Ranveer Allahbadia ने ही नहीं बल्कि इस कॉमेडियन ने पूछा था- 'सेक्स विद पैरेंट्स जोक', वो भी इस एक्ट्रेस से...

India's Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में तब से सुर्खियों में हैं जब से वे समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में नजर आए हैं। मशहूर यूट्यूबर अपने 'सेक्स विद पेरेंट्स जोक' को लेकर विवादों में घिर गए हैं और उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
रणवीर इलाहाबादिया खूब हुए ट्रोल
ना केवल इस एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया, बल्कि रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है और पूरे देश में उनको काफी ट्रोल किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर इलाहाबादिया से पहले एक और यूट्यूबर ने वरुण धवन और उनके एक को-स्टार के साथ ऐसा ही मजाक किया था?
कनन गिल का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
हम बात कर रहे हैं कनन गिल की, जिन्होंने लॉरेन गॉटलिब से भी यही विवादित सवाल पूछा था। जिन्होंने ABCD 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। यह 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान हुआ था, जिसमें लॉरेन अपनी फिल्म 'वेलकम टू कराची' के प्रमोशन के लिए एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ आई थीं।
लॉरेन से पूछा सवाल
दिलचस्प बात यह है कि नेटिजेंस ने कनन गिल का पुराना वायरल वीडियो खोज निकाला है, जिसमें वह लॉरेन और जैकी से विवादित सवाल पूछ रहे हैं और यह वीडियो रणवीर इलाहाबादिया की इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
लोगों ने दिया रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स ने अपनी राय दी है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "अच्छा, 2015 में हम 2025 के मुकाबले ज्यादा शांत थे"। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "उस समय हमारे पास सस्ता इंटरनेट नहीं था"। एक यूजर ने यह भी लिखा, "क्योंकि 2015 में कोई भी इस शो को नहीं जानता था और समय रैना का शो टीनएज और 20 के दशक के लोगों के बीच काफी फेमस हैं।" एक यूजर ने यह भी लिखा, "सिर्फ इतना फर्क था कि उस समय लोगों के पास इंटरनेट नहीं था"।
रणवीर ने मांगी माफी
इस बीच, रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड पर हुई ट्रोलिंग के बाद माफी मांगी और इसे "फैसले लेने में गलती" बताया। उन्होंने कहा, "मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं। पर्सनली मुझसे फैसला लेने में गलती हुई। यह मेरी तरफ से अच्छा नहीं था। पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले और परिवार ऐसी आखिरी चीज है जिसका मैं कभी डिसरिस्पेक्ट नहीं करूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications