Amy Jackson ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी में मंगेतर साथ किया लिपलॉक, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Amy Jackson

Amy Jackson Engagement Dinner Party Photos Viral: बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्शन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में हैं। कभी एमी अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी एमी अपने प्रोजेक्ट को शेयर करती नजर आती हैं। एमी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में एमी जैक्शन ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर इंगेजमेंट डिनर पार्टी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एमी अपने मंगेतर एड वेस्टविक संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं इनसाइड तस्वीरें।

मंगेतर साथ शेयर किए खूबसूरत पल
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एमी अपने मंगेतर के साथ खास मौके पर डांस करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर उन्होंने डिनर टेबल की शेयर की है। तीसरी तस्वीर एमी की खुद की है जहां वे खुश होती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर एड की है। वहीं आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि एमी और एड वेस्टविक लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- आइए जश्न मनाते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ, परिवार के समान ही प्यारे, हमें उन लोगों के साथ अपने प्यार का जश्न मनाने का मौका मिला जिन्हें हम दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। निकोलस, बेहतरीन शेफ और उनकी पूरी टीम को - हमारी सगाई की डिनर पार्टी को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद! हमने सोचा भी नहीं था कि रेस्तरां को और अधिक सुंदर बनाना संभव है, लेकिन आपने खुद को पीछे छोड़ दिया - यह बहुत ही शानदार है।

लुक ने जीता दिल
इस दौरान देखा जा सकता है कि एमी जैक्शन व्हाइट कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं। छोटे डायमंड इयरिंग बंधे हुए बाल, ग्लॉसी मेकअप में उनका लुक देखने लायक है। वहीं उनके मंगेतर ने व्हाइट कलर का सूट पहना है तो एमी के बेटे ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहना है जो उनपर काफी सूट कर रहा है।

इन दिन हुई थी सगाई
बता दें कि 29 जनवरी को दोनों ने सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। जहां देखा जा सकता है कि एड वेस्टविक एमी को स्विटजरलैंड ले जाते हैं और उन्हें घुटने पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रोपज करते हैं। बता दें कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X