनाथ"।
Sara Ali Khan की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो ओटीटी रिलीज हुईं, 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन'। दोनों ही फिल्मों में उन्हें दर्शकों से खूब तारीफें और प्यार मिला। उनके आने वाले काम की बात करें तो वह 'मेट्रो...इन दिनों', 'स्काई फोर्स' और 'ईगल' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
