..................... Disha Patani dance on Deepika Padukone's song 'Deewani Mastani' video viral on social media - Hindi Filmibeat

Disha Patani ने किया दीपिका पादुकोण के गाने 'दीवानी मस्तानी' पर ऐसा डांस की वीडियो देख फैन्स भी बोले- वाह...

Disha Patani

Disha Patani dance on Deepika Padukone's song 'Deewani Mastani': बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी शानदार पर्सनालिटी को लेकर जानी जाती हैं। आए दिनों उनके बीच फोटोज़ फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों तो दिशा पटानी अपनी खास दोस्त मौनी रॉय के साथ नजर आती हैं। दोनों को कई बार पब्लिक एरिया में और वेकेशन पर साथ जाते देखा गया है, लेकिन फिलहाल तो दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का डांस वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पटानी किसी इवेंट में गई हैं। जहां जाकर दिशा पटानी दीपिका पादुकोण के गाने दीवानी मस्तानी पर डांस करती नजर आती हैं। उन्होंने दीपिका की तरह ही शरारा पहन रखा है। दिशा पटानी की परफॉर्मेंस फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। फैन्स उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं आप बहुत ही शानदार डांस करती हैं तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट।

इस बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर लाइमलाइट में हैं दिशा
काम की बात करें तो इन दिनों वे कई फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि दिशा पटानी 'योद्धा', 'खाकी 2898AD' और 'वेलकम टू जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। योद्धा 15 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आने जा रहे हैं। दिशा पटानी इस फिल्म में एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही फैन्स का दिल जीत लिया है। वहीं 15 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X