Bollywood Highlights- पुष्पा 2 की रिलीज डेट फाइनल? सुशांत की बहन ने सीबीआई पर लगाए आरोप

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 06 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के बारे में जिससे एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जी हां, पता चला है कि फिल्म कब रिलीज होगी। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म अगले साल यानि 2025 में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर से रश्मिका मंदाना नजर आकर धमाका करने वाली हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता अभी तक उनके निधन की खबर से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि, हम सभी सीबीआई से अनुरोध कर सकते हैं कि वह हमें बताए कि वास्तव में क्या हुआ था। बिस्तर और पंखे के बीच इतनी जगह नहीं थी कि वह फांसी लगा सके। जब आप कोई अपार्टमेंट छोड़ते हैं, तो आपको चाबियाँ वापस करनी होती हैं। उस अपार्टमेंट का कारोबार संभालने वाले शख्स ने हमें बताया कि उसके कमरे की चाबियां गायब हैं। क्यों? कहां गई?'' ऐसे सवाल श्वेता खड़े कर रही हैं, उनका कहना है कि सीबीआई ने सच नहीं बताया है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 6, 2024 8:44 PM

    'मर्डर मुबारक' में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आएंगी करिश्मा कपूर

    Karishma Kapoor comeback: राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, बीवी नंबर वन जैसे कई हिट फिल्में देने के बाद करिश्मा कपूर पर्दे से दूर हो गई थीं, वहीं लंबे समय बाद एक्ट्रेस मर्डर मुबारक से वापसी कर रही हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) फिल्म से शानदार कमबैक कर रही हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें करिश्मा कपूर का नया और अनोखा अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया है। सस्पेंस से भरी फिल्म की कहानी आपको भी हैरान कर देगी।

    'मर्डर मुबारक' में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आएंगी करिश्मा कपूर
  • Mar 6, 2024 6:27 PM

    आराध्या बच्चन के ट्रांसफॉर्मेशन को देख ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स तो फैन्स ने दिया मुंह तोड़ जवाब

    Aaradhya Bachchan's transformation: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आराध्या बच्चन भी अपनी मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक के साथ गई थीं। इस दौरान आराध्या का लुक पूरी तरह बदला दिखा। उनके लुक को देख फैन्स तारीफों के पुल बांध रहे हैं, लेकिन आराध्या के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख कुछ घटिया कमेंट्स भी आ रहे हैं। इन कमेंट्स को देख आराध्या और ऐश्वर्या के फैन्स ने घटिया कमेंट्स करने वालों की जमकर क्लास लगाई है यहां तक की फैन्स ने पॉक्सो एक्ट तक लगाने की मांग की है।

    आराध्या बच्चन के ट्रांसफॉर्मेशन को देख ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स तो फैन्स ने दिया मुंह तोड़ जवाब
  • Mar 6, 2024 6:23 PM

    अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में डांस करने के लिए सलमान-शाहरुख और आमिर खान ने ली इतनी फीस

    Salman-Shahrukh and Aamir charged crores to dance on Anant-Radhika Sangeet: अनंत-राधिका के फंक्शन में कई मेहमान आए थे। दोनों के संगीत में इंडस्ट्री के तीनों खान ने मिलकर डांस किया था। ऐसे में लोगों सोच में थे कि आखिर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने परफॉर्म करने की कीतनी फीस ली होगी तो बता दें कि तीनों ने संगीत में डांस करने के लिए कोई भी पैसा चार्ज नहीं किया था। बता दें कि तीनों ने RRR फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। बताया जा रहा है कि यह डांस परफॉर्मेंस श्यामक डावर ने कोरियोग्राफ की थी।

    अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में डांस करने के लिए सलमान-शाहरुख और आमिर खान ने ली इतनी फीस
  • Mar 6, 2024 5:15 PM

    जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर 'देवरा' के मेकर्स ने दिया तोहफा

    साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'देवरा' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का क्रेज फैंस के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस अपकमिंग फिल्म में अदाकारा जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। अब अदाकारा जाह्नवी कपूर के बर्थडे के दिन मेकर्स ने एक्ट्रेस के फैंस को एक खास तोहफा दिया है। निर्माताओं ने अदाकारा जाह्नवी कपूर के बर्थडे के दिन उनकी अपकमिंग मूवी से पहला लुक साझा किया है।

  • Mar 6, 2024 5:14 PM

    जैस्मिन भसीन ने दिखाई पार्टी की झलक

    जैस्मिन भसीन अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। जैस्मिन भसीन ने एक बार फिर पार्टी की है और इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। जैस्मीन भसीन ने संदीप सिकंद, सुदीप साहिर सहित तमाम टीवी सिलेब्स के साथ जमकर मस्ती की है। जैस्मीन भसीन की दोस्तों के साथ मस्ती की तस्वीरें फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

  • Mar 6, 2024 5:13 PM

    पुलकित और कृति 13 मार्च को कर सकते हैं शादी

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। ये दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की जनवरी में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें दोनों रिंग पहने नजर आ रहे थे तब दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है।

  • Mar 6, 2024 4:20 PM

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया किस

    हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। अब इसके बाद कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कार में किस करते दिखाई दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह जाने से पहले अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

  • Mar 6, 2024 4:18 PM

    खुशी कपूर ने शेयर की जाह्नवी कपूर की अनदेखी तस्वीरें

    जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ- साथ फिल्मी दुनिया के सितारे भी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान एक्ट्रेस और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर की पोस्ट ने अपनी तरफ खींच लिया है। खुशी कपूर ने जाह्नवी कपूर के जन्मदिन के मौके पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। जाह्नवी कपूर की बचपन की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

    खुशी कपूर ने शेयर की जाह्नवी कपूर की अनदेखी तस्वीरें
  • Mar 6, 2024 4:13 PM

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग में रिहाना को संभालना हो गया था मुश्किल

    पहले दिन का कार्यक्रम और भी खास था क्योंकि इसमें इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने गाना गाया था। जामनगर हवाई अड्डे के डायरेक्टर ने हाल ही में बढ़ते हवाई उड़ानों के बारे में बात की और यह भी बताया कि रिहाना की फ्लाइट को संभालना एक बड़ी चुनौती क्यों थी?

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग में रिहाना को संभालना हो गया था मुश्किल
  • Mar 6, 2024 4:12 PM

    Laapataa Ladies के दर्शक बटोरने के लिए किया गया ये अनोखा काम

    इंटरनेशनल वुमेन डे के मौके पर, जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लापता लेडीज' के टिकट की कीमतें घटाकर मात्र ₹100 कर दिया है। यह कदम 1 मार्च, 2024 को रिलीज होने के बाद से फिल्म को मिली भारी मांग और तारीफों के जवाब में उठाया गया है।

    Laapataa Ladies के दर्शक बटोरने के लिए किया गया ये अनोखा काम
  • Mar 6, 2024 2:07 PM

    फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का हुआ ट्रेलर रिलीज

    एक्टर कुणाल खेमू के डायरेक्शन की डेब्यू फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' ट्रेलर मंगलवार यानी 5 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुणाल खेमू की इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म लोगों को जमकर हंसाने वाली है।

  • Mar 6, 2024 2:07 PM

    फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का 5 मार्च को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है है। फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को हिंदी के साथ ही मराठी में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

  • Mar 6, 2024 2:06 PM

    फिल्म 'क्रू' का पहला गाना हुआ आउट

    बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस करीना कपूर, कृति सेनॉन और तब्बू की फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'क्रू' का पहला गाना 'नैना' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस गाने में दिलजीत दोसांझ और तीनों एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। फिल्म के पहले गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

  • Mar 6, 2024 2:05 PM

    एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अदा शर्मा की इस फिल्म को 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन बना रहे हैं।

    एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अदा शर्मा की इस फिल्म को 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन बना रहे हैं।

  • Mar 6, 2024 12:48 PM

    Deepfake Video का शिकार हुए तीनों खान

    इस वीडियो में अनंत अंबानी भी है का भी डीपफेक वीडियो है। आप देखेंगे कि लेडी संगीत में बन्ना गाते शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान को ढोल बजाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Mar 6, 2024 12:11 PM

    शाहिद कपूर ने सलमान खान से छीन ली तगड़ी फिल्म?

    कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान की सूरज की पहली पसंद थे। लेकिन सलमान खान ने जब कहानी सुनी तो उनके साथ कुछ क्रिएटिव मसले हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इसके बाद सूरज ने अपने प्लान बदलते हुए शाहिद कपूर को लेने का प्लान किया है।

  • Mar 6, 2024 11:29 AM

    तलाक की खबरों के बीच Dalljiet Kaur का वीडियो आया सामने

    हाल ही में दलजीत कौर को एक इवेंट में शामिल होते देखा गया, जहां उन्हें महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते देखा गया। उन्होंने कहा कि कैसे आज भी महिलाएं इंडिपेंडेंट होने का कोई भी निर्णय लेने से डरती हैं और हम केवल महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन हकीकत में मामला कुछ और है।

  • Mar 6, 2024 11:00 AM

    बॉबी देओल की स्टाइलिश एंट्री वायरल

    एनिमल की रिलीज के बाद अभिनेता बॉबी देओल के हाव भाव पूरी तरह से बदल गए हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टाइलिश एंट्री मारते दिख रहे हैं। वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

  • Mar 6, 2024 10:00 AM

    अंबानी परिवार पर इसलिए भड़कीं अरशद वारसी की पूर्व पत्नी?

    उन्होने लिखा "मैं अंबानी के जश्न की इस तस्वीर को देखकर हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए, खासकर उन जानवरों के साथ नहीं जिन्हें बचाया और पुनर्वास किया जा रहा है।" मारिया यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे उन्होने लिखा, "दिल दहला देने वाला है कि इस हाथी को शोर और लोगों के बीच में एक सहारे की तरह खड़ा कर दिया गया।" गौरतलब है कि पीछे हाथी को सजा संवारकर खड़ा किया गया है और आगे सभी लोग फोटो क्लिक करवा रहे हैं। फिलहाल मारिया के इस पोस्ट के बाद किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

  • Mar 6, 2024 9:57 AM

    अक्षय कुमार लेकर आ रहे है 40 मिनट की डॉक्यूमेंट्री

    "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : एकता का प्रतीक" डॉक्यूमेंट्री आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है। यह एक महत्वाकांक्षी दृष्टि को वास्तविकता में बदलने की यात्रा पर आधारित है। 40 मिनट की डॉक्यूमेंट्री एकता की भावना के साथ देश को एक साथ बांधती है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X