Karishma kapoor ने किया शानदार कमबैक, 'मर्डर मुबारक' में दिखाएंगी कातिलाना अदाएं

Karishma Kapoor comeback: 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है', 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1', 'बीवी नंबर वन' जैसे सुपरहिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन लंबे समय से वे इंडस्ट्री से दूर हैं। आखिरी बार करिश्मा कपूर को 'डेंजरस इश्क' में देखा गया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। एक लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद अब करिश्मा कपूर फिर से अपनी एक्टिंग का टैलेंट और खूबसूरती का जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
करिश्मा के लुक्स ने खींचा फैन्स का ध्यान
बता दें कि करिश्मा कपूर मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) फिल्म से शानदार कमबैक कर रही हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें करिश्मा कपूर का नया और अनोखा अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर बेहद ही फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी अदाएं देख कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग सकता। बात फिल्म की करें तो सस्पेंस से भरी मर्डर मुकबार की कहानी आपको सोच में डाल देगी। फिल्म की गुत्थी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी। फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। आप इस फिल्म को 15 मार्च को देख सकते हैं।
करिश्मा के साथ ये सितारे भी हैं फिल्म में
बता दें कि मर्डर मुबारक में करिश्मा कपूर के साथ ही सारा अली खान (Sara ali khan), विजय वर्मा (Vijay varma), संजय कपूर(Sanjay kapoor), डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia), तिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) नजर आ रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं जो मर्डर मिस्ट्री सुलझाते दिख रहे हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प है लोगों को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











