..................... Ranbir Kapoor Starrer Animal viral fighting scene got leaked on internet gave people a shock - Hindi Filmibeat

लीक हो गया Animal का ये धांसू एक्शन सीन, रणबीर कपूर का एक्शन देखने वालों के तो छूट गए पसीने

Animal

Animal Viral Scene: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद लोगों का दिल जीत लिया है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर एनिमल आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर की परफॉर्मेंस से दर्शक काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन काफी हद तक सकारात्मक हैं, नेटिजन्स ने रणबीर की अत्यधिक प्रशंसा की और फिल्म को "मेगा ब्लॉकबस्टर" घोषित किया। अब इस फिल्म का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह सीन है इंटरवल से पहले का। इस सीन में रणबीर सिंह सैंकड़ों लोगों से अकेले लड़ते नजर आ रहे हैं और अंत में सबको मारकर वो जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' के लिए रणबीर ने भी खूब मेहनत की और अपने किरदार को घोल कर पी गए। फिल्म के लीक गए सीन देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने अपने रोल पर कितना काम किया।

एनिमल के ट्रेलर ने स्तर बहुत ऊंचा कर दिया है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक 12,539 शो के लिए 7,45,992 टिकट बेचे हैं। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल ने एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जहां हिंदी शो के लिए 5,75,197 टिकट बेचे गए हैं, वहीं तेलुगु शो के लिए 1,63,361 टिकट खरीदे गए हैं।

आपको बता दें, एनिमल कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा सह-लिखित, संपादित और निर्देशित है। एनिमल में तृप्ति डिमरी भी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने एनिमल को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है और लोग इस फिल्म को काफी इंजॉय भी कर रहे हैं।

Read more about: animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X