..................... Bigg Boss 17 Update Sunny Arya Thrown Out Of Bigg Boss House After Physical Violence With Abhishek - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17 में लिया गया चौंकाने वाला फैसला, मारपीट करने वाले इस कंटेस्टेंट को दिखाया शो से बाहर का रास्ता

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो, बिग बॉस 17 में इस वीकेंड का वार में एक अप्रत्याशित मोड़ आने वाला है। हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देने आते हैं> यह वीकेंड थोड़ा अलग होगा क्योंकि करण जौहर इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट करेंगे।

कल के वीकेंड का वार में कुछ अनएक्सपेक्टेड होने वाला है। नए अपडेट में पता चला है कि अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद सनी आर्या को घर से बेघर कर दिया जाएगा। शो के नए प्रोमो के मुताबिक, ईशा मालवीया दिन में सोते हुए पकड़ी गईं। इसके बाद विक्की जैन उन्हें उठने के लिए कहते हैं, लेकिन अभिषेक को उनका लहजा ठीक नहीं लगता।

सनी फिर विक्की का बचाव करने के लिए आगे आते हैं और अभिषेक के साथ बुरी तरह उलझ जाती है, यहां तक कि उसका कॉलर भी पकड़ लेते हैं। एक अन्य प्रोमो में, अभिषेक बड़बड़ाते और चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं और फिर परेशान अवस्था में सनी की तलाश करने के लिए उठते हैं। उनकी लड़ाई के दौरान, सनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अगली बार मत अइयो इनके मैटर में, ध्यान रखना" बाद में उन्होंने कहा, "रपता मारूंगा शो के अंदर तेरे।"

बिग बॉस तक ने अपने ट्विटर पर ये अपडेट शेयर किया है- "जैसा कि पहले पता चला था करण जौहर ने वीकेंड का वार में तहलका यानि सनी आर्या को सजा देने का ऐलान किया था। अभिषेक के साथ मारपीट की वजह से तहलका बिग बॉस 17 के घर से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस की कई चेतावनियों के बावजूद, तहलका ने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा और आखिरकार, निर्माताओं ने उसे घर से बाहर निकालने का फैसला किया।"

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X