Kiran Rao और Aamir Khan का क्यों हुआ तलाक? एक्टर की एक्स वाइफ ने बताया ये अटपटा सा कारण

Kiran Rao On Aamir Khan: प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर किरण राव को एक्स पति आमिर खान के साथ मिलकर 'पीपली लाइव', 'धोबी घाट', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसे कुछ प्रभावशाली सिनेमा देने के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने अपने तलाक पर खुलकर बात की है।
किरण राव और आमिर खान का साल 2021 में 16 साल की लंबी शादी के बाद तलाक हो गया, लेकिन दोनों के बीच अभी भी गहरा कनेक्शन है। इस बीच किरण राव ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो क्रिएटिवली माइंडसेट के साथ एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
किरण राव अपने डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने आमिर खान संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा- 'हमारा भले ही तलाक हो गया है लेकिन हमने एक साथ काम करना नहीं छोड़ा। क्योंकि काम के साथ हमारा रिश्ता शादीशुदा रिश्ते से भी परे है। हमारे बीच बहुत पारिवारिक, ईमानदार रिश्ता था। यह ऐसी चीज़ है जिसे आप मिटा नहीं सकते और आप मिटाना भी नहीं चाहते क्योंकि यही हमारे रिश्ते का आधार है।'
किरण राव ने तलाक का कारण बताते हुए कहा-'हमारे बीच किसी भी तरह का झगड़ा या मनमुटाव नहीं हुआ है। हम एक-दूसरे को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। हमें अपने रिश्ते को एक नया रूप देना था, नए रूप में परिभाषित करना था लिहाजा हमने ये कदम उठाया। हमें एक परिवार बनकर रहना था लेकिन एक पति-पत्नी के रूप में नहीं। हमने अपने इस नए रिश्ते के लिए कई तरह के नियम भी बनाए हैं।'
हमारे बीच कभी कोई बड़ी लड़ाई या तीखी नोकझोंक नहीं हुई। मैरिटल रिलेशनशिप के परे हम एक दूसरे को बहुत सझमते हैं। कई मुद्दे पर को हमारी राय भी एक जैसी होती है। हम अपने रिश्ते को नए तरीके से परिभाषित करना चाहते थे और हमें एक हमें एक परिवार बना रहना था लेकिन शादीशुदा होकर नहीं। इसलिए हमने लाइफ में अपने कुछ नियम बनाए।
किरण राव ने बताया कि वो उसी हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं, जहां उनकी सास ऊपर रहती हैं, जबकि आमिर की पहली पत्नी रीना बगल वाले घर में रहती हैं। वहीं, नुजहत (आमिर की चचेरी बहन) भी पास में ही रहती हैं। किरण ने बताया कि वो रीना और नुजहत के साथ घूमती बी हैं क्योंकि वो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में पसंद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
