फिल्म खत्म हुई तो 8 मिनट तक तालियां बजाते रह गए लोग, All We Imagine As Light ने रचा इतिहास

All We Imagine As Light

गुरुवार रात कान्स में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान, पायल कपाड़िया और उनकी फिल्म All We Imagine As Light, के कलाकारों ने इंटरनेशनल क्रिटिक्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह तीन दशकों में पहली बार है कि किसी भारतीय फिल्म को फेस्टिव के कॉम्पटीशन सेक्शन के लिए चुना गया है, जिससे पायल को Palme d'Or award के कंटेंडर के रूप में जगह मिली है।

पायल को प्रतिष्ठित पाल्मे डी'ओर का दावेदार बनाने वाली इस फिल्म ने फेस्टिवल में इतिहास रच दिया। डेडलाइन के अनुसार, पायल कान्स प्रतियोगिता में फिल्म प्रदर्शित करने वाली पहली महिला भारतीय फिल्म निर्माता हैं, साथ ही यह फिल्म तीन दशकों में कॉम्पटीशन में पहली भारतीय प्रोडक्शन फिल्म भी है।

पायल को इस बात का गर्व है कि वह फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रचकर दुनिया को दिखा सकती हैं कि भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड के अलावा भी बहुत कुछ है।

पायल ने डेडलाइन को बताया- "भारत एक ऐसा देश है जो बहुत सारी अच्छी फिल्में बनाता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर राज्य की अपनी इंडस्ट्री है और वहां शानदार फिल्ममेकर्स हैं। मुझे उम्मीद है कि इसके बाद हमें 30 साल और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मैं एक्साइटेड हूं और हम खुश हैं कि हमारी फिल्म चुनी गई। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी और यह सम्मान की बात है क्योंकि इस कैटेगरी में बहुत सारे फिल्ममेकर्स हैं जिनकी मैं बहुत तारीफ करती हूं।"

प्रीमियर पर जाने से पहले, फिल्म के सभी कलाकार और क्रू रेड कार्पेट पर मुस्कुरा रहे थे। पूरी टीम पैलैस की सीढ़ियों पर बेहद खुश नजर आ रही थी और थिएटर तक नाचते हुए भी पहुंची। कलाकार मज़ेदार पोज़ दे रहे थे, जिससे रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया। फिल्म में कनी कुसरुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम और हृधु हारून हैं।

All We Imagine As Light एक इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन है जो एक नर्स प्रभा (कनी कुसरुति) की जिंदगी के ऊपर है, जिसे अपने लंबे समय से अलग रह रहे पति से एक तोहफा मिलता है। इस बीच, उसकी छोटी दोस्त और रूममेट, अनु (दिव्य प्रभा) अपने प्रेमी के साथ एक शांत जगह की तलाश में है। तभी दोनों महिलाएं एक रोड ट्रिप पर जाने का फैसला करती हैं, जहां उन्हें अपने सपनों और इच्छाओं के लिए जगह मिलती है।

यह फिल्म पायल की पहली फीचर फिल्म है। उनके पिछले काम, 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री ने कुछ साल पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन आई पुरस्कार जीता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X