Pulkit-Kriti Wedding Photos: मिसेज पुलकित सम्राट बनीं कृति खरबंदा, शेयर कीं शादी की अनसीन तस्वीरें

Pulkit-Kriti Wedding Photos

Pulkit-Kriti Wedding Photos: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शादी के बंधन में बंधन में बंध चुके हैं। 13 मार्च को कपल की मेहंदी की रस्म थी 14 को हल्दी और 15 मार्च को दोनों ने सात फेरे लिए थे। हाल ही में एक्ट्रेस और नई नवेली दुल्हन ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जो आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

कृति ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें
हाल ही में कृति खरबंदा ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा सकता है कि परिवार और दोस्त मिलकर कृति पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कृति अपने हमसफर को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में पुलकित कृति को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर बैक से ली गई है। जो काफी खूबसूरत है। बता दें कि कपल की ये शादी की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं। इसी के साथ ही कृति का कैप्शन भी खूबसूरत है।

कृति ने कैप्शन में लिखी दिल की बात
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृति खरबंदा अपने पोस्ट में लिखती हैं- गहरे नीले आकाश से, सुबह की ओस तक, शुरुआत से लेकर अंत तक, अब मैंने आपको पा लिया है आरंभ से अंत तक, मेरा दिल अब अलग तरह से धड़कता है, यह तुम्हें ही होना है निरंतर, लगातार, लगातार।

लुक्स ने जीता दिल
कृति और पुलकिल के लुक्स की बात करें तो कृति खरबंदा ने पेस्टल कलर यानी लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है। वहीं पुलकित ने पिस्ता रंग की शेरवानी पहनी है। बता दें कि पुलकित की शेरवानी काफी खास है। दोनों की इन वेडिंग फोटोज पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कहा परफेक्ट फोटोज तो वहीं दूसरे ने कहा शादी की बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X