19 साल की हुईं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, पार्टी में शामिल हुए वीर पहाड़िया

Raveena Tandon's daughter Rasha Thadani turns 19: रवीना टंडन (Raveena Tandon) इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 90 के दशक में रवीना टंडन मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थीं। वहीं अब रवीना टंडन के साथ ही उनकी बेटी राशा (Rasha Thadani) भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि रवीना की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वे जल्द ही अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ फिल्मों में नजर आएंगी। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि राशा थडानी ने 15 मार्च को अपना 19वां जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरों उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
धूमधाम से मनाया जन्मदिन
हाल ही में राशा थडानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन बर्थडे फोटोज में देखा जा सकता है कि राशा थडानी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं। कभी वे केक कट करती नजर आती हैं तो कभी वे अपने दोस्तों के साथ पोज देती दिखती हैं। वहीं एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि राशा अपनी मम्मी पापा के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं राशा की बर्थडे पार्टी में वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। राशा की यह पार्टी घर पर ही सेलिब्रेट की गई थी।
सितारो ने जमकर किया राशा को बर्थडे विश
बता दें कि वीर पहाड़िया ने भी राशा की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही वीर ने राशा की तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए रॉक स्टार लिखा है। वहीं औरी, मानुषी छिल्लर, कनिका कपूर, मनीष मल्होत्रा, वरुण सूद समेत कई सितारों ने राशा को 19वें जन्मदिन की बधाई दी है। आपको बता दें कि इस छोटी उम्र में ही राशा की अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके कई फैन पेज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications