Bollywood Highlights: हनुमान जी के नाम पर छोड़ी जाएगी सिनेमाघरों में एक सीट, रंग लाई सारा-विक्की की मेहनत

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 07 June: मनोरंजन जगत में हर रोज कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनती ही है और अगर आप भी खुद को इस दुनिया से रूबरू रखना चाहते हैं तो हमारे इस खास लाइव में आपका स्वागत है। बॉलीवुड के गलियारों से जुड़ी हर खबर आपको मिलेगी यहां पर।

'जरा हटके जरा बचके' ने तारी सारा और विक्की की नैय्या!

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जरा हटके-जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले ही 5.49 करोड़ की कमाई करके ट्रेड एनालिस्ट को हैरान कर दिया था। वहीं आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने मंगलवार के दिन 4 करोड़ की कमाई की है और इस हिसाब से इस फिल्म ने कुल 30.73 की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में तैयार हुई है और इस फिल्म ने पांच दिनों में ही फिल्म के बजट का 61 प्रतिशत कमा लिया है। यही कारण है ट्रेड एनालिस्ट इस फिल्म को हिट करार दे रहे हैं और फिल्म के हिट होने से ही सारा और विक्की के करियर को एक नई जान मिल सकती है।

LIVE Feed
  • Jun 7, 2023 6:45 PM

    मंदिर परिसर में डायरेक्टर ने कृति सेनन को किया KISS, भड़के बीजेपी नेता

    आदिपुरुष की टीम तिरुमाला मंदिर में पहुंची थी वहां पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत का कृति को गले मिलना और किस करना भारी पड़ गया है। भगवान के दर्शनों के बाद पूरी टीम मंदिर परिसर में थी तभी कृति सभी से विदाई लेने लगीं। इस दौरान निर्देशक ओम राउत ना सिर्फ उनके गले मिले बल्कि कृति के गाल पर उन्होंने किस भी कर दिया। बस अब इसी को लेकर ही बवाल मच गया है। तिरुमाला मंदिर के परिसर में गले मिलने और इस तरह का अफेक्शन दिखाने को लेकर ही अब आपत्ति जताई जा रही है। आंध्रप्रदेश के बीजेपी राज्य सचिव ने बाकायदा इसे लेकर बयान दिया और ऐसी हरकत की जबरदस्त निंदा की है। उनके मुताबिक किसी भी पवित्र जगह पर ऐसी हरकत करना क्या जरूरी है? वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर विवाद हो रहा है। लेकिन क्या फिल्म रिलीज से पहले ये विवाद होना सही है?

  • Jun 7, 2023 6:26 PM

    घर में नए मेहमान के आने से मुसीबत में पड़े हप्पू सिंह

    टीवी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में एक नए किरदार की एंट्री होगी। दरअसल, दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी द्वारा अभिनीत) के घर एक अजीब मेहमान आएगा, जिसके चलते वह एक मुसीबत के जाल में फंस जाएंगे। उनका किरदार हप्पू सिनोफोबिया से पीड़ित है, वह कुत्तों से डरते है। ट्रैक में, कमिश्नर (किशोर भानुशाली) छुट्टियों की योजना बनाता है और अपने शरारती पालतू कुत्ते राजू की देखभाल हप्पू को सौंपते हैं। हप्पू, कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और केट (गजल सूद) को छोड़कर घर में हर कोई राजू के साथ खेलता है।

  • Jun 7, 2023 5:57 PM

    भारतीय रीमेक 'सिटाडेल' के लिए वरुण धवन, सिकंदर खेर ले रहे एक्शन की ट्रेनिंग

    एक्टर वरुण धवन और सिकंदर खेर 'सिटाडेल' के अपकमिंग भारतीय रीमेक के लिए एक्शन ट्रेनिंग पर जोर दे रहे हैं। वरुण और सिकंदर ने सीक्वेंस को करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, एक्टर फिलहाल एक्शन सीक्वेंस की तैयारी के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक: सीरीज में हाई-इंटेंस एक्शन होने वाला है और यह एक स्पाई सीरीज होने के नाते इसमें मूवमेंट और फाइट सीक्वेंस में एक खास तेजी होनी चाहिए, जिसके लिए अभी ट्रेनिंग चल रही है। सीरीज के लिए जुलाई तक शूट जारी रहेगा।

  • Jun 7, 2023 5:42 PM

    95 साल के बुजुर्ग को देख उर्फी की हालत हुई खराब, सोशल मीडिया पर कही ये बात

    Urfi Javed on Social Media: सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अक्सर समाजिक मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाते हुए नजर आती हैं। वह अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर अक्सर इन बातों का जिक्र करती रहती हैं सिर्फ इतना ही नहीं, वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहती हैं, हाल ही एक 95 साल के बुजुर्ग की मदद के लिए उर्फी के लिए आगे आई हैं।

  • Jun 7, 2023 5:22 PM

    रसिका दुगल ने उदयपुर में शुरू की नई वेब सीरीज की शूटिंग

    एक्ट्रेस रसिका दुगल ने राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में एक रोमांचक नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट डिटेल्स को गुप्त रखा गया है, सूत्रों ने खुलासा किया है कि यह एक प्रमुख प्रोडक्शन हाउस द्वारा उच्च अपेक्षित प्रोडक्शन है। रसिका मुख्य किरदारों में से एक की भूमिका निभाएंगी। रसिका ने पहला शेड्यूल शुरू करने के लिए जून के पहले सप्ताह में उदयपुर के लिए फ्लाइट से उड़ान भरी थी, जो जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद, शूटिंग अगस्त में दूसरे शेड्यूल के लिए मुंबई जाएंगी।

  • Jun 7, 2023 5:05 PM

    ड्रग्स केस के मामले में आया बड़ा अपडेट, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को लेकर आया ये फैसला

    Bharti Singh Drugs Case: कॉमेडियन-होस्ट भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिंबाचिया को एक विशेष अदालत द्वारा ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उनकी जमानत रद्द करने की याचिका खारिज करने के बाद राहत मिली है। इस खबर से भारती सिंह के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

    ड्रग्स केस के मामले में आया बड़ा अपडेट, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को लेकर आया ये फैसला
  • Jun 7, 2023 4:48 PM

    पापा के कारण परेशान थे शाहिद कपूर, बताई वजह

    अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर हीरो बनने का उनका फैसला पसंद आएगा या नहीं। अभिनेता ने कहा, मेरे पिता पंकज कपूर हैं। सच तो यह है कि मैं अपने पिता की वजह से हीरो बनना चाहता था। मैं अक्सर सोचता था कि क्या वह अभिनेता बनने की मेरी पसंद के लिए मुझे जज करेंगे। माता-पिता जो करते हैं उससे रह कोई प्रभावित होता है।

  • Jun 7, 2023 4:18 PM

    बिग बी ने किया खुलासा, आखिर क्यों नंगे पैर फैंस से करते हैं मुलाकात?

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह हर रविवार को घर के बाहर नंगे पैर अपने प्रशंसकों का अभिवादन क्यों करते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर अपने घर के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने गर्मी की वजह से बाहर रखे पीने के पानी की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा: मैंने महसूस किया कि वे (फैंस) इस चिलचिलाती गर्मी में घंटों इंतजार करते हैं, इसलिए प्यास बुझाने के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 4 कंटेनर, 2 गेट के दोनों ओर 'मटके' के ऊपर 'मटका' रखा रहता है, जो दिन और रात के दौरान स्थायी रूप से होता है। स्टार ने उल्लेख किया कि वह नंगे पैर प्रशंसकों का अभिवादन क्यों करते है? मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है कि 'नंगे पैर प्रशंसकों से मिलने कौन जाता है'? मैं उनसे कहता हूं, 'मैं जाता हूं..आप मंदिर नंगे पैर जाते हैं..मेरे शुभ चिंतक मेरे लिए मंदिर के समान हैं!!

  • Jun 7, 2023 4:02 PM

    Sonu Sood: ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, किया ये काम

    Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं। बीते दिनों ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनों को खो चुके पीड़ित परिवारों की मदद करने का जिम्मा अब सोनू सूद ने लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों तक मदद पहुंचाई है।

  • Jun 7, 2023 3:29 PM

    डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोरम'

    आगामी 20 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'जोरम' दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है और मनोज बाजपेयी के साथ यह उनका तीसरा कोलैबरेशन है। फिल्म के फिल्म महोत्सव में जाने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज ने कहा, 'जोरम' एक बहुत ही खास फिल्म है और वैश्विक स्तर पर फिल्म को मिल रहे प्यार से मैं अभिभूत हूं। देवाशीष ने प्रशंसनीय काम किया है और जी स्टूडियोज से बेहतर कोई भी इस प्रोजेक्ट का समर्थन नहीं कर सकता था। मुझे खुशी है कि अब फिल्म डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जा रही है।

  • Jun 7, 2023 3:00 PM

    उर्फी जावेद ने किसके लिए लिखी गाली?

    जी हां, उर्फी जावेद ने पोस्ट किया है जिसमें एक वीडियो और एक तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर और वीडियो में उर्फी जावेद सिर्फ ब्रा पहने दिख रहीं हैं और वो भी आरपार दिखने वाली थी। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब लोगों ने पीछे दीवार पर कुछ ऐसा देख लिया जो कि हजम नहीं हो रहा है। जी हां, दीवार में लिखा था, F*CK OFF, इसके बाद लोग भड़क गए और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ''मुझसे बात बात करो।''

  • Jun 7, 2023 1:01 PM

    सोनाली सहगल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, आज लेगी एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड संग सात फेरे

    Sonnali Seygall Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल अपने पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ वह सात फेरे लेने वाली हैं। शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।

  • Jun 7, 2023 11:53 AM

    कृति सेनन के सामने ही सुपरस्टार प्रभास ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, फैंस को लगा झटका!

    Prabhas: अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली चर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। मंगलवार को मेकर्स ने इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज किया। इसी ट्रेलर लॉन्च के वक्त कृति के सामने ही प्रभास ने अपनी शादी की खबरों को लेकर बड़ा खुलासा किया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रभास काफी मस्ती के मूड में नजर आए और फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं तिरुपति में शादी करूंगा।'

    कृति सेनन के सामने ही सुपरस्टार प्रभास ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, फैंस को लगा झटका!
  • Jun 7, 2023 11:14 AM

    सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां हुई शुरु, सामने आई पूरी जानकारी

    Karan Deol marriage: शादी का सीजन है, हर तरफ शादी और बारात को लेकर ही खबर सामने आ रही हैं, ऐसे में मनोरंजन जगत में भी हर तरफ शादी का माहौल बना हुआ है। अब खबर आई है कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। शादी से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी धर्मेंद्र और उनकी पत्नी शादी की तैयारियों के लिए बेकरार हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी तीन दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून।

    सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां हुई शुरु, सामने आई पूरी जानकारी
  • Jun 7, 2023 11:10 AM

    आलिया भट्ट ने पोस्ट की क्यूट तस्वीर

    आलिया भट्ट ने इस वक्त एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैँ। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने लिखा, '2.3 सेकंड के बाद मैं अकेला रह गई।' इसके बाद उनके चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Jun 7, 2023 10:57 AM

    अवतार 2 आज होगी ओटीटी पर रिलीज

    जेम्स कैमरुन की मशहूर फिल्म अवतार 2 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और बड़े पर्दे के बाद आज ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। डिज्नी प्लस मैक्स पर रिलीज को लेकर आज चर्चा हो रही है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद काफी कमाई की थी।

    अवतार 2 आज होगी ओटीटी पर रिलीज
  • Jun 7, 2023 10:13 AM

    Katrina Kaif हर सप्ताह बनाती हैं घर का बजट, पत्नी की तारीफ करते हुए क्या बोले Vicky Kaushal?

    विकी कौशल का कहना था कि, "सबसे मजेदार अनुभव तब होता है जब कैटरीना घर में हर हफ्ते, या हर दूसरे हफ्ते मीटिंग करती हैं। वह पूरे स्टाफ को एक साथ लाती है, और घर के बजट पर चर्चा करती है। वह इस बात का हिसाब रखती है कि पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है, खर्च और यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब वह चर्चा होती है, तो मुझे मजा आता है। मैं एक दर्शक हूं और मैं पॉपकॉर्न लेकर बैठता हूं।'' विकी कौशल ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

    Katrina Kaif हर सप्ताह बनाती हैं घर का बजट, पत्नी की तारीफ करते हुए क्या बोले Vicky Kaushal?
  • Jun 7, 2023 9:32 AM

    Adipurush के मेकर्स का बड़ा ऐलान, सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए खाली रखी जाएगी एक सीट

    बेहतरीन वीएफएक्स और ग्राफिक्स से भरपूर, इस फिल्म के कई सीन आने वाले समय में वायरल हो सकते हैं। 16 जून को आदिपुरुष की रिलीज से पहले, निर्माता और एक्टर्स फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किए गए बयान में कहा गया है कि प्रभास स्टारर आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाले हर थिएटर भगवान हनुमान के लिए एक सीट को खाली रखा जाएगा।

    Adipurush के मेकर्स का बड़ा ऐलान, सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए खाली रखी जाएगी एक सीट
  • Jun 7, 2023 9:20 AM

    सनी लियोन ने बीच से पोस्ट कर दिया वीडियो

    सनी लियोन ने अब जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो सीधे बीच से सामने आ रही हैं। उनका ऐसा अंदाज आपने पहले भी देखा होगा लेकिन ये कुछ खास है। सनी लियोन को इस तरह से समुंदर में मचलते हुए शायद ही आपने कभी देखा होगा। हद से भी ज्यादा छोटी ड्रेस पहनकर सनी लियोन कहर ढा रही हैं और उनके चाहने वाले इस वीडियो रिएक्ट कर रहे हैँ।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X