14 की उम्र में हुईं कास्टिंग काउच की शिकार, बी ग्रेड फिल्मों में भी करना पड़ा काम और अब ये एक्ट्रेस...

rashami desai

ऐसा कहा जाता है कि जो लोग कड़ी मेहनत और लगातार कोशिश करते हैं वे हमेशा किसी भी स्थिति से थोड़ा मजबूत होकर निकलते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है एक एक्ट्रेस ने जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और अपना खूब नाम कमाया।

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई (Rashami Desai) हैं जिनका जन्म फरवरी 1986 में असम में हुआ था। रश्मि देसाई भारतीय टेलीविजन पर एक लोकप्रिय नाम है और टीवी पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि रश्मि देसाई के लिए यह राह इतनी आसान नहीं थी।

रश्मि ने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में एक असमिया फिल्म से की थी। हालांकि, फिल्म में बेहद छोटे रोल की वजह से वह लोगों की नजरों में नहीं आ सकीं। रश्मि देसाई ने 2006 में शो 'रावण' से टीवी डेब्यू किया था।

टीवी और फिल्मों के अलावा रश्मि ने कई भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने लंबे समय तक बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दें कि रश्मि देसाई को टीवी सीरियल 'उतरन' से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। इसमें उन्होंने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था।

रश्मि का बचपन भी काफी मुश्किलों भरा रहा। एक बार अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए, रश्मि ने खुद कास्टिंग काउच के अनुभव का खुलासा किया था, जिसने उन्हें डरा दिया था। एक बार पिंकविला से बातचीत में रश्मि देसाई ने कहा था, "मेरी मां सिंगल पेरेंट थीं। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। मेरी मां जो भी कमाती थीं, उसी से हमारा घर चलता था। हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं थे। 16 साल की उम्र में मैंने कमाना शुरू कर दिया।" एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बच्ची थी तो लोग उन्हें मनहूस कहते थे और गुस्से में आकर उन्होंने जहर खा लिया था। हालांकि, रश्मि मानती है कि यह उनकी गलती थी क्योंकि वह अपनी कीमत नहीं जानती थी।

रश्मि भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह ऑडिशन के लिए गई थीं तो वहां मौजूद एक शख्स ने उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की कोशिश की थी, लेकिन अगले दिन उनकी मां ने उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी थी। उस समय, रश्मि कथित तौर पर केवल 14 वर्ष की थीं। उस समय वह फिल्मों के बारे में बहुत कम जानती थीं।

रश्मि ने यह भी कहा कि एक शख्स था जिसने उनका फायदा उठाने की कोशिश की और उनके साथ छेड़छाड़ की। उस शख्स ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया था और वह वहां पहुंच गईं और वहां उनके अलावा कोई नहीं था। वहां कोई कैमरा भी नहीं था। उसने उसके ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।

More from Filmibeat

Read more about: rashami desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X