Swatantra Veer Savarkar BO Collection: दूसरे दिन इतना कमा सकती है Randeep Hooda की फिल्म

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) हिस्टॉरिकल बायोपिक स्वातंत्र्यवीर सावरकर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। जी हां, हाल ही 22 मार्च को उनकी फिल्म रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने जमकर तारीफें बटोरनी शुरू कर दी हैं। हर कोई रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। यह फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज की गई है। बता दें कि रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर और कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के बीच जोरदार टक्कर चल रही है।
दूसरे दिन इतना कमा सकती है फिल्म
स्वातंत्र्यवीर सावरकर के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sannilk.Com के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 1.57 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 2.62 करोड़ रुपये। होली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म वेकेंड पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।
100 रही ऑक्यूपेंसी
बता दें कि फिल्म में रणदीप ने लीड रोल ही नहीं निभाया है बल्कि निर्देशन भी किया है। इसी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी खूद किया है। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट काफी कम है। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत रही है। जिससे यह तो साफ है कि फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। कास्ट की बात करें तो रणदीप हुड्डा के अलावा फिल्म में अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं। जो उनकी पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा अमित सियाल नजर आ रहे हैं जो उनके बड़े भाई बने हैं। फिल्म में मृणाल दत्त और राजेश खेर भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications