..................... Bollywood News Hindi Live 24 May- Avneet Kaur's Cannes look, Shahrukh Khan discharged from hospital - Hindi Filmibeat

Bollywood News Hindi Live- अवनीत कौर का कांस लुक, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live 24 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री अवनीत कौर की जो कि इस वक्त अपने कांस लुक को लेकर चर्चा में है। अवनीत कौर ने अपने कान्स डेब्यू का वीडियो जारी किया और उस दिन के लिए अपना आकर्षक लुक दिखाया। अभिनेत्री ने सफेद रंग का फ्लोरल-प्रिंटेड लैसी पारदर्शी जंपसूट पहना था। जैसे ही उनका ये लुक सामने आया वो आग की तरह फैल गया। लोगों उनको इस अंदाज में काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका रेड कार्पेट लुक नहीं नजर आया है।

इसके अलावा बात करें शाहरुख खान की तो वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शाहरुख खान मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी केकेआर टीम के आईपीएल मैच में भाग लेने के लिए अहमदाबाद आए थे। उन्हें हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। कहते हैं कि लू लगने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। शाहरुख खान केकेआर के अगले यानि फाइनल मुकाबले का भी हिस्सा बनेंगे।

इसी तरह की कमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस Live पेज के साथ...

LIVE Feed
  • May 24, 2024 8:31 PM

    सूजता जा रहा है Ayesha Singh का चेहरा

    आयशा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और अपनी सेहत पर अपडेट दिया। पोर्टल से अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बताती हैं कि उनके चेहरे की सूजन बिल्कुल भी कम नहीं हुई है और उन्हें अब भी दर्द हो रहा है। एक्ट्रेस तीसरे डॉक्टर के पास जाने के बारे में भी खुलकर बात करती हैं और आगे कहती हैं कि अब तक कोई भी डॉक्टर यह नहीं बता सका कि उसकी सूजन के पीछे असली कारण क्या है।

    सूजता जा रहा है Ayesha Singh का चेहरा
  • May 24, 2024 8:30 PM

    फिल्म खत्म हुई तो 8 मिनट तक तालियां बजाते रह गए लोग

    गुरुवार रात कान्स में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान, पायल कपाड़िया और उनकी फिल्म All We Imagine As Light, के कलाकारों ने इंटरनेशनल क्रिटिक्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह तीन दशकों में पहली बार है कि किसी भारतीय फिल्म को फेस्टिव के कॉम्पटीशन सेक्शन के लिए चुना गया है, जिससे पायल को Palme d'Or award के कंटेंडर के रूप में जगह मिली है।

    फिल्म खत्म हुई तो 8 मिनट तक तालियां बजाते रह गए लोग
  • May 24, 2024 8:29 PM

    रोहित शेट्टी ने दिखाया अजय देवगन का धांसू लुक

    अजय देवगन की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए फैंस में अलग लेवल का ही एक्साइटमेंट है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अजय देवगन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बाजरीव सिंघम के अंदाज में नजर आ रहे हैं और आर्मी के टैंक के साथ खड़े हैं। इसके साथ लिखा है, 'शेड्यूल रैप, थैंक्यू कश्मीर।' वहीं, अजय देवगन की एक और तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'बाजीराव सिंघम! एसएसपी (एसओजी) स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप जम्मू & कश्मीर पुलिस... जल्द आ रहा है। सिंघम अगेन।' रोहित शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

  • May 24, 2024 4:41 PM

    Shaitaan के बाद फिर जमेगी अजय देवगन और R Madhavan की जोड़ी

    शैतान फिल्म में जिस तरह से आर माधवन ने खलनायक वनराज कश्यप का किरदार निभाया, उसे देखकर हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन हो गया है। अजय देवगन के साथ जिस तरह से उनकी जोड़ी जमी वह काबिल ए तारीफ रहा। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार 2 (De De Pyaar 2) में माधवन की एंट्री हो गई है।

  • May 24, 2024 4:40 PM

    Shah Rukh Khan के अस्पताल में एडमिट होने के बाद बढ़ी मलाइका अरोड़ा की चिंता

    Shah Rukh Khan को 22 मई को हीट स्ट्रोक आया था जिससे फैंस के साथ-साथ उनके करीबियों की चिंता भी काफी बढ़ गयी थी। अब हाल ही में किंग खान के साथ छैया-छैया गाने में दिखीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। Malaika Arora ने सभी लोगों को भयंकर हीटवेव से बचने का नुस्खा भी बताया है।

  • May 24, 2024 4:38 PM

    डराएगी कम हंसाएगी ज्यादा..., आ गया 'मुन्नी' का आशिक 'मुंज्या'

    हॉरर फिल्म मुंज्या के खौफनाक टीजर के बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अभय वर्मा शरवरी वाघ और मोना सिंह स्टारर फिल्म के ट्रेलर का एक-एक सीन मजेदार है। फिल्म है तो हॉरर लेकिन कहानी कॉमेडी से भरी हुई है। ट्रेलर देख तो यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल है। यहां देखिए मूवी का दमदार ट्रेलर।

  • May 24, 2024 4:36 PM

    आकांक्षा ने फ्रीज करवाए एग

    एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने 35 साल की उम्र में एग फ्रीज करवाने का फैसला लिया है और इसके लिए एक्ट्रेस ने सर्जरी भी करवा ली है। आकांक्षा ने ये कदम भविष्य में मां बनने के लिए लिया है। बता दें कि आकांक्षा ने अपने इस फैसले को मदरहुड की जर्नी में पहला कदम बताया है।

  • May 24, 2024 4:35 PM

    गुनाह सीरीज का टीजर हुआ आउट

    गशमीर महाजनी और सुरभि ज्योति स्टारर गुनाग का टीजर रिलीज हो गया है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है जिसमें यग ड्रामा दिखाया जाएगा। बता दें कि इस सीरीज के जरिए गशमीर पहली बार एंटी हीरो बने हैं और सुरभि उनके साथ काफी अच्छी लग रही हैं।

  • May 24, 2024 1:03 PM

    'सेट पर होता था जानवर जैसा बर्ताव', 'पंचायत 3' की एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

    पंचायत 3 की अभिनेत्री सुनीता रजवार ने बात करते हुए कहा कि टीवी सेट्स पर छोटे कलाकारों के साथ में जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता है। उनके साथ इतना ज्यादा बुरा व्यवहार किया गया कि एक वक्त के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया। ब्रूट इंडिया के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने बताया कि इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्टर्स को टाइप कास्ट किया जाता है क्योंकि ऐसे में मेकर्स के लिए उन्हें स्लॉट करना बहुत आसान हो जाता है।

  • May 24, 2024 12:37 PM

    खुद के लिए मौत क्यों मांग रहा है मशहूर रैपर?

    गौरतलब है कि रैपर ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। उन्होने लिखा "या अल्लाह बस मौत देदे।'' कहने की जरूरत नहीं है कि स्टैन की पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान और चिंतित कर दिया है। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

  • May 24, 2024 12:01 PM

    चूल्हे पर रोटियां सेंकती नजर आईं नेशनल क्रश

    तृप्ति एक्टिंग के साथ साथ खाना भी पका लेती हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान तृप्ति चूल्हे में रोटियां सेंक रही हैँ। लकड़ियां लगी हुईं हैं और आग बहुत तेजी से जल रही है। वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।

  • May 24, 2024 11:00 AM

    मिस्टर एंड मिसेज माही के गाने देखा तेनु ने किया धमाका

    चर्चा तब शुरू हुई जब नेटिज़न्स ने पहली बार ट्रेलर में 'देखा तेनु' की झलक देखी, और मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में पूरे गाने के लॉन्च ने उत्साह को बढ़ा दिया है। 'देखा तेनु' राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है। जयपुर के सुरम्य स्थानों में फिल्माए गए इस गाने में एक शानदार शादी का सीक्वेंस है जो दोनों के ऑन-स्क्रीन रोमांस को दर्शाता है। राजकुमार राव ने गाने के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए कहा, ''देखा तेनु' एक खूबसूरत गाना है जिसे सुनकर मैं बड़ा हुआ हूं।

  • May 24, 2024 10:08 AM

    मायके जाकर ऐश्वर्या राय ने सेलिब्रिट किया खास शख्स का बर्थडे

    अब जो तस्वीरें सामने आई हैं इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपने मायके में किसी खास शख्स का जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि इस मौके पर उनके ससुराल यानि बच्चन परिवार की तरफ से एक भी शख्स नहीं नजर आ रहा है।

  • May 24, 2024 9:16 AM

    घूंघट में निया शर्मा ने काटा बवाल

    ये कोई और नहीं बल्कि निया शर्मा हैं। मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का ये लुक लोगों को हैरान कर रहा है। वो अपने रिवीलिंग आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। इस वीडियो को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि किसी नए प्रोजेक्ट के साथ निया शर्मा जुड़ने वाली है...

    घूंघट में निया शर्मा ने काटा बवाल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X