Bollywood News In Hindi Live- रामायण से खुश नहीं दीपिका चिखलिया, Mr and Mrs Mahi ने की इतनी कमाई

Bollywood Latest News in Hindi 06 June: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले बात करते हैं टीवी की रामायण में सीता किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का जो कि खुश नहीं हैं। दरअसल दंगल निर्देशक रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ रामायण बना रहे है और ये बात दीपिका को हजम नहीं हुई है। उन्होने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको यह करना चाहिए। लोग इसे गड़बड़ कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनाना चाहिए क्योंकि हर बार वे इसे बनाएं, वे कुछ नया लाना चाहते हैं, एक नई कहानी, एक नया कोण, एक नया रूप।"
इसके अलावा बात करें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तो कमाई कुछ खास नहीं हो रही है। अचानक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस हवा में उड़ गया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने अपने 6वें दिन 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई लगातार नीचे आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वीकेंड तक फिल्म का बुरा हाल होने वाला है।
इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..
- Jun 6, 2024 6:17 PM
कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने जड़ा थप्पड़
- Jun 6, 2024 5:53 PM
रावण बनने के लिए यश ने मेकर्स से वसूली तगड़ी फीस
- Jun 6, 2024 5:52 PM
हार्दिक पांड्या संग तलाक के रूमर्स पर नताशा स्टेनकोविक ने लगाया फुलस्टॉप

- Jun 6, 2024 5:50 PM
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने मारा थप्पड़
- Jun 6, 2024 3:47 PM
पैपराजी पर फूटा Mona Singh का गुस्सा
- Jun 6, 2024 3:46 PM
फिल्ममेकर का खुलासा- 'कामयाबी Kartik Aaryan के सिर चढ़ गई'
- Jun 6, 2024 3:45 PM
डंके की चोट पर रिश्ते को बताया था अफवाह, अब किसिंग वीडियो आया सामने
- Jun 6, 2024 12:57 PM
कैरी मिनाटी होंगे इस वीडियो का हिस्सा
- Jun 6, 2024 11:59 AM
मीरा देवस्थले के सपोर्ट में आईं सोनल वेंगुर्लेकर, ये प्रोड्यूसर नहीं दे रहा है बकाया पैसे
- Jun 6, 2024 11:12 AM
शरवरी का बाहुबली कनेक्ट
- Jun 6, 2024 10:47 AM
टीवी की हॉट एक्ट्रेस के साथ चिराग पासवान का डांस वीडियो वायरल
- Jun 6, 2024 10:12 AM
Kangana Ranaut की जीत पर इस कॉमेडियन ने कसा तंज


Click it and Unblock the Notifications


