Poonam Jhawer ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'मुझे Sonakshi की नौकरानी बनाया, मैं कुत्तों की तरह काम...'

Poonam Jhawer On Bollywood Criticism: 'ना कजरे की धार..' एक ऐसा गाना था जिसने 90 के दशक में काफी वाहवाही लूटी थी। फिल्म 'मोहरा' का ये गाना देश के हर शख्स की जुबान पर था और इस गाने में जो एक्ट्रेस नजर आई थीं, वो हैं पूनम झावर। एक्ट्रेस पूनम ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया है कि उनके साथ कुछ फिल्मों में बहुत गलत बर्ताव किया गया। उनके रोल को भी फिल्म में ढंग से नहीं दिखाया गया। पूनम झावर को फिल्म 'मोहरा' के बाद फिल्म आर राजुकमार में देखा गया था। जिसके लीड एक्टर्स शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद थे। लेकिन इस फिल्म में पूनम अपने रोल से बिलकुल भी खुश नहीं थीं।
उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें जो रोल दिया गया था उसे काट दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया किनस्क्रिप्ट में जो रोल था वो ना दिखाकर मुझे सोनाक्षी के सामने 'बाई' जैसा बनाकर रख दिया। बाकी लोगों ने भी मुझसे कहा कि मैडम आपके सा सही नहीं हो रहा है। मैं साड़ी पहनकर आ रही थी तो साड़ी चेंज करा दे रहे थे। कहा- नहीं नहीं इन्हें कॉटन वाली साड़ी दो। जिसकी पर्सनैलिटी अच्छी है उसे आप कॉटन पहना रहे हैं।
आगे पूनम ने कहा कि अगर आपको यही करना था तो आपको लेना नहीं चाहिए था फिर मुझे। मैंने ये डिसाइड कर लिया है, मैं कुत्ता बनकर किसी फिल्म में रोल नहीं कर सकती हूं। मुझे पॉलिटिक्स में जाना है, बिजनेसवूमन बनना है। मैंने अब ये डिसाइड किया है कि अब लिखवाकर लूंगी रोल। मैं लाइट में होती थी तो अंधेरे में कर दिया जाता था।
बता दें, पूनम झावर ने प्रोडक्शन में भी हाथ अपना हाथ आजमाया हुआ है। उन्होंने फिल्म 'आंच' का प्रोडक्शन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके अलावा वे 3 एल्बम निकाल चुकी है और 9 म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है। पूनम को साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओ माय गॉड' में भी देखा गया था जिसमें वह 'गोपी मैया' की किरदार में नजर आई थी जो एक साध्वी का रोल था।


Click it and Unblock the Notifications