सूजता जा रहा है Ayesha Singh का चेहरा, डॉक्टर पर डॉक्टर बदले लेकिन बीमारी का नहीं लग पा रहा पता

Ayesha Singh

Ayesha Singh Health Update: स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए जानी जाने वाली आयशा सिंह ने अपने फैंस को उस समय परेशान कर दिया जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सूजे हुए चेहरे की फोटो शेयर की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह इसी वजह से इंस्टाग्राम से ब्रेक लेंगी।

आयशा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और अपनी सेहत पर अपडेट दिया। पोर्टल से अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बताती हैं कि उनके चेहरे की सूजन बिल्कुल भी कम नहीं हुई है और उन्हें अब भी दर्द हो रहा है। एक्ट्रेस तीसरे डॉक्टर के पास जाने के बारे में भी खुलकर बात करती हैं और आगे कहती हैं कि अब तक कोई भी डॉक्टर यह नहीं बता सका कि उसकी सूजन के पीछे असली कारण क्या है।

इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, 'हमने इसका इलाज करवा रहे हैं, लेकिन क्या गलत है इसका ढंग से पता नहीं लग पा रहा है। धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा है और मैं बात करने के लिए भी अपना मुंह नहीं खोल पा रही हूं। जब मेरा आधा चेहरा सूज गया और बहुत दर्द हो रहा था, तो हम लोग परेशान हो गए। हमने सोचा कि यह केवल थोड़ी सी सूजन नहीं बल्कि कोई बड़ी बात हो सकती है। मैंने एक तीसरे डॉक्टर से संपर्क किया है, और फिर भी इस अचानक हुई सूजन का सही पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हम इसे किसी तरह का इंफेक्शन मान रहे हैं जो कि बढ़ गया है। लेकिन अब काफी समय हो गया है, दर्द में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।'

आयशा सिंह, जिन्हें आखिरी बार नील भट्ट के साथ 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था, पिछले कुछ समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं। एक्ट्रेस का ये हाल देखकर लोग हैरान हो रहे है और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ayesha singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X