Bollywood News In Hindi Live- राखी सावंत का कदर्शियन सिस्टर्स पर आरोप, आज आएगा Stree 2 का ट्रेलर!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बाद करते हैं राखी सावंत की जिन्होने कर्दशियन सिस्टर्स पर हमला बोला है। उनका कहना है कि दोनों बहनों ने अंबानी की शादी में उनकी नकल की थी। इसके अलावा ख्लोए कर्दशियन को लेकर राखी ने कहा कि वो उनकी हमशक्ल लगती हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कई बातें की हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

इसके अलावा बात करें श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 की तो आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लगातार श्रद्धा कपूर इस फिल्म से अपने पोस्टर्स साझा कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार कहानी कुछ अलग होगी और स्त्री लोगों की रक्षा करती हुई नजर आने वाली है। पोस्टर्स देखकर लग रहा है कि सरकटे का आतंक गांव में होगा। फैंस को ट्रेलर का इंतजार है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 18, 2024 4:59 PM

    एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'मुझे सोनाक्षी की बाई बनाया

    ‘ना कजरे की धार..’ एक ऐसा गाना था जिसने 90 के दशक में काफी वाहवाही लूटी थी। फिल्म 'मोहरा' का ये गाना देश के हर शख्स की जुबान पर था और इस गाने में जो एक्ट्रेस नजर आई थीं, वो हैं पूनम झावर। एक्ट्रेस पूनम ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'मुझे सोनाक्षी की बाई बनाया
  • Jul 18, 2024 4:58 PM

    Janhvi Kapoor अस्पताल में हुईं भर्ती

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, जो अपनी फिल्म 'उलझ' की रिलीज के लिए तैयार हैं, कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार (18 जुलाई) को उन्हें कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

    Janhvi Kapoor अस्पताल में हुईं भर्ती
  • Jul 18, 2024 4:17 PM

    ब्रेकअप के बाद Malaika Arora की जिंदगी में आया नया शख्स?

    मलाइका ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में एक मिस्ट्री मैन की झलक शेयर करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। मलाइका अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्पेन में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें एक खूबसूरत सेल्फी और खाने-पीने की तस्वीरें शामिल थीं। इनमें से एक में नेटिज़न्स ने उनके सामने एक मिस्ट्री मैन को देखा।

    ब्रेकअप के बाद Malaika Arora की जिंदगी में आया नया शख्स?
  • Jul 18, 2024 4:16 PM

    Gauahar Khan ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो

    एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान ने कर्नाटक के एक किसान के वीडियो पर कड़ा रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि धोती पहनने के कारण उन्हें मॉल में एंटर नहीं करने दिया गया।

    Gauahar Khan ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो
  • Jul 18, 2024 4:15 PM

    Bharti Singh का यूट्यूब चैनल हुआ हैक

    भारती सिंह मनोरंजन की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं। लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन जो इस वक्त कलर्स टीवी के लाफ्टर शेफ की मेजबानी कर रही हैं। उन्होंने आज अपने फैंस को हैरान कर देने वाली खबर दी है।

    Bharti Singh का यूट्यूब चैनल हुआ हैक
  • Jul 18, 2024 4:13 PM

    जावेद अख्तर ने दिया विवादित बयान

    मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर हमेशा से ही अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते आए हैं। गुरुवार 18 जुलाई को जावेद अख्तर ने प्लेटफॉर्म एक्स पर मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के बारे में एक ट्वीट शेयर किया।

    जावेद अख्तर ने दिया विवादित बयान
  • Jul 18, 2024 4:12 PM

    ऋचा चड्ढा-अली फजल बने पेरेंट्स, बेटा या बेटी.. जानिए किसे दिया जन्म

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। ऋचा चड्ढा अली फजल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। हाल ही में ऋचा ने अपने मैटनिटी शूट से बवाल काट दिया था।

  • Jul 18, 2024 4:10 PM

    शाहरुख की इन बातों पर सन्नी देओल को आया था ऐसा गुस्सा

    एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने हाल ही में याद किया कि डर के सेट पर सनी देओल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपने हाथों से अपनी पैंट फाड़ दी थी। टीनू ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर कहा कि शाहरुख खान जिद्दी हो गए थे और हिलने से इनकार कर दिया था।

    शाहरुख की इन बातों पर सन्नी देओल को आया था ऐसा गुस्सा
  • Jul 18, 2024 4:09 PM

    Shraddha Kapoor क्या जल्द करने वाली हैं शादी?

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जो अपने मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

    Shraddha Kapoor क्या जल्द करने वाली हैं शादी?
  • Jul 18, 2024 1:32 PM

    Urvashi Rautela के बाथरूम वीडियो के बाद अब वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग

    उर्वशी रौतेला अपने ऑडियो क्लिप में नाराज होती सुनाई दे रही हैं। उर्वशी अपने मैनेजर पर गुस्सा हो रही है। एक्ट्रेस कहती हैं कि 'वीडियो देखा तुमने ?' तभी उर्वशी रौतेला के मैनेजर कहते हैं कि 'हां उर्वशी हमने देखा... और हमारी टीम उसे इंटरनेट से हटाने की कोशिश कर रही है।' फिर एक्ट्रेस कहती हैं कि 'लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि यह वीडियो बाहर कैसे आया, मैं टीम के साथ अभी बात करना चाहती हूं।' इसके बाद मैनेजर कहते हैं कि 'हां मैं समझ सकता हूं कि यह बहुत दुखद समय है, लेकिन इसके बारे में फोन पर अभी बात करना सही नहीं है। जब आप 19 को आओगी तब हम फेस टू फेस बात करेंगे इस टॉपिक पर।'

  • Jul 18, 2024 12:46 PM

    VIRAL: उर्वशी रौतेला के प्राइवेट वीडियो के बाद Poonam Pandey के इस वीडियो ने मचाई सनसनी

    बता दें कि पूनम ने किसी भी ट्रोलर को सफाई नहीं दी और अपनी पुरानी लाइफ को फिर से एंजॉय करने लगीं। हाल ही में पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे बिकिनी पहने बीच किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। कभी पूनम समंदर में नहाती नजर आती हैं तो कभी पूनम हजारों लोगों के बीच मस्ती करती हुई रील बनाती दिख रही है।

  • Jul 18, 2024 11:37 AM

    TMKOC की दयाबेन का बिकिनी वीडियो देखकर उडे़ फैंस के होश

    मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी की ऐसे ही कई सारे वीडियो इंटरनेट पर सबसे अधिक देखी जा रही है। भिंगरी गा भिंगरी की धुन पर थिरकती अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

  • Jul 18, 2024 11:07 AM

    क्या ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने लगा दी सच्चाई की मुहर?

    अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन का तलाक इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। जिस जिस तरीके के वीडियोज और खबरें सामने आती हैं वो लोगों को हैरान कर देती हैँ। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अभिषेक बच्चन ने भी तलाक की इस खबर पर मुहर लगा दी है। दरअसल तलाक की खबर पर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है और इसके बाद लोगों ने एक नई धारणा बना ली है।

  • Jul 18, 2024 10:10 AM

    उमराह करने बाद Rakhi Sawant ने बिकिनी में पोस्ट किया वीडियो, भड़क गए लोग

    राखी सावंत उनकी कंट्रोवर्शियल बयानबाजी के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पहले राखी सावंत ने उमराह किया था, फिर वो बीमार पड़ गई थीं और कई दिनों तक अस्पताल में रहीं थीँ। लेकिन अब उनका अचानक बोल्ड अवतार दिखाई पड़ा है जो कि लोगों को हजम नहीं हुआ है। राखी सावंत के कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें वो पिंक बिकिनी पहनकर मचलती नजर आ रही हैं और पूरे शरीर का वीडियो शूट कर रही हैं।

  • Jul 18, 2024 9:41 AM

    Rakhi Sawant ने की बेहद भद्दी बातें, अकेले में देखें ये डबल मीनिंग वीडियो!

    राखी सावंत ने कहा, ''मैं आप सबको 2-2 करोड़ दूंगी बस ये बताओ कि अनंत अंबानी की शादी में मैं राखी सावंत कहां थी। मैं सफेद रंग के कपडे पहने हुए थे। मैने बिल्कुल भी घोड़े का मुंह नहीं लगाया था, अनंत अंबानी बिल्कुल भी मेरे ऊपर नहीं चढ़े थे, मतलब बैठे थे। जैसे ही बैठे थे मैं दब गई थी।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X