Laapataa Ladies के दर्शक बटोरने के लिए किया गया ये अनोखा काम, सिर्फ इतने रुपए में देख सकते हैं फिल्म

Laapataa Ladies

Laapataa Ladies Movie Ticket: इंटरनेशनल वुमेन डे के मौके पर, जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लापता लेडीज' के टिकट की कीमतें घटाकर मात्र ₹100 कर दिया है। यह कदम 1 मार्च, 2024 को रिलीज होने के बाद से फिल्म को मिली भारी मांग और तारीफों के जवाब में उठाया गया है।

किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस, 'लापता लेडीज' ने बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित अपनी खूबसूरत कहानी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। देश भर के सिनेमाघरों में कम कीमत पर टिकटों की देने का फैसला दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।

क्या है कहानी

फूल(नितांशी गोयल) और जया (प्रतिभा रांता) दो नई दुल्हनें हैं और उनके चेहरे एक जैसे लाल घूंघट के पीछे छिपे हुए हैं। दोनों अपने दूल्हों के साथ खचाखच भरी सेकेंड क्लास की ट्रेन में अपने-अपने ससुराल जा रही हैं। उनकी किस्मत तब यू-टर्न लेती है जब फूल का पति दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) रात में गलती से जया को जगाता है और उसे अपने घर, अपने गांव ले जाता है। इस बीच फूल खुद को छोटे रेलवे स्टेशन पतीला में स्टेशन के निवासियों के एक ग्रुप के साथ फंसा हुआ पाती है, जिसमें स्टेशन में रहने वाले लोग भी शामिल हैं और एक चाय की दुकान की मालकिन मंजू माई (छाया कदम) भी। इसके बाद जो होता है वह सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर नहीं है बल्कि कई जरूरी सामाजिक मुद्दों को बेहतरीन ढंग से उजागर भी करता है।

कैसी है एक्टिंग

दोनों युवा एक्ट्रेस नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा ने भटकी हुई दुल्हन के रूप में खूबसूरत काम किया हैं। बिलकुल अलग स्वभाव वाली दोनों लड़की किरदार में बिल्कुल फिट बैठती हैं। फूल के रूप में नितांशी गोयल इंट्रोवर्ट हैं और अपने शर्मीले लेकिन आत्मविश्वासी अवतार में माहिर हैं। गोयल के कैरेक्टर के अपोजिट, जया/पुष्पा के रूप में प्रतिभा रांटा चौकस और प्रैक्टिकल है, जो मुसीबतों से नहीं डरती बल्कि उनका बहादुरी से सामना करती है और अपने लिए एक नए मौके की तलाश में रहती है। दीपक के रूप में स्पर्श श्रीवास्तव की एक्टिंग बेहतरीन है, जो मेल डॉमिनेटिंग सोसायटी से आते हैं लेकिन मेल डॉमिनेशन के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं शर्माते, जरूरत पड़ने पर वह अपना इमोशनल रूप भी दिखाते हैं।

जामताड़ा के लिए जाने जाने वाले स्पर्श अपने किरदार में बहुत कुछ करते हैं। हालांकि, रवि किशन- जो पुलिस वाले श्याम मनोहर का रोल कर रहे हैं, उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर बटोर ली। किशन को स्क्रीन पर एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में देखना दिलचस्प है - उसकी आंखें शैतानी हैं और मुंह तंबाकू से भरा हुआ है और वो किसी भी हाल में मामले का तह तक जाना चाहता है। जब भी वह स्क्रीन पर आएंगे तो आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म के दूसरे कैरेक्टर्स भी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं।

Read more about: laapataa ladies kiran rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X