डंके की चोट पर रिश्ते को बताया था अफवाह, मीडिया को सुनाई थी खरी-खोटी, अब किसिंग वीडियो आया सामने

Shivangi Joshi Kushal Tandon Video: टेलीविजन एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने डेटिंग की अफवाहों पर हाल ही में विराम लगा दिया था लेकिन अब उनके ऐलान के बाद कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
कुशाल शिवांगी का वीडियो वायरल
थाईलैंड में अपनी छुट्टियों के दौरान दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुशाल शिवांगी को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को फिर से हवा मिल गई है। एक्टर्स के कई फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया और यह कुछ ही समय में वायरल हो गया।
कुशाल ने शिवांगी को किया किस
वीडियो में दोनों को बॉक्सिंग मैच का लुत्फ़ उठाते हुए देखा जा सकता है। एक मौके पर कुशाल शिवांगी के गालों पर किस करते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो उनके थाईलैंड वेकेशन का लग रहा है। जैसे ही एक फैन पेज ने वीडियो अपलोड किया, इसने एक बार फिर इंटरनेट पर उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी और अब फैन उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोच रहे हैं।
शिवांगी ने सगाई की खबरों को बताया था अफवाह
एक महीने पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों सगाई करने जा रहे हैं। यह किसिंग वीडियो तब आया है जब कुछ समय पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन किया था। मई में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था। शिवांगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ किया, "मुझे अफ़वाहें पसंद हैं। मुझे हमेशा अपने बारे में ऐसी हैरान कर देने वाली बातें पता चलती हैं, जिनके बारे में मुझे पहले नहीं पता था"।
कुशाल ने मीडिया को सुनाई थी खरी-खोटी
कुशाल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेटिंग की अफ़वाहों के बारे में अपनी स्टोरी पर एक अपडेट शेयर किया और लिखा, "यार मीडिया वाले एक भाई एक बात बताओ, मेरी सगाई हो रही है, हमें पता ही नहीं?????? मैं यहां थाईलैंड में अपनी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग कर रहा हूं। ऐसा कैसे कर लेते हैं आप लोग, कम से कम पूरी तरह से ऑथेंटिकेशन न्यूज रखा करो मेरे भाई लोग? ये आपके सोर्स हैं कौन"
लंबे समय से दोनों की डेटिंग की चर्चा हो रही है। शो 'बरसातें मौसम प्यार का' में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अफवाहों के सच होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले शिवांगी के 'बालिका वधू 2' के को-स्टार रणदीप राय के साथ डेटिंग करने की अफवाह थी। इस बीच, कुशाल 'बिग बॉस 7' के दौरान गौहर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications













