Bollywood Hindi News Highlights: 'एनिमल' ने तोड़ दिया 'गदर 2' का रिकॉर्ड, 'टाइगर 3' की कमाई पर लगा फुल स्टॉप

bollywood news in hindi live updates 01 December animal breaks record of gadar 2 tiger 3 box office collection

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसको लेकर तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। एनिमल में रणबीर के साथ ही अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना प्रमुख किरदारों में हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी तक कुल 1352578 टिकट बुक हो चुके हैं, जिससे 33.97 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। आपको बता दें, एडवांस बुकिंग के मामले में 'एनिमल' ने 'टाइगर 3' और 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'टाइगर 3' ने जहां 22.48 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, वहीं 'गदर 2' ने 17.6 करोड़ का बिजनेस एडवांस बुकिंग में किया था।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में कुल 278.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 279.90 करोड़ रुपये हो गया है।

LIVE Feed
  • Dec 1, 2023 7:39 PM

    Bigg Boss 17: तहलका के एविक्शन से आगबबूला हुईं उनकी पत्नी दीपिका, बिग बॉस पर ऐसे निकाला अपना गुस्सा

    बिग बॉस सीजन 17 से एक और एविक्शन की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक से झगड़े के बाद अब तहलका उर्फ सनी आर्य को वीकेंड के वार में करण जौहर इस शो से आउट करने वाले हैं। अब हाल ही में सनी आर्य की वाइफ ने पति के एविक्शन को अनफेयर बताया है और वह बात करते हुए काफी भावुक हो गईं।

  • Dec 1, 2023 7:36 PM

    Salaar Trailer: इंतजार खत्म.. एक्शन पैक्ड ट्रेलर देख उछल पड़े प्रभास के फैंस, हर सीन पर बजी सीटियां

    Salaar Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी एक अलग क्रेज था। अब सबका इंतजार खत्म हो गया और खुशखबरी सामने आ गई है। डायरेक्टर प्रशांत नील फिल्म 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

  • Dec 1, 2023 7:05 PM

    'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह लेने के बाद हुई ट्रोलिंग पर बोले रणवीर सिंह

    फरहान अख्तर की हिट फ्रेंचाइजी और 'डॉन' 3 में नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया पर नए डॉन के रूप में उनका फैंस से परिचय करवाने के लिए एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें डॉन के रूप में रणवीर की झलक मिली थी। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचना की और फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान की जगह लेने के लिए उन्हें ट्रोल किया। अब अभिनेता ने इस पर खुलकर बात की है और इसे स्वाभाविक बताया है।

    'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह लेने के बाद हुई ट्रोलिंग पर बोले रणवीर सिंह
  • Dec 1, 2023 6:51 PM

    फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं Anupamaa की झलक, रूपाली गांगुली ने जताई खुशी

    रूपाली गांगुली यकीनन 'अनुपमा' के रूप में अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। अब रूपाली गांगुली उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर नजर आई हैं। इसका पूरा क्रेडिट उनके फैन्स को जाता है क्योंकि न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर रूपाली गांगुली को देखने के लिए फैन्स के एक ग्रुप ने मिलकर काम किया। वीडियो में रूपाली को अनुपमा के रूप में दिखाया गया हैं। ऐसे में फैन्स का ये जेस्चर उनके प्रति और अनुपमा के प्रति उनके अपारा प्यार को दर्शाता है।

    फेमस टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं Anupamaa की झलक, रूपाली गांगुली ने जताई खुशी
  • Dec 1, 2023 6:25 PM

    Tiger 3 Worldwide Collection: एनिमल की रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 ने फिर लगाई दहाड़

    रणबीर कपूर की एनिमल के रिलीज होने से ठीक पहले सलमान खान की टाइगर 3 ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दहाड़ मारी है। सलमान-कटरीना की फिल्म का बीते दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। 19वें दिन वर्ल्डवाइड इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड कमाई की है और 450 का आंकड़ा पार कर दिया है।

  • Dec 1, 2023 5:38 PM

    डंकी 'ड्रॉप 3' के साथ रिलीज हुआ SRK की फिल्म का नया गाना, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

    शाहरुख खान की फिल्म डंकी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है।

  • Dec 1, 2023 5:08 PM

    एनिमल में पिता सुरेश ओबेरॉय को देख भावुक हुए विवेक ओबेरॉय, रणबीर कपूर की फिल्म को दी शुभकामनाएं

    लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म एनिमल आज शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऑडियंस से फिल्म को अच्छा रिव्यू मिल रहा है। हर कोई स्टार्स और उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहा है। अब विवेक ओबेरॉय ने भी पिता और अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के लिए एक खास नोट लिखा है और एनिमल की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Dec 1, 2023 4:39 PM

    ये तो पापा से भी ज्यादा हैंडसम है', एनिमल की स्क्रीनिंग पर बॉबी देओल के बेटे ने खींचा लोगों का ध्यान

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल फैंस के लंबे इंतजार के बाद 1 दिसंबर को रिलीज कर दी गई है। थिएटर्स में आते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है। बीते दिन मुंबई में एनिमल की स्क्रीनिंग रखी गई। जहां, फिल्म की स्टारकास्ट समेत बॉलीवुड के कई नामी चेहरे मूवी देखने पहुंचे। बॉबी देओल भी परिवार के साथ इवेंट में पहुंचे। जहां से उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, एनिमल की स्क्रीनिंग पर बॉबी देओल से ज्यादा उनके बेटे आर्यमन ने लोगों का ध्यान खींचा।

  • Dec 1, 2023 4:12 PM

    सैम बहादुर' के मेकर्स को लगा झटका, इंटरनेट पर लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म

    सिनेमाघरों में आज विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच क्रेज बना हुआ था। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं सभी विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है कि, सैम बहादुर फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

  • Dec 1, 2023 4:02 PM

    लीक हो गया Animal का ये धांसू एक्शन सीन

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर की परफॉर्मेंस से दर्शक काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन काफी हद तक सकारात्मक हैं, नेटिजन्स ने रणबीर की अत्यधिक प्रशंसा की और फिल्म को "मेगा ब्लॉकबस्टर" घोषित किया। अब इस फिल्म का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Dec 1, 2023 2:49 PM

    'फेक फेमिनिज्म' पर नीना गुप्ता ने कह डाला कुछ ऐसा

    कंगना रनौत ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में नीना गुप्ता को देखा जा सकता है जो कि फेमिनज्म पर बात कर रही हैं। दरअसल इस वीडियो में नीना गुप्ता ने फेमिनिज्म को फालतू करार दिया है और कहा है कि इस तरह के फेक फेमिनिज्म पर भरोसा करना जरूरी नही है।

  • Dec 1, 2023 2:23 PM

    मेकर्स को लगा चूना, रिलीज होते ही लीक हो गई Animal; HD प्रिंट में यहां से फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

    Animal Leaked: बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल शुक्रवार, 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ हुई। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली बड़ी एक्शन ड्रामा साल की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। कबीर सिंह के बाद एनिमल संदीप की तीसरी फिल्म है और उन्होंने पहले भी कहा था कि एनिमल में और अधिक हिंसा होगी।

    मेकर्स को लगा चूना, रिलीज होते ही लीक हो गई Animal; HD प्रिंट में यहां से फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग
  • Dec 1, 2023 2:06 PM

    शनाया कपूर का हॉट अंदाज

    अब शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज खबरों का हिस्सा है और इस मौके पर वो एक इवेंट पर पहुंची थीं। शनाया कपूर ने इस दौरान बेहद छोटी ड्रेस पहनी थी जिसमें पैंट का कुछ लेना देना नहीं हैं। जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग उनकी हॉटनेस के दीवाने हो गए।

    शनाया कपूर का हॉट अंदाज
  • Dec 1, 2023 1:22 PM

    सनी देओल ने की बॉबी देओल की तारीफ

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म 'एनिमल' की लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'एनिमल' को लेकर सनी देओल ने पोस्ट शेयर किया है। सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सनी देओल ने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। सनी देओल ने 'एनिमल' के लिए स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दी। तो चलिए बिना देर किए देखते है सनी देओल की ये पोस्ट जो जमकर वायरल हो रहा है।

  • Dec 1, 2023 1:20 PM

    शाहरुख खान ने नन्हे फैन के डांस वीडियो पर लुटाया प्यार

    शाहरुख खान ने अभी हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक बच्चा 'लुट पुट गया' गाना पर डांस करता हुआ दिखाई दिया। इस वीडियो को शेयर करे हुए शाहरुख खान ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। शाहरुख खान ने लिखा, ये बहुत प्यारा है, जब आप फिल्म डंकी देखने जाए तो इसको भी लेकर जाए। डंकी साफ सुधरा एंटरटेनमेंट है, जिसको बच्चों से लेकर बड़े तक सब साथ देख सकते हैं।'

  • Dec 1, 2023 1:14 PM

    लीक हो गया Animal का ये धांसू एक्शन सीन, रणबीर कपूर का एक्शन देखने वालों के तो छूट गए पसीने

    Animal Viral Scene: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद लोगों का दिल जीत लिया है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर एनिमल आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

    लीक हो गया Animal का ये धांसू एक्शन सीन, रणबीर कपूर का एक्शन देखने वालों के तो छूट गए पसीने
  • Dec 1, 2023 12:37 PM

    कैटरीना ने पति के लिए लिखा प्यारा सा नोट

    विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर आज रिलीज़ हुई है, विक्की की पत्नी कैटरीना कैफ ने मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सैम बहादुर - @मेघनागुलज़ार इतनी काव्यात्मक सुंदर क्लासिक फिल्म, जिसे दूसरे युग में ले जाया गया .. आप उनकी कहानी बताने का जुनून और हर शॉट में विस्तार पर ध्यान देख सकते हैं। और सैम !!!! ….. अनुग्रह, वीरता, धैर्य क्या प्रदर्शन है, निर्दोष, मैं आश्चर्यचकित हूं, आप बहुत प्रेरणादायक हैं, सबसे शानदार अभिन्न तरीके से अपने शिल्प के प्रति सच्चे हैं, आपको स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरते हुए देखकर बहुत गर्व हुआ। मैं 'मैंने पिछले साल आपको खुद को इस फिल्म में डालते और सैम में बदलते देखा है। एक यादगार प्रदर्शन"

  • Dec 1, 2023 12:15 PM

    Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में इन दो कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे करण जौहर, होगा शॉकिंग एविक्शन

    Bigg Boss 17 Update: शांत रहना मुश्किल है क्योंकि कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो खेल के अगले चरण में पहुंच गया है। जहां वीकेंड एपिसोड में सलमान खान गायब रहेंगे, वहीं करण जौहर उनकी जगह लेंगे। मशहूर फिल्म निर्माता ने पहले ही एपिसोड की शूटिंग कर ली है और यह सेगमेंट कल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने की उम्मीद है।

    Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में इन दो कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे करण जौहर, होगा शॉकिंग एविक्शन
  • Dec 1, 2023 11:24 AM

    शादी के बाद पहली बार नजर आए रणदीप और लिन

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम से बीते बुधवार को शादी की थी। दोनों की शादी मणिपुर में हुई और इस दौरान फैमिली मेंबर्स और करीबी लोग ही मौजूद रहे। शादी के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई वापस आए हैं और एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए हैं। रणदीप हुड्डा ने व्हाइट कलर की पैंट और शर्ट पहना हुआ था। वहीं, लिन लैशराम ने रेड कलर का शूट पहन रखा था।

  • Dec 1, 2023 10:14 AM

    ये क्या! Vicky Kaushal ने अपनी ही पत्नी कैटरीना को बोला जानवर, कहा- 'वो मेंटल हो जाती है...'

    Vicky Kaushal On Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक सुपरहॉट जोड़ी है। विक्की ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी कैटरीना की तारीफ ना करें। एक पॉडकास्ट पर रणवीर अलाहाबादिया से बात करते हुए, विक्की ने चर्चा की कि कैसे कैटरीना ने उन्हें लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। बातचीत में विक्की ने खुलासा किया कि उन्होंने उनसे 'लगभग सब कुछ' सीखा है।

    ये क्या! Vicky Kaushal ने अपनी ही पत्नी कैटरीना को बोला जानवर, कहा- 'वो मेंटल हो जाती है...'
  • Dec 1, 2023 9:38 AM

    छुट्टियों पर निकले विराट और अनुष्का

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन से कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस तस्वीरों और वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका संग लंदन में एन्जॉय करते करते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद पहली बार कपल घूमने निकला है।

  • Dec 1, 2023 8:26 AM

    Animal की स्क्रीनिंग पर खुल गया कपूर खानदान का राज, बहू आलिया को ऐसे इग्नोर करती नजर आईं सास नीतू

    स्क्रीनिंग के दौरान पहले तो आलिया और नीतू एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे लेकिन जैसे ही इवेंट खत्म हुआ नीतू और आलिया एक-दूसरे से अनजान बन गए। उनका ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने एक ही सवाल पूछना शुरू कर दिया 'क्या सास-बहू की आपस में पटती नहीं है?' एनिमल स्क्रीनिंग में रणबीर हर वक्त मां के ज्यादा ही करीब दिखे वहीं आलिया भी अपने मां-बाप के साथ ज्यादा नजर आईं।

    Animal की स्क्रीनिंग पर खुल गया कपूर खानदान का राज, बहू आलिया को ऐसे इग्नोर करती नजर आईं सास नीतू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X