..................... Bollywood News In Hindi Live- मन्नारा के बर्थडे पर प्रियंका- निक की मस्ती, क्रू ने किया बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट Bollywood News In Hindi Live 30 March- Priyanka Nick at Mannara Birthday, Crew Box Office report - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- मन्नारा के बर्थडे पर प्रियंका- निक की मस्ती, क्रू ने किया बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे पार्टी की जो कि काफी शानदार रही थी। इस दौरान उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मौजूद थे। इन दोनों के आने के बाद मन्नारा काफी खुश नजर आ रही थीं और मीडिया के साथ जमकर पोज दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा भी काफी मस्ती के मूड में थीं और मन्नारा के साथ धमाका किया। वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा उछल कूद करते हुए और केक खिलाते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की हालिया रिलीज फिल्म क्रू के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 8.75 करोड़ की ओपनिंग दी है जो कि काफी शानदार है। इसका मतलब है कि लोगों ने इस फिल्म को लेकर अपनी रुचि जाहिर की है।

देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ये कितना कलेक्शन करती हैँ। लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म अब एक अच्छे नंबर पर जाकर ही रुकने वाली है।

इसी तरह की तमाम जानकारी के लिए और अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 30, 2024 6:55 PM

    मौत के मुंह से बाहर निकली थीं रुबीना दिलैक की बेटियां, एक्ट्रेस को सताया का खोने का डर

    Rubina Dilaik remember car accident: रुबीना ने हाल ही में द सनी जी के शो में उस हादसे के बारे में बात की जब उनका कार का एक्सीडेंट हुआ था। उस समय वे प्रेग्नेंट थीं और उन्हें बेटियों के खोने का डर सता रहा था। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उस एक्सीडेंट में हम बाल-बाल बचे, लेकिन जब तक सोनेग्राफी नहीं हो गई मेरे आंसू नहीं रुके मैं तीन घंटे तक रोई थी।

    मौत के मुंह से बाहर निकली थीं रुबीना दिलैक की बेटियां, एक्ट्रेस को सताया का खोने का डर
  • Mar 30, 2024 4:23 PM

    करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू ने रचा इतिहास, पहले दिन की इतनी कमाई

    Crew Worldwide Collection: करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू आखिरकार सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह फीमेल लीड्स द्वारा बनी हाईएस्ट एर्निंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म देश-विदेश में अच्छा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हैं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग की है जिसमें 10.28 करोड़ की कुल कमाई इंडिया में हुई है, जबकि इसने 20.07 करोड़ रुपये की वर्ल्ड वाइड कमाई की है। इसके साथ ही, फीमेल लीड्स द्वारा बनाई गई फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया है।

    करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू ने रचा इतिहास, पहले दिन की इतनी कमाई
  • Mar 30, 2024 1:57 PM

    मनीषा रानी ने किया एल्विश यादव को अनफॉलो तो यूट्यूबर बोले- बच्ची है...

    Manisha Rani unfollowed Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव मनीषा रानी के बारे में अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। दरअसल एल्विश यादव मनीषा रानी को बच्ची कहते नजर आ रहे हैं। क्योंकि हाल ही में मनीषा ने उन्हें अनफॉलो किया था। जिसके बाद एल्विश कहते हैं कि ये छोटे बच्चे नहीं करते हैं फॉलो कर दिया अनफॉलो कर दिया ब्लॉक कर दिया दिया। तो ये है भाई मैंने तो किया नहीं है।

  • Mar 30, 2024 1:54 PM

    भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने खरीदी करोड़ों की कार, देखें तस्वीर

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपनी कॉमेडी वीडियो को चलते लाइमलाइट में आते हैं। दोनों ही फैन्स को जमकर हंसाते हैं। वहीं हाल ही में भारती सिंह ने फैन्स के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। जी हां, बता दें कि भारती के पति हर्ष लिंबाचिया नेहाल ही में Mercedes-Benz GLS है। जो बेहतरीन सुविधाओं से भरपूर है। बता दें कि इस कार की कीमत 1.51 करोड़ रुपये है।

  • Mar 30, 2024 12:56 PM

    भोजपुरी गाने पर बेधड़क नाची DU की छात्रा

    हाल ही में सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डीयू की एक छात्रा काली साड़ी पहनकर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'गुलाब जईसन खिलल बाडू'पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आती हैं। छात्रा का इतना एनर्जेटिक डांस देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा को बाकी लोग भी सपोर्ट करते दिख रहे हैं। छात्रा के डांस पर लोग जमकर तालियों को बौछार कर रहे हैं।

  • Mar 30, 2024 12:22 PM

    गुड प्राइडे ने चमकाई करीना-तबू और कृति की किस्मत

    क्रू ने पहले ही अपनी टैगलाइन से यह साबित कर दिया था कि फिल्म रिस्क लेने को तैयार है। इसी लिए फिल्म की टैगलाइन थी रिस्क इट, स्टील इट, फेक इट। फिल्म में तीनों हसीनाओं की अदाकारी, चालाकी, फैशन, स्टाइल और बेहतरीन डायलॉग्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इसी लिए फैन्स की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखी गई। बता दें कि क्रू ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर तगड़ा कलेक्शन कर सकती है।

  • Mar 30, 2024 11:47 AM

    बोनी कपूर और अनिल कपूर का हुआ बड़ा झगड़ा

    बोनी ने कहा कि, "इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह लीक हो गया।' मुझे पता है कि वह नो एंट्री सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। मैं यह बताना चाहता था कि मैंने जो किया वह क्यों किया।''

  • Mar 30, 2024 11:09 AM

    सीमा हैदर पर जल्द दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने जारी किया नोटिस!

    आरोप है कि बिना तलाक दिए उसने दूसरी शादी की है और ये धोखाधड़ी का अपराध के अंतर्गत आता है। मलिक ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जो मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देने की अनुमति देता है।

  • Mar 30, 2024 10:24 AM

    आलिया ने पहले करोड़ों के जेवर

    आलिया भट्ट का एक तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया को नेकलेस पहने हुए देखा जा सकता है। दावा किया गया है कि इस ज्वैलरी की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। इस वक्त आलिया के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

  • Mar 30, 2024 9:50 AM

    एक्स बहू मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर पर दिखे सलीम खान?

    गौरतलब है कि सलीम खान इस डिनर का हिस्सा थे और इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी काफी स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं। जैसे मलाइका और सलीम खान का वीडियो वायरल हुआ तो लोग चर्चा करने लगे कि बीते दिन सलीम खान ने अपनी बहू शूरा खान के साथ पोज देने से परहेज किया था..

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X