Aditya Narayan ने क्यों परफॉर्म करते वक्त शख्स को माइक से मारा और फेंक दिया फोन? अब जाकर हुआ खुलासा

Aditya Narayan

Aditya Narayan Phone Throwing Controversy Update: हाल ही में एक कॉन्सर्ट में एक फैंस को मारते और भीड़ में फोन फेंकते हुए देखे जाने के बाद आदित्य नारायण ट्रोलिंग के घेरे में आ गए। अब इस मामले में ऑर्गनाइजर का बयान सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रुंगटा आर2 कॉलेज में हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि आदित्य ने अभी तक इस घटना पर बात नहीं की है, लेकिन कार्यक्रम के आयोजक ने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि कथित तौर पर वह फैन उस कॉलेड का स्टूडेंट नहीं था। आयोजक ने कहा कि वह व्यक्ति पूरे प्रदर्शन के दौरान आदित्य को परेशान कर रहा था और आखिरकार, गायक ने अपना आपा खो दिया।

ज़ूम से बात करते हुए, इवेंट मैनेजर ने कहा, 'वह लड़का कॉलेज का स्टूडेंट भी नहीं था, वह कॉलेज के बाहर का कोई व्यक्ति होगा। वह लगातार बिना रुके आदित्य के पैर खींच रहा था। उसने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर पटका। इसके बाद ही उन्होंने अपना आपा खो दिया। इसके अलावा पूरा कॉन्सर्ट सुचारु रूप से चल रहा था, इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक शो चलता रहा। अगर स्टूडेंट सही होता तो वह आगे आता।'

इवेंट मैनेजर ने कहा कि दर्शन रावल ने भी इन घटनाओं के कारण कॉलेजों में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- 'यहां तक कि दर्शन रावल ने भी ऐसे कॉलेज कार्यक्रम करना बंद कर दिया क्योंकि इस तरह की एक्टिविटीज हर शहर में होती रहती हैं। लोग हर चीज़ के पीछे का सच नहीं जानते। आप बस एक तरफ देखिए। वह लगातार आदित्य को मारता और खींचता रहा, अगर वह गिर जाते तो क्या होता? अगर ये लड़का सही होता तो आगे आकर कॉलेज अथॉरिटीज को बताता कि उसके साथ ऐसा हुआ है। मैं कई सालों से कॉलेज से जुड़ा हुआ हूं और उन्होंने इससे पहले कभी इतना अच्छा कॉन्सर्ट नहीं किया था।

14 की उम्र में हुईं कास्टिंग काउच की शिकार, बी ग्रेड फिल्मों में भी करना पड़ा काम और अब ये एक्ट्रेस...
आपको बता दें, ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में, आदित्य को शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना 'आज की रात' पर परफॉर्म करते देखा गया, जब वह एक फैन पर अपना आपा खो बैठे। वह अपने माइक्रोफोन से फैन पर वार करते दिखे। इसके बाद उन्होंने फैन का फोन छीन लिया और उसे भीड़ में फेंक दिया। इस घटना के बाद आदित्य को घमंडी कहना शुरू कर दिया।

More from Filmibeat

Read more about: aditya narayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X