Bollywood Live- विकी कौशल की छावा हुई रिलीज, विशाल दादलानी हादसे का शिकार!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं विकी कौशल की फिल्म छावा की जो कि आज यानि 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। वेलेंटाइन्स डे के मौके पर इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है।

कहा जा रहा है कि फिल्म काफी अच्छी है और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी हैं जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना दोनों के फैंस एक्साइटेड हैं।

विशाल दादलानी के साथ हादसा

मशहूर सिंगर कंपोजर विशाल दादलानी को अपना लाइव कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा है। पता चला है कि विशाल ददलानी दिल्ली में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद उन्होने अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है जो कि 2 मार्च को होने वाला था। विशाल ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। विशाल का कहना है कि उनका छोटा सा एक्सीडेट हो गया है और वो जल्दी वापस लौंटेंगे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 14, 2025 6:24 PM

    वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से लिया बदला

    Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी पार्टनर एक आदमी के दरवाजे पर 10 नहीं बल्कि 100 पिज्जा बॉक्स रख रहा है। यह वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि 24 साल की एक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद बदला लेने के लिए ऑर्डर किया।

    वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से लिया बदला
  • Feb 14, 2025 5:28 PM

    सिर्फ Ranveer Allahbadia ने ही नहीं बल्कि इस कॉमेडियन ने पूछा था- 'सेक्स विद पैरेंट्स जोक'

    India's Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में तब से सुर्खियों में हैं जब से वे समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में नजर आए हैं। मशहूर यूट्यूबर अपने 'सेक्स विद पेरेंट्स जोक' को लेकर विवादों में घिर गए हैं और उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

    सिर्फ Ranveer Allahbadia ने ही नहीं बल्कि इस कॉमेडियन ने पूछा था- 'सेक्स विद पैरेंट्स जोक'
  • Feb 14, 2025 4:56 PM

    Urfi Javed की कॉमेडियन Harsh Gujral से हो गई सगाई?

    Urfi Javed Engaged: उर्फी जावेद ने एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दी है। हर्ष गुजराल के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, और यह किसी सगाई के सीन की तरह लग रही है। तस्वीर में हर्ष उर्फी की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे सगाई की तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही हैं और नेटिजन्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

    Urfi Javed की कॉमेडियन Harsh Gujral से हो गई सगाई?
  • Feb 14, 2025 4:23 PM

    पहली फ्लाइट लेते ही Monalisa का बदला रंग-रूप

    Monalisa Transformation: महाकुंभ से घर-घर मशहूर हुई मोनालिसा अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखने वाली हैं। मोनालिसा ने एक्टिंग की शुरुआत कर दी है और हाल ही में वो एक इवेंट के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ केरल गईं और इस दौरान वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

    पहली फ्लाइट लेते ही Monalisa का बदला रंग-रूप
  • Feb 14, 2025 4:22 PM

    Sanam Teri Kasam ने सातवें दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई

    Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection Day 7: हर्षवर्धन राणे का जलवा कायम है! हाल ही में फिर से रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से लेकर वैलेंटाइन डे के मौके पर नई फिल्म के ऐलान तक, एक्टर के पास खुशी के सातवें आसमान पर होने के सभी कारण हैं।

    Sanam Teri Kasam ने सातवें दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई
  • Feb 14, 2025 2:35 PM

    'पेरेंट्स की कबड्डी देखकर...', Kapil Sharma के पुराने वीडियो को देख भड़के लोग, बोले- समय करे तो अश्लील...

    कपिल शर्मा आने पेरेंट्स के कबड्डी मैच का संदर्भ देते हुए एक जोक मार दिया और इसके बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि उनका यह कॉमेंट अश्लील है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कपिल शर्मा का यह शो 19 फरवरी 2023 के एपिसोड का है। जब कॉमेडियन यंग जनरेशन के बीच में क्रिकेट के क्रश को लेकर बात करते हुए नजर आए थे।

  • Feb 14, 2025 1:58 PM

    बी-प्राक के बाद Urvashi Rautela ने भी कैंसिल किया Ranveer Allahbadia का पॉडकास्ट?

    रणवीर इलाहबादिया जैसे ही इस अश्लील कमेंट वाले मामले में विवादों में आए, तभी मशहूर सिंगर बी प्राक ने उनका पॉडकास्ट कैंसिल कर दिया था। काफी सारे सेलिब्रिटीज ने इन पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। अब इसी बीच खबर आ रही है की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रणवीर के पॉडकास्ट में शिरकत करने से मना कर दिया।

  • Feb 14, 2025 12:52 PM

    पहली फ्लाइट लेने से पहले टशन दिखाती नजर आईं Monalisa, तेवर देखकर तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी रह जाएंगी दंग!

    मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी एक फिल्म ऑफर की और इस फिल्म के लिए वो एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। यही नहीं, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अब मोनालिसा को पढ़ाने-लिखाने का जिम्मा भी उठा लिया है। हाल ही में सनोज मिश्रा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो मोनालिसा को पढ़ाते हुए दिखाए दे रहे हैं।

  • Feb 14, 2025 12:02 PM

    वेलेंटाइन डे पर ऋचा चड्ढा ने की नई प्रेम कहानी ‘आखिरी सोमवार’ की घोषणा!

    आखिरी सोमवार के बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा कहती हैं, "यह कहानी मेरे खुद के अनुभवों से निकली है, जो मैंने एक मिडिल-क्लास पंजाबी परिवार में पली-बढ़ी लड़की के रूप में देखे हैं। बचपन से मैंने अपने कज़िन्स को अरेंज मैरिज के लिए तैयार होते देखा है, और वहीं से यह कहानी मेरे मन में आई, जिससे मुझे लगता है कि कई परिवार खुद को जोड़ पाएंगे।

  • Feb 14, 2025 11:35 AM

    सुप्रीम कोर्ट जाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अश्लील टिप्पणी करने को लेकर बुरे फंसे हैं यूट्यूबर

    अब खबर आ रही है कि इस मामले को लेकर उन्होने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। देखने वाली बात होगी कि रणवीर को वहां से क्या राहत मिलती है। फिलहाल देश के बड़े बड़े स्टार उनके अनफॉलो कर चुके हैं। खबरें हैं सीजेआई संजीव खन्ना ने इलाहबादिया के वकील के द्वारा इस मामले में जल्दी सुनवाई करने की बात की है।

  • Feb 14, 2025 10:47 AM

    Viral Video- ऑरकेस्ट्रा डांसर से हुआ प्यार, स्टेज पर चढ़कर लड़के ने लगाया सिंदूर, सिर पर डाला दुपट्टा!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की है जो कि आर्केस्ट्रा में डांस कर करती दिख रही है। इस दौरान एक युवक स्टेज पर आता है और उसकी मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करता है। पहले तो लड़की भागने की कोशिश करती है लेकिन फिर ऐसा लगता है कि वो मान जाती है। लड़का सिंदूर लगाता और उसके सिर से दुपट्टा डालता हुआ नजर आ रहा है।

  • Feb 14, 2025 10:03 AM

    महाकुंभ मोनालिसा ने मशहूर होते ही शुरु की पढ़ाई, 'क ख ग घ' सीखते हुए पकड़ा माथा, वीडियो वायरल!

    मशहूर होने के बाद मोनालिसा ने पढ़ाई शुरु कर दी है और उनको क ख ग घ.. पढ़ते हुए देखा जा सकता है। शुरुआत से ही बेहद गरीबी में जीने वाली मोनालिसा को उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पढ़ा रहे हैं।

  • Feb 14, 2025 9:01 AM

    Chhaava Box Office- पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, छावा का क्रेज तोड़ेगा रिकॉर्ड!

    विक्की कौशल की फिल्म को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 13.78 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। एक साथ इस फिल्म के 14,063 से ज्यादा शो चलेंगे और करीब 4.87 लाख से ज्यादा टिकट बेचे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन कितना होने वाला है। सोशल मीडिया पर मिल रहे रिसपॉन्स से पता चल रहा है कि फिल्म की लेकर लोगों के अंदर दीवानीगी है।

  • Feb 14, 2025 8:10 AM

    Mamta Kulkarni ने इस्तीफा देने के बाद मारा यूटर्न, बोलीं- 'किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म..'

    ममता ने वीडियो में कहा कि, "दो दिन पहले मेरे गुरु गुरु डॉ. आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कुछ लोगों ने झूठे आरोप लगाए थे। इसको जवाब देने के लिए मैंने भावुकता में इस्तीफा दे दिया था लेकिन मेरे गुरु ने मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। शाही छत्र समेत कई पवित्र वस्तुओं सहित महामंडलेश्वर बनने पर मैंने जो प्रसाद चढ़ाया, वह अखाड़े को समर्पित रहेगा। मुझे बहाल करने के लिए मैं अपने गुरु की आभारी हूं। इन सब चीजों से आगे बढ़ते हुए मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म को समर्पित करती हूं।'' ममता कुलकर्णी का ये बयान खबरों का हिस्सा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X