Bollywood highlights- किसकी वेलेंटाइन बनीं दिशा, शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 14 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की जिन्होने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने पीएम की तारीफ की है और इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होने पीएम के लिए ये पत्र हिंदी में लिखा था। इतने सालों के बाद जो काम पीएम मोदी ने करके दिखाया है इसको लेकर आभार व्यक्त किया है।

इसके अलावा बात करें अभिनेत्री दिशा पाटनी की तो उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले किसी ने उनको लाल गुलाब का बुके भेजा है। इसके बाद लोगों का यही पूछना है कि वो किसकी वेलेंटाइन्स बनने वाली है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर आग की तरह फैल रही हैँ जिसमें वो मौनी रॉय के साथ दिख रही हैं। हालांकि हसीना ने रिएक्शन नहीं दिया है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ....

LIVE Feed
  • Feb 14, 2024 6:21 PM

    ऋतिक रोशन को बैसाखी पर चलता देख फैन्स तो लगा झटका, जानें कैसे हुआ ये हादसा

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन बैसाखी का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कमर पर भी मोटी बेल्ट पहनी है। ऋतिक रोशन को सीधा खड़ा होने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ती नजर आ रही है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ एक्टर अपने चाहने वालों को बताते हैं कि उनके पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव आ गया है। डॉक्टर्स ने बैसाखी से चलने की सलाह दी है। एक्टर की यह हालत देख फिलहाल तो फैन्स चिंता में हैं। ऋतिक के चाहने वाले उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  • Feb 14, 2024 4:08 PM

    अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने परिवार के साथ की बसंत पंचमी की पूजा, बंगाली लुक देख फैन्स ने की तारीफ

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली यानी कि आप सभी की फेवरेट अनुपमा को हाल ही में मां सरस्वती के पूजा समारोह में देखा गया। जहां वे अपने परिवार के साथ नजर आईं। बसंच पंचमी के खास मौके पर रुपाली गांगुली ने पीले रंग की खूबसूरत बंगाली साड़ी पहनी थी। रुपाली का सादगी भरा अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आया। बता दें कि रुपाली अपने चाहने वालों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देती भी नजर आ रही हैं।

    अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने परिवार के साथ की बसंत पंचमी की पूजा, बंगाली लुक देख फैन्स ने की तारीफ
  • Feb 14, 2024 3:52 PM

    दिव्या अग्रवाल ने होने वाले पति अपूर्व पडगांवकर साथ मनाया वेलेंटाइन डे, रोमांटिक वीडियो वायरल

    टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी की रस्में शूरू हो गई हैं। दिव्या की प्री-वेडिंग फंक्शन की लिस्ट भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसे में वेलेंटाइन डे के खास मौके को कपल ने और खास मनाया। हाल ही में दिव्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वे अपने होने वाले पति अपूर्व पडगांवकर के साथ वेलेंटाइन डे को और भी स्पेशल बनाती नजर आ रही हैं। कपल का ये रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है आप भी देखें कपल का ये खूबसूरत वीडियो...

    दिव्या अग्रवाल ने होने वाले पति अपूर्व पडगांवकर साथ मनाया वेलेंटाइन डे, रोमांटिक वीडियो वायरल
  • Feb 14, 2024 3:35 PM

    सैफ अली खान ने वेलेंटाइन डे विश का उड़ाया मजाक तो करीना कपूर को आया गुस्सा, लिख दी ये बड़ी बात

    वेलेंटाइन डे के खास मौके पर बाकी सभी कपल्स की तरह ही करीना कपूर ने भी सैफ अली खान को वेलेंटाइन डे किया था, लेकिन उनका ऐसा करना उन पर भी भारी पड़ गया है क्योंकि सैफ अली खान ने रिप्लाई में कोई मैजिकल वर्ल्ड्स नहीं बल्कि सिर्फ ओके कहा है। इस रोमांटिक दिन पर ओके सुन कर बेबो यानी कि करीना कपूर को गुस्सा आ गया है, जिसके बाद करीना ने एक हिलेरियस रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

  • Feb 14, 2024 3:15 PM

    बॉबी देओल ने पत्नी संग शेयर की प्यारी सी फोटो

    बॉबी देओल ने हाल ही में अपनी पत्नी को बेहद खूबसूरत अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी और पत्नी की फोटो शेयर की है। जिसमें वो दोनों साथ में हाथ पकड़कर चल रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

  • Feb 14, 2024 3:02 PM

    'लव सेक्स और धोखा 2' की नई रिलीज डेट आउट

    एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के मोशन पोस्टर में एक दिल धड़क रहा है और इस पर सोशल मीडिया का ऑइकन बने हैं और मैसेज के रिंग की आवाज आ रही है। एकता कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स धोखा का दरिया है और डूब के जाना है। लव सेक्स और धोखा 2 सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को रिलीज होगी।'

  • Feb 14, 2024 2:12 PM

    Aditya Narayan ने क्यों परफॉर्म करते वक्त शख्स को माइक से मारा और फेंक दिया फोन?

    छत्तीसगढ़ के भिलाई के रुंगटा आर2 कॉलेज में हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि आदित्य ने अभी तक इस घटना पर बात नहीं की है, लेकिन कार्यक्रम के आयोजक ने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि कथित तौर पर वह फैन उस कॉलेड का स्टूडेंट नहीं था। आयोजक ने कहा कि वह व्यक्ति पूरे प्रदर्शन के दौरान आदित्य को परेशान कर रहा था और आखिरकार, गायक ने अपना आपा खो दिया।

    Aditya Narayan ने क्यों परफॉर्म करते वक्त शख्स को माइक से मारा और फेंक दिया फोन?
  • Feb 14, 2024 1:24 PM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पकड़ी रफ्तार

    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। चौथे दिन के मुकाबले फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 5वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक कुल कमाई लगभग 36.71 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Feb 14, 2024 1:21 PM

    Kiran Rao और Aamir Khan का क्यों हुआ तलाक?

    किरण राव और आमिर खान का साल 2021 में 16 साल की लंबी शादी के बाद तलाक हो गया, लेकिन दोनों के बीच अभी भी गहरा कनेक्शन है। इस बीच किरण राव ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो क्रिएटिवली माइंडसेट के साथ एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

    Kiran Rao और Aamir Khan का क्यों हुआ तलाक?
  • Feb 14, 2024 12:32 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने मालती के जन्मदिन पर केविन जोनास के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीर शेयर की

    केविन जोनस के जन्मदिन पर, प्रियंका चोपड़ा ने मालती को गोद में लिए हुए उनकी मनमोहक तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए एक प्यारी सी शुभकामना दी। तस्वीर को लाल दिल वाले इमोटिकॉन के साथ कैप्शन दिया गया था, "हैप्पी बर्थडे @papakjonas। हम आपसे प्यार करते हैं"।

    प्रियंका चोपड़ा ने मालती के जन्मदिन पर केविन जोनास के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीर शेयर की
  • Feb 14, 2024 12:26 PM

    टीवी की कमसिन कली बन गई सबसे बोल्ड

    कभी टीवी की दुनिया में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली हसीना ने आज अपना सबसे बोल्ड अवतार दिखा दिया है। हम बात कर रहे हैं बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस महिमा मकवाना की, जिनका हालिया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    टीवी की कमसिन कली बन गई सबसे बोल्ड
  • Feb 14, 2024 11:09 AM

    मलाइका अरोड़ा ने काउच पर गिराई बिजली

    मलाइका अरोड़ा इस वक्त अपने नए फोटोशूट को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। उन्होने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिनका हॉटनेस लेवल काफी हाई है। काउच पर बैठी हसीना ने जिस तरह के पोज दिए हैं वो काफी कातिलाना है।

  • Feb 14, 2024 10:40 AM

    सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी आने वाली कुछ फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन सारे बैरियर तोड़ते हुए उन्होने अब खतरनाक विलेन बनना तय किया है। इस वक्त सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। अर्जुन कपूर ने खुद इस तस्वीर को सिंघम अगेन से साझा किया है और कैप्शन लिखा

    सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज
  • Feb 14, 2024 10:00 AM

    नितेश तिवारी की रामायण से बाहर हुए अमिताभ बच्चन?

    जी हां, पता चला है कि उनको रामायण के राम अरुण गोविल ने रिप्लेस कर दिया है। खबर हैं कि अरुण गोविल इस फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाले हैं और इसके लिए वो तैयार हैं।

  • Feb 14, 2024 9:31 AM

    शाहरुख खान ने पैपराजी के साथ एयरपोर्ट पर किया ये काम

    इस दौरान उनको पता चला कि वहां पर मौजूद किसी पैपराजी फोटोग्राफर का बर्थडे है। इसके बाद किंग खान ने जो कुछ भी किया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख खान पैपराजी के सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Feb 14, 2024 9:09 AM

    चाबी की दुकान बनकर निकलीं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद के कुछ ऐसे लुक्स सामने आ जाते हैं जिनको देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। कहा जाता है उर्फी जावेद के कुछ फैशन ऐसे हैं जो कि लोगों को अतरंगी के साथ साथ काफी अजीब भी लगते हैं।

    चाबी की दुकान बनकर निकलीं उर्फी जावेद

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X