..................... Bollywood News In Hindi Live- शैतान की जबरदस्त ओपनिंग, एल्विश यादव - पिटाई का वीडियो वायरल Bollywood News In Hindi Live 09 March- Shaitaan box office opening, video of Elvish Yadav's beating goes viral - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- शैतान की जबरदस्त ओपनिंग, एल्विश यादव - पिटाई का वीडियो वायरल

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 09 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल उन्होने एक यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई की थी। इसपर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ आते हैं और पिटाई करते हैं। वीडियो के वायरल होते ही बवाल हो रहा है। अब खबर आ रही है कि एल्विश काफी मुश्किल में हैं और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है।

इसको अलावा बात करें अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान की तो इसने पहले दिन कमाल कर दिया है। इस फिल्म के कलेक्शन की जितना पिछले 12 साल में किसी फिल्म ने ओपनिंग नहीं दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो शैतान ने राज़ 3 (2012) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है। पहले दिन के कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में काफी अच्छा बिजनेस करने वाली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 9, 2024 7:38 PM

    Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

    Shaitaan Box Office Collection Day 2 Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महाशिवरात्रि और इंटरनेशनल वुमन डे के मौके पर फिल्म ने फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म दूसरे दिन 10-29 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.34 करोड़ रुपये हुआ है।

    Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस
  • Mar 9, 2024 7:36 PM

    Disha Patani ने किया दीपिका पादुकोण के गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी शानदार पर्सनालिटी को लेकर जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पटानी एक इवेंट में गई हैं। जहां दिशा दीपिका पादुकोण के गाने दीवानी मस्तानी पर डांस करती नजर आती हैं। उन्होंने दीपिका की तरह ही शरारा पहन रखा है। उनके अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

    Disha Patani ने किया दीपिका पादुकोण के गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
  • Mar 9, 2024 3:12 PM

    श्रद्धा कपूर के लुक्स ने जमकर बटोरीं तारीफें, आप भी देखें एक्ट्रेस का ये नया लुक

    श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं उनके लुक्स और स्टाइल की सभी जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में ब्लैक कलर की गाउन में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। आप भी देखें एक्ट्रेस का नया और स्टाइलिश ये नया लुक।

  • Mar 9, 2024 12:48 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग के शुभारंभ पर कार्तिक आर्यन ने जोड़े भगवान के हाथ

    हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन भगवान के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म भूल भुलैया 3 का शुभारंभ। इसी के साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

  • Mar 9, 2024 12:07 PM

    भगवान शंकर की भक्त बनी सीमा हैदर

    सीमा हैदर कह रही है, ''आज हमने पूजा करी शिव शंकर जी की। आज हम और हमारा पूरा परिवार खुश है। आज का दिन बहुत बड़ा दिन है, त्योहार है एक तरह का। पूजा करके बहुत अच्छा लगा, सबको जय श्रीराम, राधे राधे, जय हिंद।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। सीमा हैदर ने शिवरात्रि के मौके पर पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी।

  • Mar 9, 2024 11:26 AM

    डासिंग पैपराजी से मिले इरफान खान के बेटे बाबिल

    इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो डांसिंग पैपराजी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक पैपराजी है जो कि अक्सर डांस को लेकर खबरों का हिस्सा रहता है।

  • Mar 9, 2024 10:51 AM

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अनुराग कश्यप ने बताया प्रचार

    अनुराग कश्यप इस दौरान एक इवेंट का हिस्सा थे और उन्होने राम मंदिर पर खुलकर बात की। फिल्ममेकर ने कहा, ''अयोध्या में 22 जनवरी जो कुछ भी हुआ वो सिर्फ प्रचार था। मेरा इसको देखने का बस यही नजरिया है। जैसे खबरों के लिए एड चलते हैं वैसे ही 24 घंटे राम मंदिर चला था। मेरा जन्म बनारस में हुआ है और यही कारण है कि मै नास्तिक हूं। धर्म नगरी में मैने बचपन से ही धर्म का कारोबार देखा है। ये कभी राम मंदिर था ही नहीं, ये राम लला का मंदिर था। इस दोनों चीजों में अंतर है जो कि देश को नहीं बताया जाएगा।''

  • Mar 9, 2024 10:07 AM

    अपने ही दोस्त अब छोड़ने लगे हैं Elvish Yadav का हाथ

    मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। आपको बता दें, मनीषा रानी और एल्विश यादव बिग बॉस OTT 2 में नजर आए थे। मनीषा ने एल्विश को अपने प्यार में फंसाने की भी खूब कोशिश की थी लेकिन एल्विश नहीं फंसे। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद एल्विश और मनीषा के बारे में कहा जाता रहा कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन अब लगता है कि नहीं हैं।

  • Mar 9, 2024 9:41 AM

    तो क्या वाकई Parineeti Chopra हैं प्रेग्नेंट

    सूत्र ने कहा कि वे हाल ही में दिल्ली में परिणीति चोपड़ा से मिले और उनमें प्रेग्नेंसी के कोई लक्षण नहीं दिखे। सूत्र ने आगे कहा, 'अगर वह गर्भवती होती तो यह खबर दोनों परिवारों के साथ शेयर करतीं, जो कि नहीं हुआ।' यह कपल अपनी नई शादी का आनंद उठा रहा है। वे व्यस्त कार्यक्रम के बीच साथ बिताए हर पल का आनंद लेना चाहते हैं। यह जोड़ी भी काम पर बहुत ज्यादा फोकस्ड है।

  • Mar 9, 2024 8:40 AM

    Mumbai Metro में घुसकर Nora Fatehi करने लगीं अजीब डांस

    शुक्रवार को, ऐसे कई वीडियोज सामने आए, जिसमें नोरा फतेही को पैसेंजर्स के बीच अपने डांस मूव्स दिखाते हुए कैद किया गया। मनोरंजन को और अधिक बढ़ाने के लिए, उनके को-एक्टर दिव्येंदु शर्मा और टीम के बाकी सदस्य भी इसमें शामिल हुए और सभी ने एक साथ डांस किया। कहने की जरूरत नहीं है, वीडियो मजेदार और रोमांचक होने का वादा करता है क्योंकि यह जल्द ही पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X