Bollywood Highlights- एल्विश की जमानत पर मुनव्वर का रिएक्शन, वीर सावरकर ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
सबसे पहले बात करते हैं यूट्यूबर एल्विश यादव की जो कि बीते दिन जेल से रिहा हो गए। सांप के जहर को सप्लाई करने के मामले में वो 14 की न्यायिक हिरासत में गए थे लेकिन 5 दिन में बेल मिल गई। उनकी जमानत पर रिएक्ट करते हुए मुनव्वर फारुकी ने कुछ ऐसा कहा जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने कहा, "मॉम- डैड को देखा, मुझे पता है कैसा लगता है, तो गुड न्यूज है...खुश हूं मैं।" अब मुनव्वर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके अलावा बात करें रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की तो पहले दिन ही इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन मात्र 1.15 करोड़ का बिजनेस किया है। ये रणदीप हुड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर दो दिनों में फिल्म किस तरह का कलेक्शन करने में कामयाब होती है। फिलहाल इस आंकड़े से तो वो काफी दुखी होंगे।
इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..
- Mar 23, 2024 8:43 PM
Swatantra Veer Savarkar BO Collection: रणदीप हुड्डा की फिल्म दूसरे दिन इतना कर सकती है कलेक्शन
- Mar 23, 2024 6:00 PM
Amy Jackson ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी से शेयर कीं मंगेतर साथ रोमांटिक तस्वीरें..
- Mar 23, 2024 1:09 PM
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की सामने आईं रिसेप्शन फोटोज
- Mar 23, 2024 12:40 PM
सुकेश चंद्रशेखर ने किया केजरीवाल का स्वागत
- Mar 23, 2024 12:18 PM
बड़े मियां छोटे मियां की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान
- Mar 23, 2024 11:33 AM
विकी कौशल बना रहे हैं दमदार बॉडी
- Mar 23, 2024 10:55 AM
कंगना रनौत की शादी की तैयारियां शुरू!
- Mar 23, 2024 10:21 AM
शाहिद कपूर की थ्रोबैक तस्वीर वायरल

- Mar 23, 2024 9:51 AM
वेल्स की राजकुमारी हुई कैंसर का शिकार


Click it and Unblock the Notifications

