Crew BO Collection Day 1: गुड प्राइडे ने चमकाई करीना-तबू और कृति की किस्मत, पहले दिन फिल्म ने की अंधाधुंध कमाई

Crew Box office Collection Day 1: करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था, वहीं अब फिल्म सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म ने रिलीज होते ही अंधाधुंध कमाई करना शुरू कर दिया है। या यूं कहें कि गुड प्राइडे बॉलीवुड हसीनाओं के लिए लकी साबित हुआ। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही रेस लगाने के लिए हैं फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस। चलिए जानते हैं कि फिल्म क्रू ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग।
फिल्म ने की बेहतरीन ओपनिंग
क्रू ने पहले ही अपनी टैगलाइन से यह साबित कर दिया था कि फिल्म रिस्क लेने को तैयार है। इसी लिए फिल्म की टैगलाइन थी रिस्क इट, स्टील इट, फेक इट। फिल्म में तीनों हसीनाओं की अदाकारी, चालाकी, फैशन, स्टाइल और बेहतरीन डायलॉग्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इसी लिए फैन्स की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखी गई। बता दें कि क्रू ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर तगड़ा कलेक्शन कर सकती है।
ये सितारे भी आ रहे हैं नजर
आपको बता दें कि फिल्म में करीना, तबू और कृति के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। अब तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि फिल्म में जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ ही हंसी ठहाके लगाने वाले हैं। फिल्म में पुराने गानों की रिदिम और नए गानों का बेहतरीन तड़का भी देखने को मिलने वाला है। बता दें कि राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ से आसपास बताया जा रहा है। इस फिल्म को एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











