मौत से मुंह से बाहर निकली थीं रुबीना दिलैक की बेटियां, इस हादसे की वजह से सदमे में आ गई थीं एक्ट्रेस

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik remember car accident: टीवी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना चुकीं रुबीना दिलैक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं साथ ही बिग बॉस सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट फैन्स का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि रुबीना ने पिछले साल 27 नवंबर को दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एक का नाम उन्होंने Edha रखा था और दूसरी का Jeeva। बता दें कि रुबीना अपने साथ ही बेटियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आए दिनों शेयर करती हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों का चेहरा रिवील नहीं किया है।

एक्ट्रेस को याद आया यह हादसा
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने द सनी जी के शो में उस हादसे के बारे में बात की जब उनका कार का एक्सीडेंट हुआ था। रुबीना ने कहा था जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तब उनके साथ उनके पति अभिनव शुक्ला साथ में थे। उस समय हमने प्रग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी। उस समय रुबीना पहले ट्राइमेस्टर में चल रही थीं। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उस एक्सीडेंट में हम बाल-बाल बचे, लेकिन जब तक सोनेग्राफी नहीं हो गई मेरे आंसू नहीं रुके मैं तीन घंटे तक रोई थी।

बेटियों की थी फिक्र
रुबीना आगे कहती हैं कि मुझे अपनी फिक्र नहीं थी। मुझे बेटियों को लेकर डर लग रहा था। मुझे उनके खोने का डर सता रहा था। वह तीन घंटे तीन साल की तरह बीते थे। इस हादसे से मुझे एक बड़ा झटका लगा था। उस दिन मुझे एहसास हुआ था कि किसी को खोने का डर क्या होता है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2018 में अभिनव से शादी की थी उससे पहले वे एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं शादी के 5 साल बाद दोनों माता पिता बने हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X