Bollywood Highlights- योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए बिग बी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। इस फिल्म ने 15 मार्च को रिलीज होकर बवाल कर दिया था। अब इसके पहले दिन के कलेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है। पता चला है कि योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 4.5 करोड़ की कमाई की है। हालांकि कहा जा रहा है कि वीकेंड पर इस फिल्म की परफॉर्मेंस ठीक होने वाली है। काफी बड़ी हिस्सा ऐसा है जो कि इस फिल्म को वीकेंड पर देखेगा।

इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। बीते दिन खबर आई थी कि उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। इसके बाद लोग काफी टेंशन में आ गए थे। हालांकि अमिताभ बच्चन को दिल की बीमारी नहीं है। फिलहाल वो ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 16, 2024 8:14 PM

    19 साल की हुईं रवीना टंडन की लाडली, पार्टी में वीर पहाड़िया समेत शामिल हुए ये दोस्त

    Raveena Tandon's daughter Rasha Thadani turns 19: रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी 19 साल की हो गई है। 15 मार्च को राशा ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बता दें कि राशा की बर्थडे पार्टी में वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। राशा की यह पार्टी घर पर ही सेलिब्रेट की गई थी।

    19 साल की हुईं रवीना टंडन की लाडली, पार्टी में वीर पहाड़िया समेत शामिल हुए ये दोस्त
  • Mar 16, 2024 4:34 PM

    तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' का ट्रेलर रिलीज

    इंडस्ट्री की तीन बेहद खूबसूरत हसीनाएं तब्बू करीना कपूर खान और कृति सेनन साथ में फिल्म क्रू में नजर आने जा रही हैं। बता दें कि यह फिल्म एक परफेक्ट कमर्शियल फैमिली एंटरटेनर है जो कि दर्शकों की उत्सुकता को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई है जिस देख फैन्स की प्रतिक्रिया बेहद ही शानदार आ रही है। ये फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'क्रू' अपने शानदार कास्ट, आकर्षक कहानी और देश भर में अलग अलग शूटिंग लोकेशन्स के साथ दर्शकों को लुभाने का वादा करती है, जिसमें सबसे ज्यादा शूटिंग मुंबई में की गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क द्वारा निर्मीत, इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट का निर्देशन प्रतिभाशाली निर्देशक राजेश ए कृष्णन ने किया हैं।

  • Mar 16, 2024 2:19 PM

    आलिया भट्ट ने धूमधाम से मनाया 31वां जन्मदिन, खास अंदाज बोलीं-धन्यवाद

    आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा पोस्ट पर एक कार्टून इमेज शेयर की है। इसके शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- वह बहुत अच्छा दिन था। आप सभी का धन्यवाद जो आपने मेरा जन्मदिन खास मनाया। बता दें कि 15 मार्च को आलिया ने अपना 31वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। उनके जन्मदिन पर परिवार के साथ ही दोस्त भी शामिल हुए थे।

  • Mar 16, 2024 2:14 PM

    मिसेज पुलकित सम्राट बनीं कृति खरबंदा, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

    Pulkit-Kriti Wedding Photos: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध चुके हैं, हाल ही में कृति ने शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में देखा सकता है कि परिवार और दोस्त मिलकर कृति पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कृति अपने हमसफर को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में पुलकित कृति को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर बैक से ली गई है। बता दें कि कपल की ये शादी की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं। इसी के साथ ही कृति का कैप्शन भी खूबसूरत है।

    मिसेज पुलकित सम्राट बनीं कृति खरबंदा, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें
  • Mar 16, 2024 1:29 PM

    अक्षय कुमार ने दिया टाइगर श्रॉफ को धोखा, वीडियो देख मां और बहन ने गुस्से में यूं किया कमेंट

    वायरल हो रहे वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार टाइगर की गोद में कूद कर बैठते हैं, लेकिन ऐसा वह बैक साइड से करते हैं। टाइगर तो अक्षय को गोद ले लेते हैं, लेकिन जैसे ही टाइगर श्रॉफ की बारी आती है टाइगर बार-बार अक्षय से कंफर्म करते हैं कि वह उन्हें पकड़ तो लेंगे ना। वहीं अक्षय भी हां करते नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही टाइगर श्रॉफ छलांग लगाकर कूदते हैं अक्षय कुमार उन्हें छोड़कर चले जाते हैं। अब बाद में क्या हुआ होगा इस बात का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं।

  • Mar 16, 2024 12:15 PM

    छोटी सी ड्रेस पहनकर मस्तानी चाल चल रहीं थीं उर्वशी रौतेला

    इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनको वॉक करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। उनका कहना है कि आज उर्वशी बदली बदली से लग रही है और उसके अंदर राखी सावंत नजर आ रही है। जी हां, लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

  • Mar 16, 2024 11:01 AM

    प्रियंका चोपड़ा की नेकलेस की कीमत जानकर लगेगा झटका

    इस वक्त प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हैं। बीते दिन वो इंडिया आईं थीं और उनका बोल्ड लुक खबरों में आ गया था। अब उनके नेकलेस को लेकर चर्चा हो रही है। पता चला है कि अभिनेत्री ने करीब 58.65 लाख का नेकलेस पहना हुआ है।

  • Mar 16, 2024 9:51 AM

    बस्तर द नक्सल स्टोरी हुई लीक

    सिल्वर स्क्रीन पर आधिकारिक रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट पर हाई डेफिनिशन (एचडी) में गैरकानूनी रूप से लीक हो गई है। सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और पिछले हफ्ते रिलीज अजय देवगन अभिनीत शैतान से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, 1910 में बस्तर विद्रोह भड़का था, जो अब छत्तीसगढ़ के नाम से जाना जाता है।

  • Mar 16, 2024 9:47 AM

    79 की उम्र में जेल जाएंगे Squid Game एक्टर Oh Young-Soo

    इस वक्त एक बड़ी खबर दक्षिण कोरियाई से आ रही है जहां 79 साल के अभिनेता ओह यंग सू यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया गया है। स्क्विड गेम की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर अभिनेता पर लड़की ने काफी गंभीर आरोप लगाए थे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X