Viral Video: वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से लिया बदला, COD पर ऑर्डर किए 100 पिज्जा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी पार्टनर एक आदमी के दरवाजे पर 10 नहीं बल्कि 100 पिज्जा बॉक्स रख रहा है। यह वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि 24 साल की एक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद बदला लेने के लिए ऑर्डर किया।
एक्स बॉयफ्रेंड को भेजे 100 पिज्जा
जी हां, इस पोस्ट से पता चला है कि लड़की ने बिना एक भी पैसे चुकाए सौ पिज्जा का ऑर्डर दिया था। यह वीडियो इस मैसेज के साथ वायरल हो रहा है कि लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को 100 पिज्जा भेजे हैं वो भी कैश ऑन डिलीवरी।
वायरल हुए वीडियोज
क्लिप की शुरुआत मैजिकपिन नाम की फूड डिलीवरी ऐप से जुड़े डिलीवरी पार्टनर से होती है, जो ग्राहक के बॉयफ्रेंड के पास पिज्जा ले जाता है। वह आदमी खाने के डिब्बों के ढेर के साथ सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ और उन्हें सावधानी से दरवाजे की चौखट पर रखता हुआ दिखाई देता है।
एक्स अकाउंट टाइम्स अलजेब्रा ने रिपोर्ट किया- "लड़की ने वेलेंटाइन डे पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने की कोशिश की। गुड़गांव की 24 साल आयुषी रावत ने वेलेंटाइन डे पर अपने एक्स के घर 100 कैश-ऑन-डिलीवरी पिज्जा भेजे"।
इसमें आगे कहा गया है कि "सेक्टर 53 के निवासी यश सांघवी ने डिलीवरी करने वाले शख्स से बहस की।" हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस पेज पर यह वीडियो सामने आया है, उसे "फर्जी खबर" फैलाने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
वायरल वीडियो पर मिले-जुले रिएक्शन
वीडियो पर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना था कि यह फूड डिलीवरी कंपनी का किया गया एक मार्केटिंग स्टंट था, जबकि कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में हंसी-मजाक में लिया। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना की निंदा की और इसे हैरासमेंट कहा। जर्नलिस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने कहा, "कृपया बताएं कि इस उत्पीड़न में क्या मजेदार है। क्या आप इस तरह हंसते अगर कोई आदमी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को इस तरह परेशान करता तो भी लोगों का यही रिएक्शन होता? अगर आप किसी कंपनी के लिए ऐड कैंपेन के तौर पर ऐसा कर रहे हैं तो कृपया ऐसा ना करें। यह बहुत ही घटिया है।"


Click it and Unblock the Notifications