पैपराजी पर फूटा Mona Singh का गुस्सा, कहा- 'वो एक्टर्स के भी प्राइवेट पार्ट पर जूम क्यों नहीं करते'

Mona Singh On Papparazi: एक्ट्रेस मोना सिंह, पैपराज़ी के बढ़ते खतरे और एक्ट्रेस को गलत एंगल से क्लिक करने की उनकी हरकत के खिलाफ आवाज उठाने वाली नई सेलेब बन गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसी चीजों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए क्योंकि ये बेहद परेशान करने वाली हैं।
मोना ने न्यूज़18 को बताया कि वह खुद के साथ-साथ दूसरी एक्ट्रेस की इवेंट में हिस्सा लेने की तस्वीरें और वीडियो देखती रहती हैं और ऐसा लगता है कि पैपराज़ी किसी दुर्घटना या खराबी का इंतज़ार करते हैं ताकि वे सीन को सनसनीखेज बना सकें और नंबरों को तोड़-मरोड़ सकें।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर महिला कलाकार को इसके खिलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वह वाकई अच्छा नहीं है। ऐसा लगता है कि वे किसी ग़लती के होने का इंतज़ार कर रहे हैं।"
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर क्यों फोटोग्राफर पुरुष एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं करते। उन्होंने पूछा, "वे महिलाओं के शरीर पर गलत तरीके से ध्यान केंद्रित करते रहते हैं। क्या वे पुरुषों के साथ ऐसा करेंगे जब वे चल रहे हों और उनके प्राइवेट पार्ट पर ज़ूम करके तस्वीरें खींची जाएंगी?"
मोना को अक्सर पैपराजी कल्चर के मामले में चुप रहते हुए देखा जाता है, और उन्हें ज़्यादातर फ़िल्म इवेंट, स्क्रीनिंग और अपने प्रोजेक्ट के प्रचार के दौरान ही उन्हें देखा जाता है। वह अगली बार हॉरर-कॉमेडी, मुंज्या में शर्वरी वाघ के साथ को-एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी।
मोना पहली एक्ट्रे नहीं हैं जिन्होंने पपराज़ी को उनके गलत बर्ताव के लिए फटकार लगाई है। जान्हवी कपूर को पहले भी पैपराज़ी से "गलत एंगल" से क्लिक न करने के लिए कहते हुए देखा गया था और उन्होंने यह भी कहा था कि कैसे फोटोग्राफर उन्हें तंग जिम कपड़ों में रिकॉर्ड करते हैं, जबकि उन्हें ऐसा करने से मना किया गया था।
मृणाल ठाकुर को एक अवार्ड शो में "बैक शॉट" देने के लिए कहने पर पैपराज़ी को चुप कराते हुए देखा गया था। पलक तिवारी, नायरा बनर्जी और अन्य लोगों को भी इस तरह की फोटोज के लिए पैपराज़ी को क्रिटिसाइज करते हुए देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











